एक्सप्लोरर

EPF Rules: अब अवैतनिक छुट्टी पर होने के बावजूद मिलेगा 7 लाख रुपए तक मुफ्त बीमा, EPFO ने जारी किया सर्कुलर

EDLI योजना के तहत अंशधारकों को 7 लाख रु तक मुफ्त बीमा दिया जाता हैं. इस योजना का मकसद पीएफ खाताधारक की मृत्यु के बाद परिवार के सदस्य को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना है.

EPFO Rules For Employees 2022: अगर आप केन्द्रीय कर्मचारी है और कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees Provident Fund Organization-EPFO) के मेंबर हैं तो ये खबर आपके बेहद काम की साबित हो सकती हैं. इंप्लाइज डिपॉजिट लिंक्ड इंश्योरेंस (EDLI) योजना के तहत अंशधारकों को 7 लाख रुपये तक का मुफ्त बीमा दिया जाता हैं. इस योजना का मकसद पीएफ खाताधारक (PF Account Holders) की मृत्यु के बाद परिवार के सदस्य को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना है.

ईपीएफओ ने क्या कहा 
आपको बता दे कि इस योजना के तहत मिलने वाले लाभ के लिए ईपीएफओ ने स्पष्ट तौर पर कहा हैं कि भविष्य निधि (PF) या कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) के वे सभी खाताधारक कर्मचारी डिपॉजिट लिंक्ड इंश्योरेंस (EDLI) योजना के तहत लाभ के पात्र होंगे, जब वे मृत्यु के दौरान बिना वेतन छुट्टी/अवैतनिक छुट्टी (LWP) पर हैं.

क्या है नियम
EPFO का कहना है कि यदि कोई खाताधारक मृत्यु के दिन बिना वेतन छुट्टी (LWP) पर है और उसका मासिक ईपीएफ या पीएफ (EPF और PF) अंशदान उसके भविष्य निधि खाते में नहीं आ रहा है तब भी वह इस योजना के लाभ लेने के हकदार है. आपको बता दें कि बस ईपीएफओ सदस्य को मृत्यु के दिन संस्‍थान के मस्टर रोल में होना चाहिए और सुनिश्चित लाभ का दावा करने के लिए अन्य शर्तों को पूरा करना चाहिए.

ये हैं शर्त 
ईपीएफओ (EPFO) ने सर्कुलर जारी कर कहा है कि यदि कोई कर्मचारी सदस्य बिना वेतन के छुट्टी पर था (परिणामस्वरूप नियोक्ता द्वारा कोई योगदान देय नहीं था) या किसी अन्य कारण से अनुपस्थित था और अवधि के दौरान उसकी मृत्यु हो गई हो, तो आश्वासन लाभ स्वीकार्य है तथ्य यह है कि नियोक्ता द्वारा किसी भी योगदान का भुगतान नहीं किया था, लेकिन उसकी मृत्यु के दिन कंपनी के मस्टर रोल में था और निर्धारित शर्तों को पूरा करता था.

EPFO को मिलीं शिकायतें
ईपीएफओ का कहना है कि इस बारे में ईपीएफओ को कई शिकायतें प्राप्त हुई हैं. कार्यालय ने यह कहते हुए दावों को खारिज कर दिया कि पिछले कुछ दिनों के दौरान पीएफ योगदान प्राप्त नहीं हुआ था और इसलिए ईडीएलआई लाभ नहीं मिलेगा.

7 दिन में हो वेरिफिकेशन
मृतक पीएफ खाताधारक के परिवार के सदस्यों को परेशान न करने के निर्देश देते हुए ईपीएफओ ने कहा कि उचित वेरिफिकेशन 7 दिनों के अंदर हो जाना चाहिए. साथ ही परिवार के सभी सदस्यों को परेशान नहीं किया जाना चाहिए.

ये भी पढ़ें-

Diwali Sale 2022: ऑनलाइन शॉपिंग पर चाहिए जबरदस्त डिस्काउंट तो फ्लिपकार्ट और अमेजन पर करें खरीदारी! 23 अक्टूबर तक है मौका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?

वीडियोज

संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget