एक्सप्लोरर

New Financial Rules: नया वित्त वर्ष शुरू होते ही आज से बदल गए ये नियम, आपको देना होगा ध्यान

Financial Year 2024-25: एक अप्रैल से वित्त वर्ष 2024-25 का आगाज हो चुका है. आइए एक नजर इन नए नियमों पर डाल लेते हैं.

Financial Year 2024-25: वित्त वर्ष 2024-25 की शुरुआत आज से होने जा रही है. नए वित्त वर्ष में आपको कई सारे नए नियमों का सामना करना पड़ेगा. ये सभी नियम आपके जीवन पर सीधा असर डालने वाले हैं. आइए एक नजर इन सभी नए नियमों पर डाल लेते हैं.

ईपीएफओ अकाउंट ट्रांसफर 

नए वित्त वर्ष में अगर कोई कर्मचारी नौकरी बदलता है तो उसका कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अकाउंट खुद ब खुद नई कंपनी में ट्रांसफर हो जाएगा. अभी तक कर्मचारी को अकाउंट ट्रांसफर करने की रिक्वेस्ट देनी पड़ती थी.

न्यू टैक्स रिजीम के डिफॉल्ट होने पर भी आपकी पसंद के टैक्स सिस्टम चुनने की आजादी

नए वित्त वर्ष में न्यू टैक्स रिजीम डिफॉल्ट टैक्स सिस्टम बन गया है लेकिन ये अनिवार्य नहीं है. इसलिए आपको टैक्स रिटर्न भरते समय ध्यान देना होगा. अगर आपने इनकम टैक्स रिटर्न भरते समय ओल्ड टैक्स रिजीम को चुना है तो आप अपने आप ही आप न्यू टैक्स रिजीम में नहीं आने वाले हैं.

केवाईसी न होने पर नहीं चलेगा फास्टैग

यदि आपने 31 मार्च तक फास्टैग केवाईसी को अपडेट नहीं किया था तो टोल पेमेंट मुश्किल हो जाएगा. आपके फास्टैग को आज से निष्क्रिय कर दिया जाएगा.

एनपीएस अकाउंट लॉगिन रूल 

एनपीएस अकाउंट में लॉगिन के नियम आज से बदल गए हैं. अब आपको एनपीएस अकाउंट में लॉगिन करने के लिए आईडी पासवर्ड के साथ ही आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को भी दर्ज करना होगा.

एसबीआई डेबिट कार्ड मेंटेनेंस फीस बढ़ी 

एसबीआई डेबिट कार्ड की सालाना मेंटेनेंस फीस आज से बढ़ गई है. साथ ही एसबीआई क्रेडिट कार्ड से रेंट पेमेंट करने पर मिलने वाले रिवार्ड प्वाइंट भी आज से नहीं मिलेंगे.

इन कार्ड पर एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस

आईसीआईसीआई बैंक आज से कॉम्प्लीमेंट्री एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस शुरू कर रहा है. यह सुविधा उन लोगों को मिलेगी, जो क्रेडिट कार्ड से एक तिमाही में 35 हजार रुपये तक खर्च करेंगे. यस बैंक भी एक तिमाही में 10 हजार रुपये खर्च करने पर घरेलू एयरपोर्ट पर लाउंज एक्सेस देगा.

इंश्योरेंस पॉलिसी सरेंडर के नियम 

आज से इंश्योरेंस पॉलिसी सरेंडर करने के नियम भी बदल गए हैं. अब सरेंडर वैल्यू इस बात पर निर्भर करेगी कि आपने कितने सालों में पॉलिसी को सरेंडर किया है. 

महंगी हो जाएंगी दवाएं 

एक अप्रैल से कई दवाओं की कीमत बढ़ गई है. ड्रग प्राइस रेगुलेटर ने नेशनल लिस्ट ऑफ एसेंशियल मेडिसिन (NLEM) के तहत कुछ जरूरी दवाओं जैसे पेन किलर, एंटीबायोटिक्स और संक्रमण रोधी दवाओं की कीमतें बढ़ा दी हैं. 

ये भी पढ़ें 

ऑटो का किराया 7.66 करोड़ रुपये, कंपनी को मांगनी पड़ी माफी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्लाइट कैंसल तो वापस मिलेगा GST, ट्रिब्यूनल ने एयरलाइंस को दी राहत
फ्लाइट कैंसल तो वापस मिलेगा GST, ट्रिब्यूनल ने एयरलाइंस को दी राहत
सरकारी कर्मचारियों को 1 करोड़ का बीमा, बेटी की शादी, बड़े बैंक ने किए ऐलान
सरकारी कर्मचारियों को 1 करोड़ का बीमा, बेटी की शादी, बड़े बैंक ने किए ऐलान
HDFC लाया नया EV लोन, कार की बॉडी और बैटरी के लिए मिलेगा अलग-अलग कर्ज
HDFC लाया नया EV लोन, कार की बॉडी और बैटरी के लिए मिलेगा अलग-अलग कर्ज
कर्ज के दलदल में दुनिया! जानें भारत से लेकर फ्रांस तक किस पर कितना बोझ
कर्ज के दलदल में दुनिया! जानें भारत से लेकर फ्रांस तक किस पर कितना बोझ

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget