एक्सप्लोरर

LIC Agents: एलआईसी एजेंट के लिए बड़ी खुशखबरी, साल के अंत में मिला ग्रेच्युटी का तोहफा 

Benefits for LIC Agents: सरकार ने एलआईसी एजेंट की ग्रेच्युटी लिमिट को बढ़ाने का फैसला लेकर लाखों परिवारों को साल के अंत में तोहफा दिया है. साथ ही उन्हें अब रिन्युअल कमीशन का भी लाभ मिलेगा.

Benefits for LIC Agents: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के एजेंट के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है. एलआईसी ने एजेंटों के लिए ग्रेच्युटी लिमिट को 3 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया है. इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी हो गया है. इस फैसले के लिए एलआईसी (एजेंट) रेगुलेशन, 2017 में संशोधन किया गया. नए नियमों के अनुसार, दोबारा नियुक्त किए गए एजेंट (LIC Agents) भी अब रिन्युअल कमीशन (Renewal Commission) के लिए योग्य हो गए हैं. इन फैसलों से न सिर्फ एजेंट बल्कि उनके परिवारों को भी काफी राहत मिलेगी. 

शेयर बाजार को दी जानकारी 

पब्लिक सेक्टर कंपनी एलआईसी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को इस संबंध में सूचना दी. इसके मुताबिक, नया नियम 6 दिसंबर से ही लागू हो गया है. इसका प्रकाशन ऑफिशियल गजट में किया जा चुका है. फाइनेंस मिनिस्ट्री ने सितंबर में एलआईसी एजेंट और कर्मचारियों के लाभ के लिए ग्रेच्युटी सीमा और पारिवारिक पेंशन में बढ़ोतरी सहित कई कल्याणकारी उपायों को मंजूरी दे दी थी. रिन्युअल कमीशन की बहाली से एजेंट्स को काफी राहत मिलेगी. फिलहाल वह पुरानी एजेंसी से किए गए किसी भी बिजनेस का लाभ नहीं उठा पाते थे. इससे उनकी आय में काफी बढ़ोतरी हो जाएगी. 

13 लाख से ज्यादा हैं एजेंट

एलआईसी एजेंटों के लिए ग्रेच्युटी सीमा को बढ़ाकर वित्त मंत्रालय उन पर पड़ने वाले काम के बोझ और लाभों में सुधार करना चाहता है. एलआईसी के देशभर में एक लाख से ज्यादा कर्मचारी और 13 लाख से ज्यादा एजेंट हैं इस फैसले से इन सभी को लाभ पहुंचेगा.

सितंबर में बढ़ाया गया था टर्म इंश्योरेंस कवर

एलआईसी एजेंट के लिए सितंबर में टर्म इंश्योरेंस कवर को 3,000 से 10,000 रुपये की मौजूदा सीमा से बढ़ाकर 25,000 से 1,50,000 रुपये कर दिया गया था. साथ ही एलआईसी एजेंट के परिवारों के कल्याण के लिए 30 फीसदी की एक समान दर पर फैमिली पेंशन की घोषणा भी की गई थी.

95 फीसदी आबादी के पास नहीं है बीमा 

भारत की सिर्फ 5 फीसदी आबादी के पास ही इंश्योरेंस है. अभी भी देश की 95 फीसदी आबादी बीमा को महत्त्व नहीं दे रही है. यह चौंकाने वाला खुलासा हाल ही में आई भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (IRDAI) की रिपोर्ट से हुआ था. IRDAI के चेयरमैन देवाशीष पांडा ने रिपोर्ट जारी करते हुए बीमा कंपनियों से और बेहतर कोशिश करने की अपील की थी. देश में बीमा को बढ़ाने में सबसे बड़ा योगदान यही एजेंट देने वाले हैं. 

ये भी पढ़ें 

Year Ender 2023: सैलरीड-पेंशनर्स को मिली बड़ी राहत, नए टैक्स रिजीम के तहत 7.27 लाख के सालाना आय पर नहीं देना होगा टैक्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पनीर की एक डिश, और तुकाराम मुंडे ने 2 महीने में सस्पेंड कर दिए 165 लाइसेंस
पनीर की एक डिश, और तुकाराम मुंडे ने 2 महीने में सस्पेंड कर दिए 165 लाइसेंस
सेविंग अकाउंट वालों के लिए बदला डाक का ये नियम, आम आदमी को राहत
सेविंग अकाउंट वालों के लिए बदला डाक का ये नियम, आम आदमी को राहत
बच्चों के हाथ में Vape, नए निकोटीन प्रोडक्ट्स पर सख्ती की मांग
बच्चों के हाथ में Vape, नए निकोटीन प्रोडक्ट्स पर सख्ती की मांग
SEBI का बड़ा फैसला, विदेश में बैठे NRI बिना भारत आए कर सकेंगे डिजिटल केवाईसी
SEBI का बड़ा फैसला, विदेश में बैठे NRI बिना भारत आए कर सकेंगे डिजिटल केवाईसी

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Embed widget