एक्सप्लोरर

2 दिसंबर को खुलेगा बर्गर किंग का IPO, लगाना है पैसा तो जानें इससे जुड़ा हर पहलू

भारत में बर्गर किंग अभी मुनाफा दर्ज नहीं करा पाई है. 20 सितंबर को खत्म हुई छमाही में इसका घाटा 118.9 करोड़ रुपये का था. लेकिन कंपनी की संभावना अच्छी है और आगे यह मुनाफा कमा सकती है.

बर्गर किंग का आईपीओ 2 दिसंबर को खुलेगा और 4 दिसंबर को बंद होगा. इसका फेस वैल्यू दस रुपये प्रति शेयर है. इसकी लिस्टिंग एनएसई और बीएसई पर हो सकता है. निवेशक न्यूनतम 250 शेयरों के लिए आवेदन कर सकते हैं.

क्या है प्राइस बैंड

बर्गर किंग आईपीओ से 810 करोड़ रुपये जुटाएगी . इसके शेयरों की प्राइस बैंड 59-60 रुपये रखी गई है. इसमें 450 करोड़ रुपये इक्विटी शेयर के तौर पर होंगे और 360 करोड़ रुपये ऑफर फॉर सेल के जरिये.

बर्गर किंग का बिजनेस

बर्गर किंग इंडिया भारत में बर्गर किंग ब्रांड की मास्टर फ्रैंचाइजी है. दुनिया भर में यह दूसरा बड़ा बर्गर ब्रांड है. दुनिया के 100 देशों में इसके 18,675 रेस्तरां हैं.

वित्तीय प्रदर्शन

भारत में बर्गर किंग अभी मुनाफा दर्ज नहीं करा पाई है. 20 सितंबर को खत्म हुई छमाही में इसका घाटा 118.9 करोड़ रुपये का था. लेकिन कंपनी की संभावना अच्छी है और आगे यह मुनाफा कमा सकती है. कंपनी का राजस्व 135 करोड़ रुपये का है.

इन कंपनियों से है मुकाबला

भारत में बर्गर किंग की प्रतिस्पर्धा वेस्टलाइफ डेवलपमेंट के मैकडोनाल्ड, जुबिलेंट फूडवर्क्स के डोमिनो पिज्जा. केएफसी,सबवे और पिज्जा हट जैसे ब्रांड से है.

प्राइवेट इक्विटी फर्म एवरस्टोर ग्रुप की कंपनी बर्गर किंग इंडिया के शेयर आईपीओ आने से पहले ही ग्रे मार्केट में 40 फीसदी प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं. ग्रे मार्केट में इसके शेयर 20 से 25 रुपये प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं. इसका प्राइस बैंड50 से 60 रुपये है. बर्गर किंग का आईपीओ दो दिसंबर को खुलेगा और 4 दिसंबर को बंद होगा. बर्गर किंग इसके जरिये 810 करोड़ रुपये जुटाएगा.

कंपनी ने IPO से पहले पब्लिक मार्केट इनवेस्टर अमांसा इनवेस्टमेंट्स से 92 करोड़ रुपये जुटाए हैं. अमांसा को कंपनी ने 58.5 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से अलॉट किया था. कंपनी के मुताबिक उसकी प्रमोटर कंपनी क्यूएसआर एशिया 360 करोड़ रुपये छह करोड़ शेयर बेचेगी. कंपनी ने आईपीओ से पूर्व नियोजन के तहत राइट्स इश्यू के जरिये 58.08 करोड़ रुपये और प्रीफरेंस अलॉटमेंट के जरिये 91.92 करोड़ रुपये जुटाए.

2 दिसंबर को आएगा बर्गर किंग का IPO, खुलने से पहले ही ग्रे मार्केट में 40 फीसदी प्रीमियम पर कर रहा ट्रेड

जानें, क्यों फ्रीज हो जाता है बैंक अकाउंट, कैसे करें अनफ्रीज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
यूपी: पशुपालन विभाग भर्ती घोटाले में एक्शन, पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार
यूपी: पशुपालन विभाग भर्ती घोटाले में एक्शन, पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
Embed widget