एक्सप्लोरर

Trade Talks: ब्रिटेन ही नहीं, इन देशों के साथ भी जारी है बातचीत... वित्त मंत्री ने दी जानकारी

India FTA Talks: पिछले महीने खालिस्तान समर्थकों ने ब्रिटेन स्थित भारतीय उच्चायोग के बाद हिंसक प्रदर्शन किया था, जिसके बाद व्यापार वार्ता रोके जाने की खबरें चलाई जा रही थीं...

खालिस्तान से संबंधित विवादों के चलते किसी भी देश के साथ भारत की व्यापार वार्ता (FTA Talks) पर असर नहीं हुआ है. अब खुद वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन (FM Nirmala Sitharaman) ने इस बारे में स्थितियों को साफ किया है. उन्होंने कहा है कि न सिर्फ ब्रिटेन बल्कि कनाडा और यूरोपीय संघ के साथ भी मुक्त व्यापार समझौते (Free Trade Agreements) को लेकर बातचीत जारी है.

तेजी से हो रहे हैं हस्ताक्षर

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन अभी अमेरिका की यात्रा पर हैं. इस दौरान वह सोमवार को वॉशिंगटन स्थित पीटरसन इंस्टीट्यूट फोर इंटरनेशनल इकोनॉमिक्स में एक कार्यक्रम में हिस्सा ले रही थीं. उन्होंने मुक्त व्यापार समझौतों को लेकर कहा कि अब इन समझौतों पर पहले की तुलना में तेजी से हस्ताक्षर किए जा रहे हैं. उन्होंने यह भी बताया कि भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते को लेकर बातचीत जारी है.

पिछले महीने हुआ था प्रदर्शन

वित्त मंत्री की यह टिप्पणी मीडिया के एक धड़े में एफटीए को लेकर चल रहीं कुछ खबरों को लेकर है. ऐसी खबरें चल रही थीं कि भारत सरकार ने खालिस्तान से संबंधित विरोध प्रदर्शनों को लेकर ब्रिटेन के साथ चल रही व्यापार वार्ता (India-UK Trade Talks) रोक दी है. खालिस्तान के समर्थकों ने पिछले महीने लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर हिंसक विरोध प्रदर्शन किया था.

वित्त मंत्री ने दी ये जानकारी

वित्त मंत्री सीतारामन ने इसे लेकर कहा, आज कल मुक्त व्यापार समझौतों पर पहले की तुलना में तेजी से हस्ताक्षर हो रहे हैं. हमने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के साथ ऐसा एक समझौता पूरा किया है. उससे पहले संयुक्त अरब अमीरात, मॉरीशस और आसियान के साथ मुक्त व्यापार समझौते हुए. हमने कोटा-फ्री और टैरिफ फ्री व्यवस्था की सुविधा कम विकसित देशों को दी है. अभी ब्रिटेन, यूरोपीय संघ और कनाडा के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत चल रही है.

पहले भी हो चुका है खंडन

इससे पहले पीटीआई की एक खबर में भारत सरकार के अधिकारियों के हवाले से ब्रिटेन के साथ व्यापार वार्ता रुकने की खबरों का खंडन किया गया था. अधिकारियों ने ब्रिटेन के साथ एफटीए पर बातचीत बंद होने की बातों को आधारहीन बताया गया है. उन्होंने यहां तक दावा किया था कि आधिकारिक वार्ता का अगला दौर 24 अप्रैल से लंदन में होने की संभावना है.

ब्रिटिश मीडिया ने किया था दावा

आपको बता दें कि सबसे पहले ब्रिटिश अखबार द टाइम्स ने ब्रिटिश सरकार के वरिष्ठ सूत्रों का हवाला देते हुए दावा किया था कि भारत सरकार ने पिछले साल जनवरी में शुरू हुई व्यापार वार्ता रोक दी है. बाद में न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने भी बातचीत रुकने की खबर चलाई. दोनों पक्षों के बीच एफटीए को लेकर 10 फरवरी को आखिरी दौर की बातचीत हुई थी. उसके बाद मार्च में बैठक होने वाली थी, जो खालिस्तान विवाद की भेंट चढ़ गई.

ये भी पढ़ें: कब होगी भारत में टेस्ला की एंट्री? एलन मस्क के इस कदम से तेज हुए कयास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में महंगी क्यों हुई Diet Coke? जानिए क्या है इसकी वजह
भारत में महंगी क्यों हुई Diet Coke? जानिए क्या है इसकी वजह
अगस्त से लॉन्च होगा CKYC 2.0, क्या बैंकिंग होगी पहले से आसान?
अगस्त से लॉन्च होगा CKYC 2.0, क्या बैंकिंग होगी पहले से आसान?
Pralhad Joshi Net Worth: कितनी है नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी की नेटवर्थ, जानें
Pralhad Joshi Net Worth: कितनी है नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी की नेटवर्थ, जानें
इस ट्रेवल कंपनी पर एक्शन, 73 अरब का लगा जुर्माना
इस ट्रेवल कंपनी पर एक्शन, 73 अरब का लगा जुर्माना

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
Kriti Sanon Birthday: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
बर्थडे: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
फल बगीचा लगाने वाले किसानों को सरकार देगी बंपर सब्सिडी
फल बगीचा लगाने वाले किसानों को सरकार देगी बंपर सब्सिडी
Embed widget