एक्सप्लोरर

आज फिर गिरे सोने के दाम, चांदी 10 रुपये मजबूत

नई दिल्ली: सोने में आज भी गिरावट जारी रही. आभूषण विक्रेताओं की कमजोर मांग से राष्ट्रीय राजधानी सर्राफा बाजार में आज सोना 50 रुपये गिरकर 27,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. हालांकि, इंडस्ट्रियल यूनिट्स की छिटपुट मांग से चांदी 10 रुपये बढ़कर 38,810 रुपये प्रति किलो हो गई.

bullion

बाजार सूत्रों ने कहा कि घरेलू हाजिर बाजार में आभूषण और फुटकर विक्रेताओं की कमजोर मांग से सोने पर दवाब बना रहा लेकिन विदेशों में मजबूती के रख से गिरावट बाद में कुछ थम गई. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में कल के कारोबार में सोना 0.35 फीसदी की तेजी दर्शाता 1,132.20 डॉलर प्रति औंस हो गया. सूत्रों ने कहा कि पिछले महीने कुछ बड़े नोटों के चलन को प्रतिबंधित किये जाने के बाद बाजार में नकदी की मौजूदा दिक्कतों से कारोबार कमजोर रहा.

राष्ट्रीय राजधानी में सोना 99.9 और 99.5 फीसदी शुद्धता की कीमत 50-50 रुपये की गिरावट के साथ क्रमश: 27,800 रुपये और 27,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई. विगत दो दिनों के कारोबार में सोना 100 रुपये घट गया. हालांकि, गिन्नी की कीमत 24,000 रुपये प्रति 8 ग्राम पर स्थिर रही.

दूसरी ओर चांदी तैयार 10 रुपये की मामूली बढ़त के साथ 38,810 रुपये किलो हो गई जबकि चांदी साप्ताहिक डिलीवरी 38,925 रुपये प्रति किलो पर स्थिर रही. हालांकि, चांदी सिक्का लिवाल 70,000 रुपये और बिकवाल 71,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर अपरिवर्तित रहा.

देश के चार महानगरों के सर्राफा बाजार में आज सोने-चांदी के बंद भाव दिल्ली में सोना 27,800 रुपये प्रति 10 ग्राम मुंबई में 27,740 रुपये प्रति 10 ग्राम और कोलकाता में 27,730 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ है. चांदी आज दिल्ली में 38,810 प्रति किलो पर बंद हुई है. मुंबई में 38,700 रुपये प्रति किलो और कोलकाता में 38,725 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI MDR फ्रेमवर्क में संशोधन जरूरी, रिपोर्ट में IIT बॉम्बे
UPI MDR फ्रेमवर्क में संशोधन जरूरी, रिपोर्ट में IIT बॉम्बे
महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget