एक्सप्लोरर

GOLD ETF: निवेशकों को लुभा रहा गोल्ड ईटीएफ में निवेश, दिसंबर 2023 के मुकाबले जनवरी 2024 में 7 गुना ज्यादा आया निवेश

Gold ETF Update: आंकड़ों के मुताबिक जनवरी में गोल्ड ईटीएफ में शुद्ध निवेश दिसंबर 2023 के 88.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 657.4 करोड़ रुपये हो गया है.

GOLD ETF: इक्विटी के साथ साथ सोने में भी निवेश निवेशकों को लुभा रहा है. सोने की कीमतों में उछाल के आसार के मद्देनजर सोने में निवेश को लेकर निवेशकों में आकर्षण बना हुआ है. एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) ने डाटा जारी कर बताया है कि जनवरी 2024 में गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (Gold Exchange Traded Fund) में कुल 657 करोड़ रुपये का निवेश आया है जो इससे दिसंबर 2023 की तुलना में 7 गुना ज्यादा है. 

एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया ने गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) में निवेश को लेकर डेटा जारी किया है. इस डेटा के मुताबिक निवेशकों ने जनवरी 2024 में 657 करोड़ रुपये गोल्ड ईटीएफ में निवेश किया है. आंकड़ों के मुताबिक जनवरी में गोल्ड ईटीएफ में शुद्ध निवेश दिसंबर 2023 के 88.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 657.4 करोड़ रुपये हो गया है. एम्फी के डेटा के मुताबिक इस निवेश के साथ जनवरी के आखिर तक गोल्ड फंड की प्रबंधन के तहत एसेट अंडर मैनेजमेंट (Asset Under Management) 1.6 फीसदी बढ़कर 27,778 करोड़ रुपये पर जा पहुंचा है. दिसंबर 2023 तक ये रकम 27,336 करोड़ रुपये थी. 

जानकारों का मानना है कि ग्लोबल टेंशन और अमेरिका में महंगाई दर के ज्यादा बने रहने के चलते निवेशकों को सोने में निवेश रास आ रहा है क्योंकि इसे सेफ इवेंस्टमेंट के तौर पर देखा जा रहा है. मॉर्निंगस्टार इन्वेस्टमेंट रिसर्च इंडिया के एनालिस्ट मेल्विन सैंटारिटा ने कहा कि मौजूदा भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिकी मुद्रास्फीति के उच्च स्तर के चलते सोने की लोकप्रियता बनी रहने की उम्मीद है. 

वहीं आने वाले दिनों में अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में कटौती कर सकता है. अगर आसा हुआ तो आने वाले दिनों में सोने की कीमतों में और उछाल आ सकता है ऐसे गोल्ड ईटीएफ में निवेश पर अच्छा रिटर्न मिलने के आसार है. गोल्ड ईटीएफ के तहत घरेलू भौतिक सोने की कीमत पर नजर रखी जाती है. इसमें किया गया निवेश सोने की कीमतों पर आधारित होता है. इस फंड के अंतर्गत जुटायी गयी रकम को सर्राफा बाजार में निवेश किया जाता है.  

ये भी पढ़ें 

PM Surya Ghar: 1 करोड़ घरों को 300 यूनिट पावर फ्री, प्रधानमंत्री मोदी का पीएम सूर्य घर - मुफ्त बिजली योजना की लॉन्चिंग का एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के पास है 880 टन सोने का भंडार, US-चीन के मुकाबले हम कहां?
भारत के पास है 880 टन सोने का भंडार, US-चीन के मुकाबले हम कहां?
जब दुबई में कुछ नहीं था, तब बनी थी Toyota बिल्डिंग, अब क्यों ढहाई जाएगी?
जब दुबई में कुछ नहीं था, तब बनी थी Toyota बिल्डिंग, अब क्यों ढहाई जाएगी?
कमाल की है LIC की यह पॉलिसी: 5000 महीने के निवेश पर मिलेगा 100 साल का प्रोटेक्शन
कमाल की है LIC की यह पॉलिसी: 5000 महीने के निवेश पर मिलेगा 100 साल का प्रोटेक्शन
340 के पार पहुंची पेट्रोल की कीमत, डीजल 368 रुपये के पार; भारत से सटे देश में बिगड़े हालात
340 के पार पहुंची पेट्रोल की कीमत, डीजल 368 रुपये के पार; भारत से सटे देश में बिगड़े हालात

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget