एक्सप्लोरर

EPFO: ईपीएफ के UAN नंबर के लिए सरकार का नया फरमान, एक्टिवेशन के लिए जरूरी होगा ये काम

EPFO Rule: आधार-बेस्ड ओटीपी के जरिए यूएएन एक्टिवेट करने के बाद एंप्लाइज ईपीएफओ की कॉम्प्रिहेन्सिव ऑनलाइन सर्विसेज का फायदा आराम से ले सकेंगे. 

EPFO: केंद्र सरकार ने श्रम मंत्रालय के जरिए एंप्लाई प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन के लिए फरमान जारी किया है. केंद्र सरकार ने कर्मचारियों के UAN (यूनिवर्सल अकाउंट नंबर) के एक्टिवेशन के लिए आधार-बेस्ड ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) को जरूरी करने के लिए कहा है. इस ओटीपी के जरिए यूएएन एक्टिवेट करने के बाद एंप्लाइज ईपीएफओ की कॉम्प्रिहेन्सिव ऑनलाइन सर्विसेज का फायदा आराम से ले सकेंगे. 

EPFO के लिए जारी हुए निर्देश

एंप्लॉयर्स और एप्लाई को ईएलआई (एंप्लाई लिंक्ड स्कीम) से फायदा मिल सके इसके लिए श्रम मंत्रालय केंद्रीय बजट 2025 में ऐलान किए गए वादों को पूरा करने के लिए काम कर रहा है. श्रम और रोजगार मंत्रालय ने इसी के लिए ईपीएफओ को कैंपेन मोड में काम करने के लिए कहा है जिससे वो कर्मचारियों का UAN एक्टिवेट कर सकें. 

ओटीपी बेस्ड यूएएन एक्टिवेशन से एंप्लाइज को ही फायदा

ओटीपी बेस्ड यूएएन एक्टिवेशन के साथ ही कर्मचारी कारगर तरीके से अपने पब्लिक फंड अकाउंट्स को मैनेज कर सकते हैं. पीएफ पासबुक डाउनलोड कर सकते हैं और पैसा निकालने के लिए ऑनलाइन क्लेम, एडवांस और रकम ट्रांसफर के काम के साथ पर्सनल डिटेल्स आसानी से अपडेट कर सकते हैं. ऑनलाइन क्लेम को रियलटाइम अपडेट भी कर सकते हैं.

अपने घरों से 24 घंटे एक्सेस कर सकते हैं ईपीएफओ सर्विसेज

इसके जरिए एंप्लाइज को ईपीएफओ सर्विसेज के लिए 24 घंटे का एक्सेस मिलता है जो कि वो अपने घरों से अपडेट कर सकते हैं. इसका मतलब है कि उन्हें पर्सनल रूप से ईपीएफओ ऑफिस आने की जरूरत नहीं है. ईपीएफओ इसकी पहुंच को बढ़ाने के लिए जोनल और रीजनल ऑफिस तक ये लागू करेगा. आगे चलकर इस प्रक्रिया के दूसरे चरण में UAN एक्टिवेशन में बायोमीट्रिक ऑथेंटिकेशन को भी शामिल किया जाएगा जिसे फेस रिकॉग्निशेन के जरिए पूरा किया जाएगा. 

आधार-बेस्ड ओटीपी से एक्टिवेशन प्रक्रिया ऐसे पूरा करें

एक्टिवेशन प्रक्रिया आधार-बेस्ड ओटीपी (वन-टाइम पासवर्ड) का उपयोग करके पूरी की जा सकती है. इसके लिए एंप्लॉयर्स को यह तय करना चाहिए कि उनके कर्मचारी यहां बताए गए सिलसिलेवार चरणों को पूरा करके यूएएन को एक्टिव करें-

  1. EPFO मेंबर पोर्टल पर जाएं.
  2. Important Links के कैटेगरी के अंदर Activate UAN पर क्लिक करें.
  3. इसमें UAN, आधार नंबर, नाम, जन्मतिथि और आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर डालें.
  4. कर्मचारियों को यह पक्का करना चाहिए कि उनका मोबाइल नंबर EPFO ​​की डिजिटल सेवाओं की पूरी सीरीज तक पहुंचने के लिए आधार से जुड़ा हुआ हो.
  5. आधार OTP वैलिडेशन के लिए सहमत हों
  6. अपने आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर OTP हासिल करने के लिए "ऑथराइजेशन पिन हासिल करें" पर क्लिक करें.
  7. एक्टिवेशन पूरा करने के लिए OTP दर्ज करें
  8. सफल एक्टिवेशन पर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक पासवर्ड भेजा जाएगा.

ये भी पढ़ें

Stock Market Closing: अडानी शेयरों की जबरदस्त पिटाई से शेयर बाजार हलकान, सेंसेक्स-निफ्टी जोरदार गिरावट पर बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया की नजरों से छिपा भारत का यह एनर्जी स्टोरेज, यूं ही नहीं बिना घबराए संभल रहे हालात
दुनिया की नजरों से छिपा भारत का यह एनर्जी स्टोरेज, यूं ही नहीं बिना घबराए संभल रहे हालात
‘स्वाभिमान’ के तहत 10 लाख महिलाओं को सशक्त बनाएगा अडानी फाउंडेशन, प्रीति अडानी बोलीं- पीढ़ियों के भविष्य में निवेश
‘स्वाभिमान’ के तहत 10 लाख महिलाओं को सशक्त बनाएगा अडानी फाउंडेशन, प्रीति अडानी बोलीं- पीढ़ियों के भविष्य में निवेश
ईरान टेंशन के बीच आयी ऐसी खबर, टूट जाएगी आम जनता की कमर, जानें आखिर क्या है वजह
ईरान टेंशन के बीच आयी ऐसी खबर, टूट जाएगी आम जनता की कमर, जानें आखिर क्या है वजह
होटल-रेस्टुरेंट्स से लेकर अंतिम संस्कार तक… ईरान वॉर के भारत के ऊपर हुए ये पांच बड़े असर, अब क्या विकल्प
होटल-रेस्टुरेंट्स से लेकर अंतिम संस्कार तक… ईरान वॉर के भारत के ऊपर हुए ये पांच बड़े असर, अब क्या विकल्प

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, देखें वीडियो
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
Embed widget