एक्सप्लोरर

Gautam Adani की संपत्ति और रैंक में बड़ी छलांग, एलन मस्क ने कमा डाली सबसे ज्यादा दौलत 

Gautam Adani: दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलन मस्क ने एक दिन में 11 अरब डॉलर से ज्यादा की कमाई कर डाली है. वहीं गौतम अडानी की दौलत में भी इजाफा हुआ है. 

दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में गौतम अडानी ने बड़ी छलांग लगाई है. साथ ही भारतीय अरबपति के दौलत में भी अच्छी उछाल देखने को मिली है. वहीं दुनिया के सबसे अमीर शख्स और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क की संपत्ति में तगड़ी बढ़ोतरी हुई है. हालांकि एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी को नुकसान उठाना पड़ा है. 

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक, टॉप 10 अरबपतियों की लिस्ट में से 9 अमीरों की दौलत में इजाफा हुआ है. सबसे ज्यादा फायदा एलन मस्क को हुआ है. इन्होंने एक दिन में 11.3 अरब डॉलर की संपत्ति में उछाल दर्ज की है. इसके साथ ही अब इनकी कुल दौलत 216 अरब डॉलर हो चुकी है. 9 अरबपतियों की संपत्ति सोमवार को 21 अरब डॉलर बढ़ी है. 

गौतम अडानी की संपत्ति और रैंक में उछाल 

देश के दूसरे सबसे बड़े अरबपति और अडानी ग्रुप के मालिक गौतम अडानी की संपत्ति में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली है. सोमवार को इनकी कुल संप​त्ति में 2.14 अरब डॉलर का फायदा हुआ है. मौजूदा समय में गौतम अडानी की कुल संपत्ति 65.9 अरब डॉलर हो चुकी है. दौलत में बढ़ोतरी के कारण अब इनकी रैंक बढ़कर 18 हो चुकी है, जो पहले 20वें नंबर पर थे. 

मुकेश अंबानी को नुकसान 

एशिया के सबसे अमीर आदमी की दौलत में सोमवार को तगड़ा नुकसान हुआ है. जियो फाइनेंस सर्विस की लिस्टिंग पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में गिरावट देखने को मिली थी, जिस कारण इनकी दौलत में भी कमी आई. मुकेश अंबानी को 1.84 अरब डॉलर का नुकसान हुआ और इनकी कुल दौलत 94.6 अरब डॉलर है. हालांकि मुकेश अंबानी 11वें पायदान पर बने हुए हैं. 

क्यों बढ़ी दौलत 

सोमवार को टेस्ला के शेयरों में 7 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी देखी गई, जिस कारण एलन मस्क की नेटवर्थ में जबरदस्त उछाल आई. वहीं भारत में अडानी ग्रुप की 10 कंपनियों ने स्टॉक मार्केट में एक बड़ी उछाल दर्ज की, जिस कारण गौतम अडानी के नेटवर्थ और रैंक में उछाल आई है. 

ये भी पढ़ें 

Go First Crisis: गो फर्स्ट की नहीं खत्म हो रही मुश्किल! 500 पायलटों ने ज्वाइन की दूसरी कंपनी, जानें क्या है कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIP Tips: रोजाना, मंथली या सालाना एसआईपी, क्या है ज्यादा बेहतर?
SIP Tips: रोजाना, मंथली या सालाना एसआईपी, क्या है ज्यादा बेहतर?
महीने की कमाई 2.5 लाख, फिर भी कर्ज के जाल में फंसा है बेंगलुरु का परिवार
महीने की कमाई 2.5 लाख, फिर भी कर्ज के जाल में फंसा है बेंगलुरु का परिवार
भारत के पास है 880 टन सोने का भंडार, US-चीन के मुकाबले हम कहां?
भारत के पास है 880 टन सोने का भंडार, US-चीन के मुकाबले हम कहां?
जब दुबई में कुछ नहीं था, तब बनी थी Toyota बिल्डिंग, अब क्यों ढहाई जाएगी?
जब दुबई में कुछ नहीं था, तब बनी थी Toyota बिल्डिंग, अब क्यों ढहाई जाएगी?

वीडियोज

Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !
चीनी के दाम पर विश्लेषकों का विश्लेषण
चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
Embed widget