एक्सप्लोरर

Export Ban: निर्यात पर बैन के बावजूद 2022-23 में 70 लाख टन गेहूं निर्यात का अनुमान, जानिए कैसे होगा एक्सपोर्ट

Wheat Export Ban: संयुक्त राष्ट्र की फूड एजेंसी फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गेनाइजेशन (FAO) ने अनुमान जताया है कि भारत गेहूं पर पाबंदी के बावजूद 2022-23 में 70 लाख टन निर्यात करेगा.

Wheat Export Forecast: सरकार ने खाद्य महंगाई को ध्यान में रखते हुए पिछले दिनों गेहूं के एक्सपोर्ट (Export) पर पाबंदी लगा दी थी. इस बीच संयुक्त राष्ट्र की खाद्य एजेंसी फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गेनाइजेशन (FAO) ने 2022-23 में भारत से 70 लाख टन गेहूं निर्यात का अनुमान लगाया है. संगठन का कहना है कि पांबदी के बावजूद 5 साल में भारत के औसत निर्यात से यह अधिक होगा.

फूड एजेंसी ने कहा है कि इन अपवादों में पहले हो चुके कॉन्ट्रैक्ट, सरकार से सरकार को बिक्री और खाद्य सुरक्षा के मकसद से होने वाला निर्यात भी शामिल है. बता दें कि सरकार ने गेहूं के निर्यात पर ढील दी है, जिन्होंने पहले से दूसरे देशों से निर्यात का कॉन्ट्रैक्ट कर लिया है. संगठन ने एक फूड आउटलुक जारी किया है. इसमें कहा गया कि 2022-23 में वैश्विक गेहूं बाजार का सत्र काफी अनिश्चितता के बीच शुरू हो रहा है. रूस-यूक्रेन के बीच लड़ाई, कई देशों में कारोबारी नीतियों में बदलाव और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऊंची कीमतें गेहूं बाजार के आउटलुक को आकार देंगे.

2008 के बाद बढ़ीं कीमतें

फूड एजेंसी ने 2008 के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गेहूं की बढ़ती कीमतों पर चिंता जताई है. कहा है कि कुछ प्रमुख निर्यातक देशों में कम उपज के कारण वैश्विक उपलब्धता कम हुई है. साथ ही यूक्रेन, भारत जैसे देशों से गेहूं निर्यात नहीं होने का असर भी पड़ा है. 2022-23 में सप्लाई संबंधी चिंताओं के कारण भी दबाव बढ़ रहा है.

जानिए कितना घटेगा उत्पादन

फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गेनाइजेशन ने 2022 के मुताबिक, वैश्विक गेहूं उत्पादन 2021 के रिकॉर्ड स्तर से 0.8 फीसदी घटकर 77.1 करोड़ टन रहने का अनुमान है. यह पिछले 4 साल में पहली गिरावट होगी. ऑस्ट्रेलिया, भारत, मोरक्को और यूक्रेन में फसल में सालाना गिरावट कनाडा, ईरान और रूस में अनुमानित बढ़त पर भारी पड़ेगी. भारत में गेहूं की पैदावार 105.5 मिलियन टन होने का अनुमान है, जो 2021 की पैदावार से करीब 4 फीसदी कम है.

ये भी पढ़ें

Electric Car Loan: जानिए कौनसा बैंक इलेक्ट्रिक कार के लिए बहुत कम ब्याज पर दे रहा है लोन, कितनी कम हो जाएगी EMI?

Four Days Week: हफ्ते में 4 दिन काम और 3 दिन छुट्टी, इस देश में 70 कंपनियों ने शुरू किया ट्रायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget