एक्सप्लोरर

India GDP Growth: जल्द रफ्तार पकड़ लेगी भारत की अर्थव्यवस्था, दूर हो चुकी हैं कई बड़ी चुनौतियां- मूडीज

India GDP Forecast: दुनिया भर की अर्थव्यवस्थाओं के लिए बीते कुछ समय मुश्किलों से भरे रहे हैं. हालांकि अभी भी भारत सबसे तेजी से वृद्धि करने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक बना हुआ है...

Moody's India GDP Forecast: कुछ महीनों की राहत के बाद दिसंबर तिमाही (December Quarter) में भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian Economy) के आंकड़ों ने फिर से चिंताएं बढ़ा दी. सरकारी आंकड़ों के हिसाब से इस दौरान भारत की आर्थिक वृद्धि दर (India GDP Growth Rate) तीन तिमाहियों में सबसे कम रही. हालांकि रेटिंग एजेंसी मूडीज एनालिटिक्स (Moody's Analytics) का मानना है कि जीडीपी ग्रोथ में यह नरमी तात्कालिक है और भारत की अर्थव्यवस्था (Indian Economy) जल्दी ही वापस रफ्तार पकड़ लेगी.

दिसंबर तिमाही में आई नरमी

सरकार ने पिछले सप्ताह अर्थव्यवस्था के आधिकारिक आंकड़े जारी किए थे. आंकड़ों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही यानी अक्टूबर से दिसंबर 2022 के दौरान भारत की आर्थिक वृद्धि दर महज 4.4 फीसदी रही. यह तीन तिमाहियों में अर्थव्यवस्था के बढ़ने की सबसे कम रफ्तार थी. जीडीपी ग्रोथ रेट में गिरावट आने के मुख्य कारणों में विनिर्माण में नरमी आना और निजी उपभोग व खर्च में गिरावट आना रहा. दिसंबर तिमाही के दौरान विनिर्माण क्षेत्र 1.1 फीसदी संकुचित हो गया था.

ये है जीडीपी ग्रोथ का इंजन

मूडीज ने उभरते बाजारों के परिदृश्य पर जारी अपनी हालिया रिपोर्ट में भारत की वृद्धि दर पर चर्चा की है. मूडीज का कहना है कि पिछले साल के अंत में जीडीपी ग्रोथ रेट में आई कमी तात्कालिक है. यह नरमी मांग पक्ष के दबावों को दूर करने में मदद कर रही है. मूडीज का कहना है कि अभी घरेलू अर्थव्यवस्था ही वृद्धि दर के लिए इंजन का काम कर रही है और इसमें सुधार आने की गुंजाइश है.

बाहर से भी मिलेगी मदद

बाहरी कारकों को देखें तो यहां भी भारत के लिए अनुकूल तस्वीर उभर रही है. अमेरिका और यूरोप में अच्छी रिकवरी हो रही है, जो भारत की वृद्धि दर के लिए मददगार है. अमेरिका और यूरोप भारत के सबसे बड़े व्यापारिक भागीदारों में हैं. इन सब फैक्टर्स को देखते हुए लगता है कि आर्थिक वृद्धि दर में दिसंबर तिमाही के दौरान आई नरमी बहुत समय तक नहीं टिकने वाली है.

ये है पूरे वित्त वर्ष का अनुमान

आधिकारिक अनुमान को देखें तो भारत की अर्थव्यवस्था चालू वित्त वर्ष में 7 फीसदी की दर से वृद्धि कर सकती है. हालांकि दिसंबर तिमाही की नरमी ने इस अनुमान को थोड़ा मुश्किल बनाया है. अगर अर्थव्यवस्था चालू वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही यानी जनवरी से मार्च 2023 के दौरान 5 फीसदी की वृद्धि दर हासिल करने में कामयाब रहती है तो पूरे वित्त वर्ष के लिए आधिकारिक अनुमान को हासिल कर पाना संभव हो जाएगा.

ये भी पढ़ें: विदेशी पर्यटकों के लिए भारत घूमना होगा सस्ता, जल्द यह काम करने जा रही सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget