एक्सप्लोरर

EPFO: ईपीएफओ से जुड़े 18 लाख से ज्यादा मेंबर, नए सदस्यों की संख्या में भी आया उछाल

Employees' Provident Fund Organisation: ईपीएफओ डेटा के अनुसार, वर्कफोर्स में महिलाओं की संख्या भी बढ़ती जा रही है. साथ ही युवाओं को सबसे ज्यादा नौकरी मिल रही हैं.

Employees' Provident Fund Organisation: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अगस्त में 18.53 लाख मेंबर अपने साथ जोड़े हैं. सालाना आधार पर इसमें 9.07 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है. साथ ही 9.3 लाख नए मेंबर भी ईपीएफओ के साथ जुड़े हैं. इस आंकड़े में भी अगस्त, 2023 के मुकाबले 0.48 फीसदी का उछाल आया है. इस डेटा से जानकारी मिल रही है कि न सिर्फ ईपीएफओ को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ी है बल्कि देश में रोजगार भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं. 

नए मेंबर्स में 18 से 25 वर्ष की उम्र में सदस्य ज्यादा

ईपीएफओ (Employees' Provident Fund Organisation) के पेरोल डेटा के अनुसार, नए मेंबर्स में 18 से 25 वर्ष की उम्र में सदस्य ज्यादा है. अगस्त में जुड़े कुल नए मेंबर्स में इस आयु वर्ग के सदस्यों की संख्या 59.26 फीसदी है. इनमें से अधिकतर को पहली बार नौकरी मिली है. अगस्त में जुड़े कुल 18.53 लाख मेंबर्स में 18 से 25 वर्ष की उम्र के सदस्यों की संख्या 8.06 लाख है. 

13.54 लाख मेंबर्स ने ईपीएफओ में फिर से एंट्री ली

पेरोल डेटा के अनुसार, 13.54 लाख मेंबर्स ने ईपीएफओ से बाहर जाने के बाद फिर से एंट्री ली है. इस आंकड़े में भी अगस्त, 2023 के मुकाबले 14.03 फीसदी का उछाल आया है. इन लोगों ने एक नौकरी छोड़ने के बाद दूसरी ज्वॉइन की है. इन्होंने फाइनल सेटलमेंट की जगह अपने ईपीएफओ अकाउंट को ट्रांसफर करवाया है. इसके चलते वह ईपीएफओ की समाजिक सुरक्षा योजनाओं के दायरे में बने हुए हैं. 

वर्कफोर्स में बढ़ती जा रही महिलाओं की भागीदारी

ईपीएफओ डेटा के अनुसार, नए मेंबर्स में करीब 2.53 लाख महिलाएं हैं. इस आंकड़े में भी अगस्त, 2023 के मुकाबले 3.75 फीसदी का उछाल आया है. अगस्त में जुड़े कुल मेंबर्स में महिलाओं का आंकड़ा 3.79 लाख है. यह आंकड़ा भी अगस्त, 2023 के मुकाबले 10.41 फीसदी बढ़ा है. वर्कफोर्स में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी भी एक अच्छा संकेत है.

इन राज्यों से जुड़ रहे सबसे ज्यादा मेंबर 

पेरोल डेटा के अनुसार, ईपीएफओ में सबसे ज्यादा 20.59 फीसदी सदस्य महाराष्ट्र से जुड़े हैं. इसके अलावा कर्नाटक, तमिलनाडु, हरियाणा, दिल्ली, गुजरात, उत्तर प्रदेश और तेलंगाना ने भी बेहतर प्रदर्शन किया है. साथ ही ट्रेडिंग, इंजीनियरिंग, कंस्ट्रक्शन, एग्रीकल्चर और बीड़ी निर्माण में सबसे ज्यादा रोजगार मिला है. 

ये भी पढ़ें 

PM Internship Scheme: सरकार का बड़ा फैसला, CSR का पैसा इंटर्नशिप स्कीम पर खर्च कर सकेंगी पब्लिक सेक्टर कंपनियां 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुबई में अब भारत से भी महंगा बिक रहा है पेट्रोल, यहीं निकलता है कच्चा तेल
दुबई में अब भारत से भी महंगा बिक रहा है पेट्रोल, यहीं निकलता है कच्चा तेल
फेसबुक स्कैम में बुजुर्ग को 16 लाख की चपत, जानें कैसे मिला झांसा
फेसबुक स्कैम में बुजुर्ग को 16 लाख की चपत, जानें कैसे मिला झांसा
बैंक पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर, BPS ने की DA-DR और एरियर जारी करने की मांग
बैंक पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर, BPS ने की DA-DR और एरियर जारी करने की मांग
8th Pay Commission: कितनी बढ़ेगी सैलरी, बेसिक पे या अलाउंस में से क्या बेहतर?
8th Pay Commission: कितनी बढ़ेगी सैलरी, बेसिक पे या अलाउंस में से क्या बेहतर?

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
Embed widget