एक्सप्लोरर

निर्यात, आयात में जून में लगातार चौथे महीने गिरावट, लेकिन 18 साल में पहली बार ट्रेड सरप्लस

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के जारी आंकड़े के अनुसार कोविड-19 के कारण कमजोर वैश्विक मांग से जून में निर्यात 12.41 फीसदी घटकर 21.91 अरब डॉलर रहा.

नई दिल्ली: देश के निर्यात में जून महीने में 12.51 फीसदी गिरावट आयी. यह लगातार चौथा महीना है जब निर्यात घटा है. मुख्य रूप से पेट्रोलियम, कपड़ा, इंजीनियरिंग सामान और रत्न और आभूषण के निर्यात में गिरावट से कुल निर्यात कम हुआ है. हालांकि आयात में 47.59 फीसदी की गिरावट के कारण 18 साल में पहली बार व्यापार अधिशेष की स्थिति आयी है.

निर्यात घटने के बावजूद जून में आंकड़ा सुधरा वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के बुधवार को जारी आंकड़े के अनुसार कोविड-19 के कारण कमजोर वैश्विक मांग से जून में निर्यात 12.41 फीसदी घटकर 21.91 अरब डॉलर रहा. हालांकि जून में निर्यात का आंकड़ा सुधरा है. क्योंकि अप्रैल में इसमें 60.28 फीसदी और मई में 36.47 फीसदी की गिरावट आयी थी.

देश के आयात में भी आई गिरावट पर ट्रेड सरप्लस रहा आंकड़ों के अनुसार आयात भी लगातार चौथे महीने घटा. जून के महीने में यह 47.59 फीसदी घटकर 21.11 अरब डॉलर रहा. इसके कारण जून महीने में 0.79 अरब डॉलर के व्यापार अधिशेष यानी ट्रेड सरप्लस की स्थिति रही. पिछले 18 साल में यह पहला मौका है जब ट्रेड सरप्लस की स्थिति उत्पन्न हुई है. इससे पहले, जनवरी, 2002 में 10 अरब डॉलर का व्यापार अधिशेष हुआ था.

तेल-सोने का आयात घटा तेल आयात जून महीने में 55.29 फीसदी घटकर 4.93 अरब डॉलर रहा. सोना आयात भी आलोच्य महीने में 77.42 फीसदी घटकर 60.87 करोड़ डॉलर रहा.

निर्यात की स्थिति निर्यात वाले जिन क्षेत्रों में नकारात्मक वृद्धि दर्ज की गयी है, उसमें रत्न और आभूषण (-50 फीसदी), चमड़ा (-40.5 फीसदी), पेट्रोलियम उत्पाद (-31.65 फीसदी), इंजीनियरिंग सामान (-7.5 फीसदी), सभी प्रकार के कपड़ों सिले-सिलाये परिधान (-34.84 फीसदी), काजू (-27 फीसदी) शामिल हैं.

आयात सेगमेंट में इन क्षेत्रों में गिरावट आयात खंड में जिन क्षेत्रों में गिरावट दर्ज की गयी है, उसमें सोना, चांदी, परिवहन उपकरण, कोयला, उर्वरक, मशीनरी और मशीन उपकरण शामिल हैं. हालांकि तिलहन, कॉफी, चावल, तंबाकू, मसाला, औषधि और रसायन के निर्यात में जून में वृद्धि दर्ज की गयी.

आंकड़ों पर अपनी प्रतिक्रिया में भारतीय तिलहन और उपज निर्यात संवर्धन परिषद (आईओपीईपीसी) के चेयरमैन खुशवंत जैन ने कहा कि अच्छा उत्पादन होने और निर्यात बढ़ाने के सरकार के उपायों से तिलहन निर्यात बढ़ा है. जैन ने कहा, ‘‘आने वाले महीनों में भी वृद्धि बने रहने की उम्मीद है. वाणिज्य मंत्रालय हमारे सभी मसलों का समाधान कर रहा है.’’

भारतीय व्यापार संवर्धन परिषद (टीपीसीआई) के चेयरमैन मोहित सिंगला ने कहा कि आर्थिक गतिविधियां धीरे-धीरे सुधर रही हैं. कई कामगार अब कामों खासकर विनिर्माण क्षेत्रों में लौटने लगे हैं. इससे विनिर्माण क्षेत्र में गतिविधियां सामान्य हो रही है और उद्योग वैश्विक मांग को पूरा करने के लिये तैयार हो रहा है.

इक्रा की प्रतिक्रिया इक्रा की प्रधान अर्थशास्त्री अदिति नायर ने कहा कि जून में वस्तु निर्यात सुधरा है लेकिन आयात लगातार कमजोर बना हुआ है जिससे व्यापार अधिशेष की स्थिति उत्पन्न हुई है. उन्होंने कहा, ‘‘आयात में देरी से सुधार को देखते हुए हमारा अनुमान है कि वस्तु व्यापार घाटा 2020-21 की पहली तिमाही में कम होकर 10 से 12 अरब डॉलर रहेगा जो 2019-20 की पहली तिमाही में करीब 46 अरब डॉलर था. हमारा अनुमान है कि चालू खाते के मोर्चे पर 2020-21 की पहली तिमाही में करीब 14 से 16 अरब डॉलर का अधिशेष होगा.’’

निर्यात संगठनों का महासंघ (फियो) के अध्यक्ष शरद कुमार सर्राफ ने कहा कि जून महीने का आंकड़ा बताता है कि व्यापार अधिशेष 0.79 अरब डॉलर रहा. इससे पहले जनवरी 2002 में ऐसी स्थति हुई थी.

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि हमें आयात का विश्लेषण करना होगा. आयात में इतनी बड़ी गिरावट से औद्योगिक पुनरूद्धार आने वाले महीनों में प्रभावित हो सकता है. मेरा विचार है कि निर्यात को गति देने के लिये विभिन्न देशों के एफटीए (मुक्त व्यापार समझौते) पर ध्यान देना चाहिए....’’ चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही अप्रैल-जून के दौरान निर्यात 36.71 फीसदी घटकर 51.32 अरब डॉलर रहा जबकि आयात 52.43 फीसदी घटकर 60.44 अरब डॉलर रहा.

इससे वित्त वर्ष के पहले तीन महीने में व्यापार घाटा 9.12 अरब डॉलर रहा. चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में तेल आयात 62.47 फीसदी घटकर 13.08 अरब डॉलर रहा. एक साल पहले इसी तिमाही में यह 34.85 अरब डॉलर का था. वित्त वर्ष 2019-20 में निर्यात 314.31 अरब डॉलर रहा था.

ये भी पढ़ें

RIL AGM 2020: मुकेश अंबानी का एलान, Google जियो में 33,737 करोड़ का निवेश करेगा, पढ़ें 10 बड़ी बातें

RIL AGM 2020: नीता अंबानी बोलीं- कोरोना टेस्टिंग की दिशा में रिलायंस फाउंडेशन तेजी से काम कर रहा है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI MDR फ्रेमवर्क में संशोधन जरूरी, रिपोर्ट में IIT बॉम्बे
UPI MDR फ्रेमवर्क में संशोधन जरूरी, रिपोर्ट में IIT बॉम्बे
महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget