एक्सप्लोरर

AVPN Global Conference: प्रीति अडानी ने सामाजिक प्रभाव को कई गुणा बढ़ाने के लिए सहयोग मंच बनाने का किया आह्वान

डॉ. अडाणी ने कहा कि सामाजिक विकास की अगली बड़ी छलांग केवल आपसी सहयोग से ही संभव है. इसके लिए हर परोपकारी संस्था, एनजीओ और साझेदारों को एक साझा मंच पर आना होगा

AVPN Global Conference 2025: अडाणी फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ. प्रीति अडाणी ने हांगकांग में आयोजित एवीपीएन ग्लोबल कॉन्फ्रेंस 2025 के दौरान सामाजिक प्रभाव को कई गुना बढ़ाने पर जोर देते हुए परोपकारियों, व्यावसायिक संगठनों और बदलाव लाने वालों से अपील की है कि वे सिर्फ दान देने तक न सीमित रहें, बल्कि मिलकर बदलाव की मजबूत नींव रखें.

परोपकारी संस्थाओं से साथ आने की अपील

डॉ. अडाणी ने इस मौके पर कहा कि सामाजिक विकास की अगली बड़ी छलांग केवल आपसी सहयोग से ही संभव है. इसके लिए हर परोपकारी संस्था, एनजीओ और साझेदारों को एक साझा मंच पर आना होगा, जहां प्रयासों को जोड़ा जाए, सीखों को साझा किया जाए और प्रभाव को कई गुना बढ़ाया जा सके.

उन्होंने यह भी कहा कि असली बदलाव तभी संभव है जब हम साझेदार बनकर संसाधन जुटाएं और बिखराव को खत्म करें. उनके मुताबिक, असर को केवल आंकड़ों से नहीं आंका जा सकता, बल्कि इसके पीछे छिपी आशा, सशक्तिकरण और बदलाव की कहानियों से तय होता है.

प्रभाव बढ़ाने के तीन मंत्र:

डॉ. प्रीति अडाणी ने इस साझा आंदोलन के लिए तीन अहम सिद्धांत पेश किए:

1-सह-निर्माण (Co-Building): हर भागीदार दाता नहीं, बल्कि स्थायी बदलाव का निर्माता बने.

2-लाभार्थी नहीं, बदलाव के गुणक (Multipliers, Not Beneficiaries): असर का असली पैमाना यह नहीं कि हम कितना देते हैं, बल्कि यह कि लाभार्थी बदलाव के वाहक कैसे बनते हैं.

3-कौशल और मूल्यों का संगम (Uniting Skills with Values): कौशल बिना मूल्यों के नींवहीन इमारत है. दोनों को मिलाकर ही पीढ़ियाँ बनती हैं.
प्रतिबद्धता का समय

अपने संबोधन के अंत में डॉ. अडाणी ने कहा- “यह तालियां बजाने का समय नहीं है, यह प्रतिबद्ध होने का समय है. हमें वही पीढ़ी बनना है जिसने सूखे में बीज बोया, बरसात से पहले विश्वास किया और सबके लिए गरिमा और अवसर की फसल उगाई.” इसके साथ ही, उन्होंने सभी प्रतिभागियों से प्रतीकात्मक कदमों से आगे बढ़कर सक्रिय सहयोग करने, एक-दूसरे से सीखने, श्रेष्ठ प्रथाओं को साझा करने और एक-दूसरे को ऊँचाइयों तक पहुँचने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया.

ये भी पढ़ें: ट्रंप टैरिफ का किस तरह हो मुकाबला, चीन ने भारत को दिया 'नाक में दम' करने वाला फॉर्मूला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Google रिव्यू स्कैम से सावधान! 20 से ज्यादा लोगों ने एक महीने में गवां दिए 1 करोड़
Google रिव्यू स्कैम से सावधान! 20 से ज्यादा लोगों ने एक महीने में गवां दिए 1 करोड़
ब्रिटेन में Apple को झटका, iPhone में सिर्फ Apple Pay नहीं, दूसरे UPI एप्स भी चलेंगे
ब्रिटेन में Apple को झटका, iPhone में सिर्फ Apple Pay नहीं, दूसरे UPI एप्स भी चलेंगे
Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुल रहा भारत का सबसे बड़ा IPO, जानें इसके बारे में सबकुछ
Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुल रहा भारत का सबसे बड़ा IPO, जानें इसके बारे में सबकुछ
चीनी 30% हो गई महंगी, 21 राज्यों में दाम आसमान पर, अब कितना है रेट?
चीनी 30% हो गई महंगी, 21 राज्यों में दाम आसमान पर, अब कितना है रेट?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget