एक्सप्लोरर

Gold Prices Record High: सोने की चमक के आगे फीकी पड़ी सेंसेक्स-निफ्टी की चाल, 5 वर्ष में सोने ने दिया 100% का रिटर्न

Gold Price Update: सोने में जिन लोगों ने हाल के महीनों में निवेश किया है उन्हें जबरदस्त रिटर्न मिला है. 5 वर्ष में सोने का भाव डबल हो गया.

Gold Prices: सोमवार 20 मार्च 2023 को सोना 60,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऐतिहासिक लेवल को पार कर गया.  मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना 60,418 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर जा पहुंचा है. 2022 के आखिरी कारोबारी दिन सोना 54,790 रुपये पर था. यानि 2023 में जिन निवेशकों ने सोने में निवेश किया है उन्हें 10 फीसदी या 5600 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा का रिटर्न मिला है. 2022 की शुरुआत में सोना 47850 रुपये पर था. यानि इन 14 महीनों में सोने ने 26 फीसदी या 12550 रुपये प्रति 10 ग्राम का रिटर्न दिया है. 

सोने ने दिया शानदार रिटर्न 

ये याद रखना चाहिए कि 2022 रूस के यूक्रेन पर सैन्य हमले, उसके बाद वैश्विक आर्थिक संकट, कमरतोड़ महंगाई और महंगे ब्याज दरों वाला वर्ष रहा है तो 2022 में दुनियाभर के शेयर बाजारों में भारी गिरावट देखने को मिली. 2022 की शुरुआत में कमोडिटी के दाम चढ़े जरूर लेकिन साल खत्म होने पर नीचे जा फिसले. लेकिन सोने में जिन लोगों ने निवेश किया उन्हें सोने की चमक ने मालामाल कर दिया. 

2008 में 12,000 रुपये के करीब था सोना 

जब भी महंगाई ज्यादा रहती है तो निवेशक हेजिंग और अपनी गाढ़ी कमाई को बचाने के लिए सोने में निवेश करते हैं. और सोना में निवेश करने वाले लोगों को कभी निराशा नहीं हुई है. 2008 में जब लेहमैन ब्रदर्स के दिवालिया होने के चलते ग्लोबल फाइनैंशियल क्राइसिस देखने को मिली थी तब सोना 12,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब कारोबार कर रहा था. 2012 में सोने की कीमत 31000 रुपये पर जा पहुंची थी. हालांकि उसके बाद कीमतों में नरमी देखने को मिली. साल 2018 में सोना 30,000 से 31000 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब कारोबार कर रहा था. और उसके बाद पांच सालों में सोने का भाव डबल हो चुका है. यानि सोने में निवेश करने वाले निवेशकों को 5 वर्षों में 100 फीसदी का रिटर्न मिला है. 

5 वर्ष में सेंसेक्स-निफ्टी से ज्यादा दिया रिटर्न

2018 में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 11,000 अंकों के करीब ट्रेड कर रहा था और अब 17,100 पर ट्रेड कर रहा है. यानि निफ्टी ने  इस अवधि में केवल 55 फीसदी का रिटर्न दिया है. सेंसेक्स की बात करें तो 2018 में सेंसेक्स 33,000 अंकों के करीब था जो अब 58000 के करीब है, यानि सेंसेक्स ने 75 फीसदी का रिटर्न दिया है. लेकिन सेंसेक्स और निफ्टी से भी ज्यादा सोने ने 100 फीसदी का रिटर्न दिया है. 

65,000 तक जा सकता है सोना

जानकारों की मानें तो सोने में तेजी यहीं थमने वाली नहीं है. वैश्विक आर्थिक संकट जारी रहा, महंगाई से राहत नहीं मिली और दुनियाभर के सेंट्रल बैंक ब्याज दरें बढ़ाते रहे तो बीच-बीच में कीमतों में मामूली करेक्शन आने के बावजूद सोने के दाम 65,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जाने की भविष्यवाणी की जा रही है. वैश्विक अनिश्चितता के दौर में सोने को हमेशा से एक सुरक्षित निवेश के तौर पर देखा जाता रहा है. 

ये भी पढ़ें 

Petrol-Diesel Price: 15 महीने के निचले स्तर 70 डॉलर प्रति बैरल के नीचे फिसला कच्चा तेल, पर कब मिलेगी महंगे पेट्रोल-डीजल से राहत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Petrol- Diesel Price Today: आज टैंक फुल कराने से पहले चेक कर लें नए रेट, जानें आपके शहर में कितना है पेट्रोल-डीजल का भाव
Petrol- Diesel Price Today: आज टैंक फुल कराने से पहले चेक कर लें नए रेट, जानें आपके शहर में कितना है पेट्रोल-डीजल का भाव
50 Rupee: 100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट
100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट
Plastic Note: भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
Embed widget