एक्सप्लोरर

FM Sitharaman On Cryptocurrency: वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा- क्रिप्टोकरेंसी के लिए ग्लोबल फ्रेमवर्क की जरूरत

FM Sitharaman On Cryptocurrency: वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने ब्रिटेन, जापान, इटली और स्पेन जैसे जी-20 देशों के वित्त मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें की. इस दौरान उन्होंने क्रिप्टोकरेंसी का मुद्दा उठाया.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन (Finance minister Nirmala Sitharaman) ने क्रिप्टोकरेंसी को लेकर एक ग्लोबल फ्रेमवर्क की गुरुवार को वकालत की. इसके साथ ही उन्होंने ऋण की वैश्विक कमजोरियों को दूर करने और बहुपक्षीय विकास बैंकों को मजबूत करने की भी बात की.

कई बैठकें करेंगी वित्त मंत्री

वित्त मंत्री सीतारामन जी-20 देशों के वित्त मंत्रियों और सेंट्रल बैंक्स के गवर्नरों की पहली बैठक में हिस्सा लेने के लिए बेंगलुरू में हैं. दो दिनों तक चलने वाली यह बैठक शुक्रवार को शुरू होने वाली है. इससे पहले वित्त मंत्री ने जी-20 के सदस्य देशों ब्रिटेन, जापान, इटली और स्पेन के अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें की. इसी दौरान उन्होंने क्रिप्टोकरेंसी समेत अन्य मुद्दों को उठाया. सीतारामन इस तरह की 10 बैठकें करने वाली हैं.

जी-20 विकसित और विकासशील देशों का एक समूह है. अभी जी-20 देशों के वित्त मंत्री और सभी देशों के केंद्रीय बैंकों के गवर्नर बैठक के सिलसिले में बेंगलुरू में हैं. भारत की ओर से इस बैठक में वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन के साथ रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास भी हिस्सा ले रहे हैं.

इस कदर गंभीर है कर्ज संकट

ऐसी आशंका है कि अगर कर्ज की वैश्विक संकट पर गंभीरता से काम नहीं किया तो इसके परिणाम बुरे साबित हो सकते हैं. भारत महामारी और मौजूदा भू-राजनीतिक संकटों के कारण विकासशील देशों के सामने उपस्थित कर्ज की गंभीर संकट को दूर करने के तरीकों पर काफी समय से जोर दे रहा है. अगर विकासशील देशों की इस समस्या पर काम नहीं किया गया तो इससे वैश्विक आर्थिक मंदी की स्थिति उत्पन्न हो सकती है और लाखों लोग भयंकर गरीबी की चपेट में जा सकते हैं.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने यूएस की ट्रेजरी सेक्रेटरी जेनेट येलेन के साथ भी बैठक की. इस बैठक के दौरान क्रिप्टो एसेट्स से जुड़े मुद्दे, बहुपक्षीय विकास बैंकों को मजबूत बनाने के तरीकों और वैश्विक कर्ज संकट को लेकर चर्चा हुई.

इन मुद्दों पर हो सकती है बात

वित्त मंत्री ने पिछले महीने ग्लोबल साउथ समिट के मिनिस्ट्रियल सेशन को संबोधित करते हुए कहा था कि भारत जी-20 की बैठक के दौरान ग्लोबल साउथ के विकास के मुद्दों को उठाएगा. भारत ने यह भी कहा था कि फर्स्ट वर्ल्ड और थर्ड वर्ल्ड नहीं बल्कि वनली वन वर्ल्ड की जरूरत है, क्योंकि सबका भविष्य साझा है. भारत विभिन्न मंचों के जरिए बहुपक्षीय वित्तपोषण एजेंसियों खासकर अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (International Monetary Fund) और विश्व बैंक (World Bank) में सुधारों की मांग करता आया है. जी-20 की इस बैठक में इस मुद्दे पर भी बातचीत संभव है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget