एक्सप्लोरर

आर्थिक मजबूती के लिए समन्वित वित्तीय, मौद्रिक उपायों की जरूरत: NCAER

एनसीएईआर ने 15 मई 2020 को जारी अनुमानों में चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 26 प्रतिशत की गिरावट आने और मुद्रास्फीति के छह प्रतिशत तक पहुंच जाने का अनुमान व्यक्त किया था.

नई दिल्ली: आर्थिक क्षेत्र के थिंक टैंक एनसीएईआर ने बुधवार को कोविड-19 से बुरी तरह प्रभावित अर्थव्यवस्था को वृद्धि के रास्ते पर लाने और महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए राजकोषीय और मौद्रिक मोर्चे पर समन्वित प्रयास किए जाने पर जोर दिया. चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था में 23.9 प्रतिशत की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है.

नेशनल काउंसिल ऑफ एपलायड इकोनोमिक रिसर्च (एनसीएईआर) ने कोविड- 19 महामारी फैलने के बाद अर्थव्यवस्था में आई इस भारी गिरावट पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘हम एक प्रकार के अप्रत्याशित घटनाक्रम के साक्षी बन रहे हैं.’’

मुद्रास्फीति 6.9 प्रतिशत पर पहुंच गई एनसीएईआर की जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के दौरान सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली को जरूरत के मुताबिक तैयार करने के लिए कीमती समय मिला. लेकिन दूसरी तरफ यह सब एक बड़े मानवीय संकट की लागत से हमें मिला. इससे आर्थिक गतिविधियों को बड़ा झटका लगा, रोजगार, आय, राजस्व, बचत और निवेश पर इसका कई गुणा नकारात्मक असर पड़ा.

एनसीएईआर ने 15 मई 2020 को जारी अनुमानों में चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 26 प्रतिशत की गिरावट आने और मुद्रास्फीति के छह प्रतिशत तक पहुंच जाने का अनुमान व्यक्त किया था. बहरहाल, सरकारी आंकड़ों के अनुसार मुद्रास्फीति 6.9 प्रतिशत पर पहुंच गई.

एनसीएईआर के विशिष्ट फैलो सुदीप्तो मंडल ने कहा, ‘‘दुर्भाग्य से दोनों ही आकलन पूरी तरह से सही साबित हुए. अर्थव्यवस्था अब गहरी गतिहीन स्फीति संकट में है. ऐसे में अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने और साथ ही मुद्रास्फीति पर अंकुश लगाने दोनों मोर्चो पर लड़ाई लड़ने के लिए राजकोषीय और मौद्रिक नीतियों में सावधानी के साथ समन्वित प्रयास करने होंगे.’’

ये भी पढ़ें- लोन पर मोहलत की अवधि दो साल तक बढ़ाई जा सकती है, केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को बताया GST Collection: अगस्त में फिर गिरा GST कलेक्शन, पिछले साल से 12 फीसदी रहा कम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget