एक्सप्लोरर

Fund ka Funda: कैसे छोटी बचत से जोड़ें एक करोड़ रुपये, बूंद बूंद से बनेगा सागर

Fund ka Funda: भले ही ये आपको आज एक करोड़ रुपये बड़ी रकम लग सकती है लेकिन 30 साल के लिहाज से देखें तो ये छोटी रकम होगी. इसमें महंगाई और अन्य जरूरी बढ़ोतरी जोड़कर देखना चाहिए.

Fund ka Funda: क्या आप भी एक करोड़ रुपये अपने पोर्टफोलियो में देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपके पास कुछ उपाय हैं. जैसे कहा जाता है कि बूंद-बूंद से सागर बनता है तो इसी तरह छोटी छोटी बचत से आप भी 1 करोड़ रुपये का कोष इकट्ठा कर सकते हैं. इसके लिए आपको कंपाउंडिग के जादू का फायदा उठाना होगा. 

फंड का फंडा में हम आपको हर बार बताते हैं शेयर बाजार से जुड़ी ऐसी बारीकियां जो आपके ट्रेडिंग और निवेश के लिए बेहद काम आ सकती हैं. यहां आज आपको निवेश, बचत और कई आर्थिक पहलुओं पर वैल्यू रिसर्च के धीरेंद्र कुमार की एक्सपर्ट सलाह मिलेगी जिसे अपनाकर आप अपने वित्तीय प्रबंधन को अधिक कुशलता से संभाल सकेंगे.

क्या आप जानते हैं कि 1300 रुपये से 30 साल में एक करोड़ रुपये इक्ट्ठा कर सकते हैं. लेकिन आप एक करोड़ रुपये से संतुष्ट ना हों, भले ही ये आपको आज एक बड़ी रकम लग सकती है और आज 1 करोड़ रुपये लगाने पर करीब 50,000 रुपये की राशि नियमित अंतराल पर मिल सकती है लेकिन 30 साल के लिहाज से देखें तो ये छोटी रकम होगी.

यहां हम आपको बता रहे हैं कुछ कैलकुलेशन जो अलग-अलग आयु और इनकम के साथ निवेश अवधि के लिहाज से 1 करोड़ रुपये का कॉरपस बनाकर देने में सक्षम रहेगी.

पहला उदाहरण- 50 साल की उम्र में अगर आप 10 साल के लिए निवेश करते हैं तो आपको हर महीने 30,000 रुपये का निवेश करना होगा. इस पर 12 फीसदी रिटर्न के हिसाब से देखा जाए तो ये 10 साल में एक करोड़ रुपये से ज्यादा का फंड बन जाएगा.

दूसरा उदाहरण- अगर आप 45 साल में 1 करोड़ रुपये के लक्ष्य के लिए निवेश करते हैं तो आपको 15 साल के लिए निवेश करना होगा और ये 12,000 रुपये की मासिक निवेश राशि होनी चाहिए. इसमें भी 12 फीसदी 

तीसरा उदाहरण- 40 साल की उम्र के शख्स को 20 साल तक 5500 रुपये का निवेश करना होगा जिससे वो 60 साल की आयु के बाद एक करोड़ रुपये का कोष बना सकता है.

चौथा उदाहरण- 35 साल की आयु में निवेश करने वाले शख्स को 25 साल के लिए हर महीने 2500 रुपये का निवेश करना होगा जिससे वो 1 करोड़ रुपये का लक्ष्य हासिल कर सकता है. इसे भी 12 फीसदी सालाना रिटर्न के हिसाब से कैलकुलेट किया गया है.

पांचवा उदाहरण- 30 साल की आयु में अगर आप निवेश करते हैं तो 30 साल के लिए महीने में 1300 रुपये निवेश करने होंगे. इस तरह देखा जाए तो जितनी कम आयु में आप निवेश शुरू कर दें उतना ही कम आपको पैसा लगाना होगा. 

कहां करें निवेश
आप अच्छे म्यूचुअल फंड, शेयर पोर्टफोलियो या बॉन्ड्स में निवेश कर सकते हैं. इनमें आसानी से 12 फीसदी सालाना रिटर्न हासिल किया जा सकता है और अगर आप खुद अच्छे म्यूचुअल फंड्स या शेयरों का चुनाव नहीं कर सकते तो एक्सपर्ट की सलाह से अपना निवेश पोर्टफोलियो बना सकते हैं.

ये भी पढ़ें

WPI Inflation Data In June 2022: सरकार के कदमों के चलते थोक महंगाई दर में आई कमी, पर अभी भी महंगाई दर 15% के ऊपर

Gold Silver Rate Update: वायदा बाजार में सोना-चांदी फिसले, खुदरा बाजार में चढ़े दाम, जानें आज के लेटेस्ट रेट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Real Estate: भारत में प्रॉपर्टी बेचने की होड़ क्यों लगी, 46% NRI तैयार, मोहभंग का कारण क्या?
भारत में प्रॉपर्टी बेचने की होड़ क्यों लगी, 46% NRI तैयार, मोहभंग का कारण क्या?
Debit Card: एयरपोर्ट पर डेबिट कार्ड ब्लॉक, कोर्ट ने बैंक पर ठोका लाखों का जुर्माना
एयरपोर्ट पर डेबिट कार्ड ब्लॉक, कोर्ट ने बैंक पर ठोका लाखों का जुर्माना
Tax Notice: UPI पेमेंट करने वाले सावधान, आ सकता है इनकम टैक्स का नोटिस
UPI पेमेंट करने वाले सावधान, आ सकता है इनकम टैक्स का नोटिस
FCI ने एथेनॉल कंपनियों को 40% सस्ते में बेचा चावल, संसद में RTI से खुलासा
FCI ने एथेनॉल कंपनियों को 40% सस्ते में बेचा चावल, संसद में RTI से खुलासा

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget