एक्सप्लोरर

Gold Prices: महंगा सोना बिगाड़ेगा मूड, 6 महीने के हाई पर पहुंचा सोने का भाव

Gold Prices Today: मंगलवार को इंटरनेशनल मार्केट में सोने के भाव में आई तेजी का असर भारतीय बाजारों पर देखने को मिल सकता है.

Gold Prices At Record High: एक तो देश में शादियों का सीजन उसपर से सोने के दामों में तेज उछाल. सोने के दामों में रिकॉर्ड तेजी शादियों के सीजन के मूड को खराब कर सकती है. सोमवार 27 नवंबर, 2023 को कमजोर अमेरिकी डॉलर के चलते सोने की कीमतें छह महीने के हाई पर जा पहुंची है. 

इंटरनेशनल मार्केट में सोने का भाव 2,019.92 डॉलर प्रति आउंस पर जा पहुंचा है. इससे पहले 16 मई 2023 को सोने के दाम 2017.82 डॉलर प्रति आउंस के लेवल पर जा पहुंचा था. अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व अपने मॉनिटरी पॉलिसी में अनुमान से पहले ढिलाई देने की शुरुआत कर सकती है जिसके चलते सोने के दामों में तेज उछाल देखने को मिला है. वहीं दूसरी तरफ ग्लोबल अनिश्चितता, दुनियाभर में कमरतोड़ महंगाई और राजनीतिक तनाव के चलते भी सोने के दामों में तेजी देखी जा रही है. हाल ही में वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि दुनियाभर के सेंट्रल बैंक लगातार सोने की खऱीदारी कर रहे हैं. 

भारत में गुरुनानक जयंती होने के कारण सोमवार 27 नवंबर को सर्राफा बाजार बंद रहा. लेकिन मंगलवार को इंटरनेशनल मार्केट में सोने के भाव में आई तेजी का असर भारतीय बाजारों पर देखने को मिल सकता है. इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक 24 नवंबर को सोने का भाव 61,440 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा था. 

बीते दो महीने में सोने के भाव में जोरदार तेजी देखने को मिली है. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के डेटा के मुताबिक 4 अक्टूबर 2023 सोने का भाव 56,627 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था. यानि दो महीने से भी कम समय में सोने के दामों में 4813 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आ चुकी है. 

एक तो देश में शादियों का सीजन चल रहा है और उस दौरान सोने के दामों में उछाल देखने को मिल रहा है. ऐसे में शादियों के दौरान जो लोग सोने की ज्वेलरी खरीदने की सोच रहे हैं उन्हें अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी होगी. 

ये भी पढ़ें

SEBI On IPO: क्या आईपीओ में खुद निवेश करती हैं सेबी चीफ? रिटेल निवेशकों को दी ये बड़ी सलाह

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahindra Case: 2013 में बुक की थी XUV500, नहीं की डिलिवर, कोर्ट ने महिंद्रा पर ठोका जुर्माना, अब कितनी रकम देनी होगी?
2013 में बुक की थी XUV500, नहीं की डिलिवर, कोर्ट ने महिंद्रा पर ठोका जुर्माना, अब कितनी रकम देनी होगी?
WFH Survey: ऑफिस जाना पसंद है या वर्क फ्रॉम होम? सर्वे में भारतीयों ने कर दी इस मॉडल की मांग
WFH Survey: ऑफिस जाना पसंद है या वर्क फ्रॉम होम? सर्वे में भारतीयों ने कर दी इस मॉडल की मांग
भारत के 'आइंस्टीन' तैयार कर रहा अडानी ग्रुप! RSI-India 2026 में देश के छात्रों को मिली फ्री साइंटिफिक ट्रेनिंग
भारत के 'आइंस्टीन' तैयार कर रहा अडानी ग्रुप! RSI-India 2026 में देश के छात्रों को मिली फ्री साइंटिफिक ट्रेनिंग
PM Modi News: न कैश, ना क्रेडिट कार्ड, जानिए पीएम मोदी विदेशी दौरों पर कैसे पेमेंट करते हैं
PM Modi News: न कैश, ना क्रेडिट कार्ड, जानिए पीएम मोदी विदेशी दौरों पर कैसे पेमेंट करते हैं

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget