एक्सप्लोरर

देश के नाम पर ‘Boycott Maldives’ करने वाली कंपनी ने शुरू की फ्लाइट बुकिंग, चिढ़ गए लोग 

India Maldives Issue: पीएम मोदी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों के बाद कई कंपनियों ने मालदीव का बहिष्कार किया था. अब चुपचाप बुकिंग शुरू करने वाली इस कंपनी को ताने झेलने पड़ रहे हैं.

India Maldives Issue: हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने लक्षद्वीप की यात्रा की थी. इसके बाद उन्होंने वहां की कुछ शानदार तस्वीरें शेयर कीं, जो कि देशवासियों को खूब पसंद आईं थीं. मगर, पीएम मोदी की यह यात्रा मालदीव के कुछ मंत्रियों को बहुत बुरी लगी. उन्होंने पीएम मोदी को लेकर कुछ आपत्तिजनक कमेंट सोशल मीडिया पर किए. इसके चलते भारत और मालदीव के बीच काफी समय तक तनाव का माहौल बना रहा. देश की तमाम कंपनियों ने भी पीएम मोदी और देश के समर्थन में आते हुए मालदीव का बहिष्कार करने का फैसला लिया था. इन्हीं में से एक थी ऑनलाइन ट्रेवल कंपनी ईज माय ट्रिप (EaseMyTrip). मगर, अब कंपनी ने चुपचाप मालदीव के लिए फ्लाइट बुकिंग शुरू कर दी है. कंपनी की इस हरकत पर जैसे ही सोशल मीडिया की नजर पड़ी, लोगों ने उन्हें ताने मारना शुरू कर दिए. 

ईज माय ट्रिप ने फ्लाइट और होटल बुकिंग कर दी थी निलंबित

दरअसल, ईज माय ट्रिप ने बॉयकॉट मालदीव करते हुए जनवरी में फ्लाइट और होटल बुकिंग निलंबित कर दी थी. कंपनी ने कहा था कि वह देश के सम्मान के लिए यह निर्णय ले रही है. अब इन सेवाओं को फिर से शुरू कर दिया गया है. मगर, ऐसा करके कंपनी बुरी तरह घिर गई. सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे कंपनी का पाखंड तक बताना शुरू कर दिया. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने लिखा कि नेशन फर्स्ट का दावा करने वाली कंपनी ने अपना प्रचार करवा लिया. अब बिना किसी जानकारी के वो बॉयकॉट खत्म कर चुके हैं. 

निशांत पिट्टी को खुद आकर जवाब देना पड़ा

इस मुद्दे पर कंपनी के फाउंडर एवं सीईओ निशांत पिट्टी को खुद आकर जवाब देना पड़ा. उन्होंने लिखा कि ईज माय ट्रिप की ओर से बहिष्कार अभी भी जारी है. अगर हमने मालदीव का बॉयकॉट खत्म किया तो इसका ऐलान भी करेंगे. निशांत पिट्टी ने जनवरी में मिंट को दिए इंटरव्यू में कहा था कि एक जिम्मेदार कंपनी होने के नाते हमारा कर्तव्य बनता है कि देश के सम्मान को कहीं भी ठेस न पहुंचे. मालदीव की इकोनॉमी में टूरिज्म का बड़ा रोल है. हम भी भारतीयों को वहां तक पहुंचाने में अहम रोल अदा करते हैं. मगर, फिलहाल हम अपने कारोबार के बारे में न सोचकर देश के बारे में सोच रहे हैं.

ये भी पढ़ें 

Raghuram Rajan: वेल्थ टैक्स के खुले विरोध में आए रघुराम राजन, किसी देश में सफल नहीं यह सिस्टम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Spicejet: यात्रियों को कैसे ठग रहा स्पाइसजेट? डार्क पैटर्न्स के इस्तेमाल पर CCPA ने ठोका जुर्माना
Spicejet: यात्रियों को कैसे ठग रहा स्पाइसजेट? डार्क पैटर्न्स के इस्तेमाल पर CCPA ने ठोका जुर्माना
10 और 20 रुपए के नोट छापने में अभी कितना आता है खर्च? प्लास्टिक नोट सरकार को कितने महंगे पड़ेंगे?
10 और 20 रुपए के नोट छापने में अभी कितना आता है खर्च? प्लास्टिक नोट सरकार को कितने महंगे पड़ेंगे?
सिनेमा के जादूगर की अकूत दौलत, 'द ओडिसी' के डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की नेटवर्थ जानिए
सिनेमा के जादूगर की अकूत दौलत, 'द ओडिसी' के डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की नेटवर्थ जानिए
Pure Petrol Rate: 168 रुपए प्रति लीटर होगा प्योर पेट्रोल का रेट, एथेनॉल विवाद के बीच खुद नितिन गडकरी ने बताया
Pure Petrol Rate: 168 रुपए प्रति लीटर होगा प्योर पेट्रोल का रेट, एथेनॉल विवाद के बीच खुद नितिन गडकरी ने बताया

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget