एक्सप्लोरर

Doms Industries Listing: डॉम्स इंडस्ट्रीज की बंपर लिस्टिंग, निवेशकों को दिया 77 फीसदी का शानदार मुनाफा

Doms Industries Listing: डॉम्स इंडस्ट्रीज के आईपीओ का प्राइस बैंड 750 रुपये से लेकर 790 रुपये प्रति शेयर था और आज इसके शेयरों की बीएसई पर लिस्टिंग 77 फीसदी प्रीमियम के साथ हुई है.

Doms Industries Listing: डॉम्स इंडस्ट्रीज के शेयरों ने आज निवेशकों को बंपर कमाई कराई है और ये जोरदार प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए हैं. BSE पर डॉम्स इंडस्ट्रीज की लिस्टिंग 1400 रुपये पर हुई है और ये करीब 77.21 फीसदी का प्रीमियम अपने निवेशकों को पहले ही दिन दे चुका है. पब्लिक इश्यू में निवेशकों को 790 रुपये पर इसके शेयर अलॉट हुए हैं.

हर शेयर पर निवेशकों को 610 रुपये की धमाकेदार कमाई

डॉम्स इंडस्ट्रीज के हर शेयर पर निवेशकों को 610 रुपये प्रति शेयर का मुनाफा मिला है क्योंकि आईपीओ में शेयरों का इश्यू प्राइस 790 रुपये था. जिन निवेशकों को एक लॉट मिला उन्हें कुल 18 शेयर मिले होंगे और इन पर कुल 10,980 रुपये का सीधा मुनाफा मिल चुका है. इसे ऐसे समझें कि एक लॉट के लिए निवेशकों ने 14,220 रुपये का खर्च किया और आज डेब्यू के साथ ही इनकी कीमत 25,200 रुपये हो गई. यानी डायरेक्ट 10,980 रुपये का प्रॉफिट वो भी केवल 5 दिनों में मिल चुका है. 15 दिसंबर को डॉम्स का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए बंद हुआ था और आज 20 दिसंबर को ये शेयर लिस्ट हो गए हैं.

डॉम्स इंडस्ट्रीज का शेयर BSE पर 1400 रुपये पर सेटल हुआ था

डॉम्स इंडस्ट्रीज का शेयर BSE पर 1400 रुपये पर सेटल हो गया था जो कि इसके 790 रुपये के इश्यू प्राइस से 77 फीसदी का गेन है. 

डॉम्स इंडस्ट्रीज के आईपीओ की खास बातें

  • डॉम्स इंडस्ट्रीज के आईपीओ का प्राइस बैंड 750 रुपये से लेकर 790 रुपये प्रति शेयर तय हुआ था. 
  • इसके एक लॉट में 18 शेयर दिए गए जबकि रिटेल निवेशक कम से कम 18 शेयरों का एक लॉट खरीद सकते थे. 
  • अधिकतम 14 लॉट यानी कुल 252 शेयरों पर बोली लगाने का मौका निवेशकों को मिला था.


Doms Industries Listing: डॉम्स इंडस्ट्रीज की बंपर लिस्टिंग, निवेशकों को दिया 77 फीसदी का शानदार मुनाफा

कितना सब्सक्राइब हुआ था डॉम्स इंडस्ट्रीज का आईपीओ

स्टेशनरी कंपनी डॉम्स इंडस्ट्रीज का आईपीओ 93 गुना ओवरसब्सक्राइब होकर क्लोज हुआ था. आईपीओ मे संस्थागत निवेशकों के लिए रिजर्व कैटगरी 116 गुना सब्सक्राइब हुई है और रिटेल निवेशकों ने भी जमकर इस आईपीओ में पैसा लगाया गया. रिटेल निवेशकों को कोटा 70 गुना ओवरसब्सक्राइब हुआ था. 

क्या करती है डॉम्स इंडस्ट्रीज

देश की दूसरी सबसे बड़ी पेंसिल और स्टेशनरी आइटम्स बनाने वाली कंपनी डॉम्स इंडस्ट्रीज के आईपीओ पर सबकी नजरें थी. कंपनी का आईपीओ 12 दिसंबर को खुलकर15 दिसंबर को बंद हुआ था.

ये भी पढ़ें

Stock Market Opening: रिकॉर्ड ऊंचाई पर खुला बाजार, निफ्टी 21500 के पार निकला तो सेंसेक्स 71600 के ऊपर पहुंचा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Plastic Note: भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
India-China Border Trade: 6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना
6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना
Ethanol: पेट्रोल में 20% से ज्यादा एथेनॉल मिलेगा या नहीं? सरकार ने संसद में बताया, कहा- अब सबसे चर्चा...
पेट्रोल में 20% से ज्यादा एथेनॉल मिलेगा या नहीं? सरकार ने संसद में बताया, कहा- अब सबसे चर्चा...

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget