एक्सप्लोरर

काम की बात: EPF Passbook डाउनलोड करना है बहुत आसान? यह है स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

EPF Passbook: EPF पासबुक से आप जान सकते हैं कि आपके और आपकी कंपनी की तरफ से किए गए योगदान से खाते में कुल कितनी रकम जमा हो गई है.

EPFO e-Statement:  कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) के खाते पर लगतार नजर बनाए रखना जरूरी है. इससे आपको पता रहा है कि आपके EPF खाते में कितना पैसा जमा हो चुका है या फिर आपको अपने जमा फंड पर कितना ब्याज मिला है. यह सारी जानकारी आप EPF पासबुक (EPF e-Statement) से भी हासिल कर सकते हैं.

EPF पासबुक के फायदे

  • EPF पासबुक से आप जान सकते हैं कि आपके और आपकी कंपनी की तरफ से किए गए योगदान से खाते में कुल कितनी रकम जमा हो गई है.
  • इसके जरिए पिछले संस्थान से नए संस्थान में EPF खाते को ट्रांसफर करना आसान रहता है. इसकी वजह है कि EPF पासबुक में आपका PF खाता नंबर, प्रोविडेंट फंड, पेंशन स्कीम का विवरण, संस्थान का नाम और आईडी, EPFO ऑफिस का ब्योरा दिया होता है.
  • EPF पासबुक (EPF e-Statement) से यह जानने में मदद मिलती है कि सेक्शन 80C के तहत कुल इनकम से कितना डिडक्शन क्लेम किया जा सकता है. यह क्लेम आप अपने हिस्से के योगदान पर कर सकते हैं.

ऐसे करें हासिल पासबुक

इस बात का ध्यान रखें कि अगर आप अपनी EPF पासबुक हासिल करना चाहते हैं तो इसके लिए आपके द्वारा EPFO की वेबसाइट पर रजिस्टर करना जरूरी है.

  • सबसे पहले https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जाएं.
  • एक्टिवेट UAN (यूनिवर्सिल अकाउंट नंबर) पर क्लिक करें.
  • स्क्रीन पर नया पेज दिखेगा. यूएएन, आधार, पैन और अन्य विवरण दर्ज करें. कुछ जानकारी दर्ज करनी जरूरी हैं. ऐसी जानकारी को लाल रंग के एस्ट्रिक से मार्क किया जाता है.
  • 'गेट ऑथराइजेशन पिन' पर क्लिक करें. स्क्रीन पर नया पेज दिखेगा. इसमें आपसे दर्ज किए गए विवरण को वेरिफाई करने के लिए कहा जाएगा. आपके मोबाइल पर एसएमएस के जरिए ओटीपी आएगा.
  • OTP दर्ज करें और 'वैलिडेट OTP एंड एक्टिवेट UAN' पर क्लिक करें.
  • UAN के एक्टिवेट होने पर आपको पासवर्ड के साथ SMS मिलेगा. अपने अकाउंट में लॉग-इन करने के लिए इस पासवर्ड का इस्तेमाल करना होगा.
  • लॉग-इन करने के बाद पासवर्ड बदल भी सकते हैं.

 

ऐसे करें डाउनलोड

  • https://passbook.epfindia.gov.in/MemberPassBook/Login.jsp पर जाएं
  • UAN, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें. 'लॉग-इन' पर क्लिक करें.
  • लॉग-इन करने के बाद अपनी पासबुक को देखने के लिए मेंबर आईडी का चुनाव करें.
  • पासबुक PDF फॉर्मेट में होती है, जिसे आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है.
  • ध्यान रहे कि पासबुक केवल रजिस्ट्रेशन के 6 घंटे बाद ही देख पाएंगे.

इन बातों का रखें ध्यान

  • एक्जेम्प्टेड संस्थानों (Exempted PF Trust) की पासबुक को नहीं देखा जा सकता है. इस तरह के संस्थान PF ट्रस्ट को खुद मैनेज करते हैं.
  • अगर आप अपने अकाउंट का पासवर्ड भूल जाते हैं तो पासवर्ड रीसेट कर सकते हैं. इसके लिए EPFO मेंबर ई-सेवा वेबसाइट ( https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/) पर जाना होगा.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: दिल्ली में कौन-कौनसे बाजार रहेंगे बंद, शॉपिंग पर जाने से पहले सावधान
CJP Protest: दिल्ली में कौन-कौनसे बाजार रहेंगे बंद, शॉपिंग पर जाने से पहले सावधान
त्यौहारों से पहले महंगी हुई दाल, चना, अरहर के दामों में 10 रुपये का इजाफा
त्यौहारों से पहले महंगी हुई दाल, चना, अरहर के दामों में 10 रुपये का इजाफा
क्रेडिट कार्ड पर 500, लोन पर 5000 जुर्माना देगा बैंक, समझ लें RBI के ये नियम
क्रेडिट कार्ड पर 500, लोन पर 5000 जुर्माना देगा बैंक, समझ लें RBI के ये नियम
50 हजार की नौकरी छोड़ लड़की ने कमाए 2.28 लाख, बताया कमाई का 'सुपर सीक्रेट'
50 हजार की नौकरी छोड़ लड़की ने कमाए 2.28 लाख, बताया कमाई का 'सुपर सीक्रेट'

वीडियोज

विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन
मक्खी पर हथौड़ा...विरोध रुकेगा थोड़ा?
UPI MDR पर बड़ा अपडेट! 1 जनवरी तक टल सकता है चार्ज, कारोबारियों को राहत?
क्या दिल्ली में कल लॉकडाउन लग जाएगा?
प्रदर्शन से पहले ही CJP कार्यकर्ताओं पर एक्शन शुरू

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget