एक्सप्लोरर

फीकी पड़ने लगी Bitcoin की चमक, चीन की चेतावनी से फरवरी के बाद सबसे निचले स्तर पर 

बिटकॉइन की कीमत में गिरावट जारी है. फरवरी के बाद यह सबसे निचले स्तर पर है. वर्तमान में इसकी कीमत 42,547 अमेरिकी डॉलर रह गई है. चीन क्रिप्टोकरेंसी की राह में सबसे बड़ा रोड़ा बना हुआ है. चीन के कारण ही क्रिप्टोकरेंसी का यह हाल हुआ है. 

पिछले महीने अप्रैल में बिटकॉइन की कीमत 64,600 अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गई थी. यानी एक बिटकॉइन की कीमत 48.5 लाख भारतीय रुपये. लेकिन सिर्फ एक महीने के बाद बिटकॉइन की कीमत औंधें मुंह गिर गई है. अब इसकी कीमत पहले के 5.1 प्रतिशत से गिरकर 42,547 डॉलर यानी 31 लाख रुपये तक पहुंच गई है. बिटकॉइन ही नहीं अन्य क्रप्टोकरेंसी का भी यही हाल है. दरअसल, पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना ने इस बात को दोहराया है कि किसी भी प्रकार के डिजिटल टोकन पैमेंट को किसी भी रूप में भुगतान के रूप स्वीकार नहीं किया जा सकता. 

एलन मस्क के बयान से आई थी कीमत में तेजी
पिछले महीने टेस्ला कंपनी के मालिक एलन मस्क ने बिटकॉइन को स्वीकार करने की बात कहकर क्रिप्टोकरेंसी की दर को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया था. इसके बाद बिटकॉइन में सबसे ज्यादा तेजी देखी गई लेकिन पिछले दो सप्ताह से बिटकॉइन की कीमत लगातार घट रही है. फरवरी के बाद बिटकॉइन की कीमत में सबसे बड़ी गिरावट आई है. बिटकॉइन के अलावा इथर, इंटरनेट कंप्यूटर और डॉजीकॉइन में लगातार गिरावट जारी है. 

2017 से चीन में वर्चुअल करंसी पर शिकंजा
पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना ने वीचैट पर एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा है कि किसी भी तरह की वर्चुअल करंसी का इस्तेमाल बाजार में नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि यह वास्तविक मुद्रा नहीं है. उन्होंने कहा कि वित्तीय और भुगतान आधारित संस्थाओं को वर्चुअल करंसी के साथ किसी भी तरह की वित्तीय लेनदेन या सेवा की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए. चीन 2017 से ही वर्चुअल करंसी पर लगातार शिकंजा कसता रहा है.

उसने सभी तरह के वर्चुअल करेंसी के कारोबार को अपने देश में प्रतिबंधित किया है. हालांकि एक समय वर्चुअल करेंसी का 90 प्रतिशत कारोबार चीन में ही होता था. लेकिन 2017 के बाद चीन में वर्चुअल करेंसी का कोराबार करने वाले कई कारोबारियों को विदेश भागना पड़ा. चीन में हाल ही में अपना डिजिटल युआन जारी हुआ है लेकिन यह भी बैंक द्वारा नियंत्रित नहीं है. सेक्सो मार्केट के सीईओ एडम रिनोल्ड का कहना है कि चीन पहले से ही क्रिप्टोकरेंसी की राह में रोड़ा बना हुआ है इसलिए हालिया बयान चौंकाने वाला नहीं है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Embed widget