एक्सप्लोरर

Gold Silver Price: सोने का भाव फिर से हुआ सस्ता, चांदी की कीमतें भी लुढ़की, जानें आज का दाम

कोविड-19 महामारी को रोकने के लिए टीकाकरण अभियान तेज होने से बाजार में निवेशकों में जोखिम उठाने का मनोबल सुधरा है. इसके लिए निवेश के लिए सुरक्षित माने जाने वाले सोने की जगह दूसरी सम्पत्तियों पर दाव लगा रहे हैं.

नई दिल्ली: गुरुवार को एक बार फिर से सोने का भाव सस्ता हो गया. दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव गुरुवार को 217 रुपये टूटा. इसके साथ ही सोना 44,372 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया है. सोना बुधवार को 44,589 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर बंद हुआ था और गुरुवार को सोना और गिर गया.

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक कोविड-19 महामारी को रोकने के लिए टीकाकरण अभियान तेज होने से बाजार में निवेशकों में जोखिम उठाने का मनोबल सुधरा है. इसके लिए निवेश के लिए सुरक्षित माने जाने वाले सोने की जगह दूसरी सम्पत्तियों पर दाव लगा रहे हैं. जिसके कारण सोने की मांग कम हुई है और सोने के दाम में कमी आ रही है.

चांदी के भाव में भी कमी

वहीं गुरुवार को सोने ही तरह चांदी भी लुढ़क गई. चांदी 1217 रुपये नीचे खिसककर 66,598 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई. एक दिन पहले भाव यह 67,815 पर बंद हुई थी. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, 'रुपये की विनिमय दर में गिरावट के बावजूद दिल्ली बाजार में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 217 रुपये नीचे आना पिछले दिन में वायदा बाजार में इस धातु के भाव में आई गिरावट से प्रेरित है.'

वहीं अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोना थोड़ा चढ़कर 1,717 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था. इसके अलावा चांदी भी तेजी के साथ 26.09 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी.

यह भी पढ़ें: Sovereign Gold Bond या Digital Gold! कहां मिलेगा निवेशकों को बंपर मुनाफा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget