एक्सप्लोरर

Dream Job: जुकरबर्ग की कंपनी ने नौकरी से निकाला और पूरा हो गया इस महिला का सपना

पिछले कुछ सालों में टेक सेक्टर से बड़े स्तर पर कर्मचारियों की छंटनी हुई है. इसके बाद कई कर्मचारियों को नया और बेहतर आधार मिला है. 

पिछले कुछ सालों में टेक कंपनियों से कई कर्मचारियों ने अपनी नौकरी गंवाई है, लेकिन कुछ लोगों ने नया रास्ता भी अपनाया है. ऐसे ही एक कर्मचारी की मेटा में पांच महीने तक नौकरी करने के ​बाद निकाल दिया गया. इसके बाद उसे गूगल में ड्रीम जॉब का प्रस्ताव मिला. 

होउ झुओनी हर्मियोन नामक कर्मचारी ने सिंगापुर में मेटा के प्रोजेक्ट सोर्सिंग मैनेजर पद पर काम किया था. हालांकि इस दौरान वह गूगल में जॉब के लिए प्रयास करती रहीं. महामारी के दौरान मेटा के नौकरी देने पर उसने आभार व्यक्त किया. 

गूगल में इस पद पर करेंगी काम 

हर्मियोन ने लिंक्डइन पोस्ट के माध्यम से इसकी जानकारी शेयर की और कहा कि गूगल के साथ उनकी लंबे समय से काम करने की इच्छा थी. उनका अगला करियर कदम डबलिन, आयरलैंड में स्थित ईएमईए के लिए क्षेत्रीय कमोडिटी मैनेजर के रूप में गूगल में शामिल होना है. हर्मियोन इसके लिए काफी उत्साहित थीं. उन्होंने इस अवसर का ​अधिकतम लाभ उठाने के लिए संकल्प व्य​क्त किया. 

'पहली फ्लाइट जर्नी जैसी खुशी' 

हर्मियोन ने कहा कि मुझे यह एलान करते हुए खुशी हो रही है कि मैं डबलिन, आयरलैंड में स्थित ईएमईए के लिए एरिया कमोडिटी मैनेजर के रूप में गूगल में शामिल हो जाऊंगी. उन्होंने कहा कि यह बिल्कुल वैसा ही लग रहा है, जब मैं पहली बार विदेश गई थी. अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा कि मैं इस अवसर का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाऊंगी. 

21 हजार कर्मचारियों को निकाल चुका है मेटा 

गौरतलब है कि फेसबुक की पैरेंट मेटा रियलिटी लैब्स डिवीजन में छंटनी की तैयारी कर रहा है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यहां से सैकड़ों लोगों की नौकरी जाने वाली है. ये छंटनी मेटा के बड़े वर्कफोर्स में कटौती का हिस्सा है, जिसमें पिछले साल से कई टीमों में करीब 21 हजार नौकरियों में कटौती देखी गई है. 

ये भी पढ़ें 

RBI ने किया कुछ ऐसा काम, अब क्रेडिट और डेबिट कार्ड ट्रांजेक्शन होगा ज्यादा सेफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाटा ग्रुप के बोर्डरूम विवाद से डरे भारतीय फैमिली बिजनेसेज, हर्ष गोयनका क्या बोले?
टाटा ग्रुप के बोर्डरूम विवाद से डरे भारतीय फैमिली बिजनेसेज, हर्ष गोयनका क्या बोले?
तेल तो सस्ता मिल रहा, लेकिन भारत कैसे आए? टैंकर के महंगे किराए ने बिगाड़ा खेल
तेल तो सस्ता मिल रहा, लेकिन भारत कैसे आए? टैंकर के महंगे किराए ने बिगाड़ा खेल
कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget