एक्सप्लोरर

धीरे-धीरे कम किए जा रहे हैं स्टाफ, अब Amazon ने की अपने बुक्स डिवीजन में कर्मचारियों की छंटनी

Amazon Layoffs: सिएटल बेस्ट ऑनलाइन रिटेलर अमेजन ने अब अपने बुक्स डिवीजन में कर्मचारियों की छाटनी की है. इससे पहले डिवाइस और सर्विस यूनिट, वंडरी पॉडकास्ट डिवीजन, स्टोर्स से लोग निकाले गए.

Amazon Layoffs: ई-कॉमर्स सेक्टर की बड़ी कंपनी अमेजन में बड़े पैमाने पर छंटनी हुई है. इस बार इसके बुक्स डिवीजन से कर्मचारी बाहर निकाले गए हैं, जिसमें गुडरीड्स रिव्यू साइट और किंडल यूनिट भी शामिल है.  रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी बेस्ड कंपनी ने गुरुवार को जानकारी दी कि छंटनी के इस दौर में 100 से भी कम कर्मचारी काम से बाहर निकाले गए हैं. कंपनी का कहना है कि यह कदम काम में अधिक सुधार और ऑपरेशन को सुचारू बनाने के लिए उठाया गया है. 

कंपनी से धीरे-धीरे निकाले जा रहे लोग

अमेजन के एक प्रवक्ता ने कहा है, अपनी टीम और प्रोग्राम्स को अधिक बेहतरी से ऑपरेट करने और अपने बिजनेस रोडमैप के साथ बेहतर तालमेल बिठाने हमारे चल रहे काम के हिस्से के रूप में हम अपने बुक्स डिवीजन में कुछ रोल्स खत्म करने का फैसला लिया है. अमेजन में धीरे-धीरे कर्मचारियों की छंटनी की जा रही है. हाल ही में इसकी डिवाइस और सर्विस यूनिट से लोग निकाले गए. इसके अलावा, वंडरी पॉडकास्ट डिवीजन, स्टोर्स और कम्युनिकेशंस स्टाफ भी काम से बाहर किए गए. 

4000 नए लोगों की लगी नौकरी

सीईओ एंडी जेसी कंपनी में ब्यूरोक्रेसी को खत्म करने की कोशिश में जुटे हुए हैं, जिसमें मैनेजर्स की संख्या में कमी लाना भी शामिल है. पिछले महीने किए गए खुलासे के अनुसार, इस साल की पहली तिमाही में अमेजन ने पिछले साल की चौथी तिमाही के मुकाबले लगभग 4,000 नौकरियां एड की. 

रही शेयरों की बात, गुरुवार को अमेजन के शेयर 0.3 परसेंट की उछाल के साथ बंद हुए. इस साल इसमें अब तक 5.6 परसेंट की गिरावट है. बुक्स डिवीजन में नौकरी जाने की खबर सबसे पहले बिजनेस इनसाइडर ने दी थी. 

इस प्रोजेक्ट में अमेजन का बड़ा इंवेस्टमेंट

इस बीच, अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में अमेजन के डेटा सेंटर कैंपस बनाए जाने की भी खबरें सामने आईं. इस प्रोजेक्ट में 10 बिलियन डॉलर का निवेश किया जा रहा है. इससे कम से कम 500 लोगों को नौकरियां मिलेंगी.

एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, इंटरनेट रिटेलर ने चार्लोट से लगभग 70 मील पूर्व और रैले से 100 मील पश्चिम में रिचमंड काउंटी में एक नए कैंपस के साथ अपने AI और क्लाउड कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का दायरा बढ़ाने का भी प्लान बनाया है. बिजनेस नॉर्थ कैरोलिना की रिपोर्ट के मुताबिक, रॉकिंगहैम के एनर्जी वे इंडस्ट्रियल पार्क में 800 एकड़ की साइट पर 20 इमारतें बनकर तैयार होंगी, जिनका आकार 200,000 से 225,000 स्क्वॉयर फीट के बीच होगा. 

 

ये भी पढ़ें: 

अब सोना गिरवी रखवाने पर मिलेगा अधिक पैसा, गोल्ड लोन पर RBI के नए नियम से इन शेयरों में भी दिखी तेजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IndiGo के CEO ने उठाया बड़ा कदम, फ्लाइट संकट के 3 महीने बाद दिया इस्तीफा; फोकस में रहेंगे शेयर
IndiGo के CEO ने उठाया बड़ा कदम, फ्लाइट संकट के 3 महीने बाद दिया इस्तीफा; फोकस में रहेंगे शेयर
अच्छा! तो ये हैं दुनिया की 10 सबसे बड़ी ऑयल एंड गैस कंपनी, क्या भारत भी है इनमें शामिल? देखें लिस्ट
अच्छा! तो ये हैं दुनिया की 10 सबसे बड़ी ऑयल एंड गैस कंपनी, क्या भारत भी है इनमें शामिल? देखें लिस्ट
ईरान वॉर से बढ़ा वैश्विक संकट, अब रूस के प्रसिडेंट व्लादमीर पुतिन के इस बयान ने और बढ़ाई टेंशन
ईरान वॉर से बढ़ा वैश्विक संकट, अब रूस के प्रसिडेंट व्लादमीर पुतिन के इस बयान ने और बढ़ाई टेंशन
चंडीगढ़ ब्रांच फ्रॉड मामले में IDFC First Bank का बड़ा कदम, जांच पूरी होने से पहले ही चुकाए ग्राहकों के 645 करोड़
चंडीगढ़ ब्रांच फ्रॉड मामले में IDFC First Bank का बड़ा कदम, जांच पूरी होने से पहले ही चुकाए ग्राहकों के 645 करोड़

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast: गर्मी बढ़ते ही मौसम ने मारी पलटी, होगी भारी बारिश, जानें यूपी-दिल्ली से बिहार तक कहां-कहां बरसेंगे बादल
गर्मी बढ़ते ही मौसम ने मारी पलटी, होगी भारी बारिश, जानें यूपी-दिल्ली से बिहार तक कहां-कहां बरसेंगे बादल
Mumbai News: मेडिकल स्टूडेंट ने की आत्महत्या, बॉयफ्रेंड उठाता था चरित्र पर सवाल, मिला 6 पन्नों का सुसाइड नोट
मुंबई: मेडिकल स्टूडेंट ने की आत्महत्या, बॉयफ्रेंड उठाता था चरित्र पर सवाल, मिला 6 पन्नों का सुसाइड नोट
IPL 2026: क्रिस गेल से लेकर अभिषेक शर्मा तक, ये हैं आईपीएल के इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले 5 बल्लेबाज
IPL 2026: क्रिस गेल से लेकर अभिषेक शर्मा तक, ये हैं आईपीएल के इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले 5 बल्लेबाज
Dhurandhar 2 Ticket Prices: पेड प्रिव्यू के नाम पर धुरंधर 2 के मेकर्स लूट रहे आपकी जेब, तीन हजार तक पहुंची एक टिकट की कीमत
पेड प्रिव्यू के नाम पर 'धुरंधर 2' के मेकर्स लूट रहे आपकी जेब, तीन हजार तक पहुंची एक टिकट की कीमत
'यहां आने से नर्क नहीं जाना पड़ता', यौन शोषण मामले में सजायाफ्ता आसाराम अयोध्या पहुंच कर बोले
'यहां आने से नर्क नहीं जाना पड़ता', यौन शोषण मामले में सजायाफ्ता आसाराम अयोध्या पहुंच कर बोले
AI से पढ़ाई आसान या सोच कमजोर? नई तकनीक के दौर में उठे बड़े सवाल
AI से पढ़ाई आसान या सोच कमजोर? नई तकनीक के दौर में उठे बड़े सवाल
Childhood Cancer: लगातार बुखार, थकान और हड्डियों में दर्द... बच्चों में दिखें ये लक्षण तो न करें इग्नोर, वरना हो जाएगा कैंसर
लगातार बुखार, थकान और हड्डियों में दर्द... बच्चों में दिखें ये लक्षण तो न करें इग्नोर, वरना हो जाएगा कैंसर
अमेरिका में 780 रुपये की एक कप चाय बेच रहा ये बिहारी, जानिए कैसे हुई शुरुआत? वीडियो वायरल
अमेरिका में 780 रुपये की एक कप चाय बेच रहा ये बिहारी, जानिए कैसे हुई शुरुआत? वीडियो वायरल
Embed widget