एक्सप्लोरर

आर्थिक मोर्चे पर अच्छी खबरः चौथी तिमाही में जीडीपी बढ़कर 7.7% रही

वित्त वर्ष 2017-18 की बाकी तीनों तिमाहियों से बेहतर ग्रोथ रेट चौथी तिमाही में आया है.

नई दिल्लीः देश के लिए आर्थिक मोर्चे पर अच्छी खबर आई है और वित्त वर्ष 2017-18 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) दर 7.7 फीसदी हो गई है. भारत की आर्थिक वृद्धि दर जनवरी-मार्च तिमाही में 7.7 फीसदी रही जो एक साल पहले इसी तिमाही में 6.1 फीसदी थी. केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (सीएसओ) ने चौथी तिमाही के जीडीपी आंकड़े जारी किए हैं. वित्त वर्ष 2017-18 की बाकी तीनों तिमाहियों से बेहतर ग्रोथ रेट चौथी तिमाही में आया है. वहीं वर्ष 2017- 18 में आर्थिक वृद्धि दर धीमी पड़कर 6.7 फीसदी रही. इससे पिछले साल यह 7.1 फीसदी थी. वित्त वर्ष 2017-18 की पहली तिमाही में जीडीपी 5.6 फीसदी रही थी वहीं दूसरी तिमाही में जीडीपी 6.3 फीसदी पर आई थी. बीते वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में देश की जीडीपी दर 7.2 फीसदी रही थी. फिक्की का अनुमान इससे पहले उद्योग मंडल फिक्की ने पूरे देश का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही (जनवरी- मार्च) के दौरान 7.1 फीसदी रहने का अनुमान दिया था. फिक्की ने वित्त वर्ष 2017-18 में जीडीपी की वृद्धि दर 6.6 फीसदी रहने का अनुमान जताया था. फिक्की के आर्थिक परिदृश्य सर्वे में कहा गया था कि पूरे वित्त वर्ष 2017-18 में स्थिर मूल्य पर जीडीपी की वृद्धि दर 6.6 फीसदी रहने का अनुमान है. मूडीज का अनुमान वहीं कल अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसी मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विसेज ने चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर के अपने अनुमान को घटाकर 7.3 फीसदी कर दिया था. पहले एजेंसी ने 7.5 फीसदी वृद्धि का अनुमान जताया था. मूडीज ने कहा था कि भारत की अर्थव्यवस्था में क्रमिक सुधार हो रहा है लेकिन तेल की बढ़ती कीमतें और मुश्किल वित्तीय हालात भारत की सुधार की रफ्तार को धीमा करेंगी. क्या है जीडीपी किसी भी देश की आर्थिक सेहत को मापने का सबसे ज़रूरी पैमाना जीडीपी ही है. किसी ख़ास अवधि के दौरान वस्तु और सेवाओं के उत्पादन की कुल कीमत को जीडीपी के जरिए मापा जाता है. भारत में जीडीपी की गणना तिमाही आधार यानी हर तीसरे महीने पर की जाती है. चौथी तिमाही में जीडीपी की वृद्धि दर 7.1% रहने का अनुमान: फिक्की IOC बनी सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली सरकारी कंपनी, ONGC को पछाड़ा बाजार में शानदार उछालः सेंसेक्स 416 अंक ऊपर 35,322 पर बंद, निफ्टी 10,700 के पार
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Plastic Currency: भारत में जल्द आएंगे प्लास्टिक के नोट, सरकार ने दी RBI को मंजूरी
भारत में जल्द आएंगे प्लास्टिक के नोट, सरकार ने दी RBI को मंजूरी
Share Market: 5 दिनों तक गिरने के बाद सोमवार को आई शेयर बाजार में तेजी, जानें क्या हैं कारण?
5 दिनों तक गिरने के बाद सोमवार को आई शेयर बाजार में तेजी, जानें क्या हैं कारण?
Currency News: बंद हो जाएगा 20 रुपये का पुराना नोट? पीएम के वायरल वीडियो पर सरकार ने दी प्रतिक्रिया
बंद हो जाएगा 20 रुपये का पुराना नोट? पीएम के वायरल वीडियो पर सरकार ने दी प्रतिक्रिया
Bank Of Baroda: BOB डाटा लीक मामले का ग्राहकों पर पड़ेगा असर, बैंक ने क्या कहा?
BOB डाटा लीक मामले का ग्राहकों पर पड़ेगा असर, बैंक ने क्या कहा?

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget