एक्सप्लोरर

FM Nirmala Sitharaman: आसान भाषा में भेजें टैक्स नोटिस, वित्त मंत्री सीतारमण की हिदायत- टैक्सपेयर के मन में नहीं बैठना चाहिए डर!

Income Tax Notice: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के अधिकारियों को टैक्सपेयर्स के लिए फ्रेंडली रवैया अपनाने का निर्देश दिया है...

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को नोटिस भेजने और टैक्सपेयर्स के साथ डील करने को लेकर खास हिदायत दी है. वित्त मंत्री का कहना है कि टैक्स अधिकारियों को टैक्सपेयर फ्रेंडली रवैया अपनाना चाहिए. साथ ही उन्होंने कहा कि टैक्स नोटिस की भाषा आसान होनी चाहिए, ताकि हर कोई उसे समझ सके.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 165वें इनकम टैक्स डे के मौके पर कर अधिकारियों को संबोधित कर रही थीं. उन्होंने कहा कि टैक्सपेयर्स के लिए प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए फेसलेस व्यवस्था लाई गई है. अब फेसलेस असेसमेंट की व्यवस्था के बाद टैक्स ऑफिसर्स को टैक्सपेयर्स के साथ डीलिंग में फेयर व फ्रेंडली रुख अपनाना चाहिए.

सिंपल और सपाट हो नोटिस की भाषा

उन्होंने कहा कि टैक्स ऑफिसर जब भी किसी टैक्सपेयर को इनकम टैक्स नोटिस भेजें तो अपनी ताकत का सही से इस्तेमाल करें. नोटिस की भाषा आसान होनी चाहिए, ताकि उसे हर कोई समझ सके. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का लक्ष्य टैक्सपेयर्स के मन में डर बैठाना कभी नहीं है. इस कारण टैक्स ऑफिसर्स की भाषा सिंपल और सपाट होनी चाहिए.

नोटिस में साफ-साफ बताएं ये बात

बकौल वित्त मंत्री, नोटिस में गोल-मटोल बातों के बजाए सीधे टैक्सपेयर्स को ये बताया जाना चाहिए कि उन्हें इनकम टैक्स से नोटिस क्यों मिल रहा है. वित्त मंत्री का कहना है कि इंफोर्समेंट के कदम एक दम अंतिम विकल्प होने चाहिए. टैक्स डिपार्टमेंट का पूरा प्रयास इस बात के लिए होना चाहिए कि टैक्सपेयर स्वेच्छा से कानूनों व प्रावधानों का अनुपालन करें.

रिफंड जारी करने में तेजी लाने का निर्देश

इस मौके पर वित्त मंत्री ने इनकम टैक्स रिफंड मिलने में देरी पर भी बातें की. उन्होंने कहा कि इनकम टैक्स रिफंड को तेजी से जारी करने की काफी गुंजाइश है. वित्त मंत्री की यह टिप्पणी इस कारण अहम हो जाती है, क्योंकि इस साल बड़ी संख्या में टैक्सपेयर्स ने इनकम टैक्स रिटर्न को प्रोसेस करने और रिफंड इश्यू होने में महीनों की देरी की शिकायत कर रहे हैं. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट भले ही दावा कर रहा हो कि प्रोसेसिंग में तेजी आई है, लेकिन रिफंड का मामला होने पर प्रोसेसिंग में डिपार्टमेंट को 2 महीने से भी ज्यादा समय लग जा रहा है. इससे रिफंड मिलने में महीनों की देरी हो रही है.

ये भी पढ़ें: टैक्सपेयर्स को मिल सकती है बड़ी राहत, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दिए ये संकेत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weather Forecast: 72 घंटों के भीतर 6 राज्यों में होगी बारिश, यूपी, दिल्ली से बिहार तक कैसा मौसम? पढ़ें IMD की चेतावनी
72 घंटों के भीतर 6 राज्यों में होगी बारिश, यूपी, दिल्ली से बिहार तक कैसा मौसम? पढ़ें IMD की चेतावनी
UP Weather: यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, 2 दिन बारिश की चेतावनी जारी, अभी और बढ़ेगी ठंड
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, 2 दिन बारिश की चेतावनी जारी, अभी और बढ़ेगी ठंड
BMC Election Result VIP Seats Live: BMC चुनाव में इन VIP सीटों पर टिकीं सबकी नजरें, थोड़ी देर में शुरू होगी काउंटिंग
BMC Election Result VIP Seats Live: BMC चुनाव में इन VIP सीटों पर टिकीं सबकी नजरें, थोड़ी देर में शुरू होगी काउंटिंग
'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' के फ्लॉप होने पर कार्तिक आर्यन ने उठाया बड़ा कदम, मेकर्स को यूं किया सपोर्ट
'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' के फ्लॉप होने पर कार्तिक का बड़ा कदम, मेकर्स को यूं किया सपोर्ट

वीडियोज

Sansani: मासूमों के दुश्मन...किडनैपर कपल ! | Crime News
Chitra Tripathi: Mumbai का 'King' कौन? क्या लौट रहा Mahayuti का तूफान? | BMC Exit Poll
Sandeep Chaudhary: 10% वोट पर दंगल...2027 में किसका मंगल? विश्लेषकों ने खोला राज | UP News
BMC Election 2026 EXIT Poll: सभी एग्जिट पोल में BJP गठबंधन आगे..ठाकरे ब्रदर्स का खेल खत्म?
Bharat Ki Baat : 27 में Mayawati किसका खेल बिगाड़ेंगी? | Brahman Vote Bank | BSP | UP Politics

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast: 72 घंटों के भीतर 6 राज्यों में होगी बारिश, यूपी, दिल्ली से बिहार तक कैसा मौसम? पढ़ें IMD की चेतावनी
72 घंटों के भीतर 6 राज्यों में होगी बारिश, यूपी, दिल्ली से बिहार तक कैसा मौसम? पढ़ें IMD की चेतावनी
UP Weather: यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, 2 दिन बारिश की चेतावनी जारी, अभी और बढ़ेगी ठंड
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, 2 दिन बारिश की चेतावनी जारी, अभी और बढ़ेगी ठंड
BMC Election Result VIP Seats Live: BMC चुनाव में इन VIP सीटों पर टिकीं सबकी नजरें, थोड़ी देर में शुरू होगी काउंटिंग
BMC Election Result VIP Seats Live: BMC चुनाव में इन VIP सीटों पर टिकीं सबकी नजरें, थोड़ी देर में शुरू होगी काउंटिंग
'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' के फ्लॉप होने पर कार्तिक आर्यन ने उठाया बड़ा कदम, मेकर्स को यूं किया सपोर्ट
'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' के फ्लॉप होने पर कार्तिक का बड़ा कदम, मेकर्स को यूं किया सपोर्ट
महाराष्ट्र महानगरपालिका रिजल्ट: नतीजों से पहले जानें 2017 में किस पार्टी ने कितनी सीटें जीती?
महाराष्ट्र महानगरपालिका रिजल्ट: नतीजों से पहले जानें 2017 में किस पार्टी ने कितनी सीटें जीती?
सूर्यकुमार यादव विवाद में नया मोड़, खुशी मुखर्जी पर 100 करोड़ के मानहानि का केस हुआ दर्ज
सूर्यकुमार यादव विवाद में नया मोड़, खुशी मुखर्जी पर 100 करोड़ के मानहानि का केस हुआ दर्ज
इस एप से बुक किया ट्रेन का टिकट तो मिलेगा अलग से डिस्काउंट, जान लें फायदे की बात
इस एप से बुक किया ट्रेन का टिकट तो मिलेगा अलग से डिस्काउंट, जान लें फायदे की बात
मोबाइल में उलझे नन्हे बच्चे, पढ़ाई से दूर होते छात्र; कैसे दिखाएं सही दिशा?
मोबाइल में उलझे नन्हे बच्चे, पढ़ाई से दूर होते छात्र; कैसे दिखाएं सही दिशा?
Embed widget