एक्सप्लोरर

Deutsche Bank: तिमाही में तगड़े प्रॉफिट के बाद भी इस बैंक ने लिया छंटनी का फैसला, इतने लोगों पर पड़ेगा असर

Deutsche Bank: जर्मनी के सबसे बड़े बैंक ड्यूश बैंक ने अपनी पहली तिमाही में उम्मीद से बेहतर रिजल्ट्स प्राप्त किए हैं. इसके बाद भी बैंक ने 800 कर्मचारियों की छंटनी का प्लान बनाया है.

Deutsche Bank Layoffs: अमेरिका में शुरू हुए बैंकिंग संकट के बाद से ही विश्व भर के बैंकों में अनिश्चितता का माहौल बन गया है. अमेरिका के सिलिकॉन वैली बैंक (Silicon Valley Bank) के डूबने के बाद सिग्नेचर बैंक (Signature Bank) और स्विट्जरलैंड के क्रेडिट सुइस बैंक (Credit Suisse Bank) में भी मुश्किल के बादल छा गए थे. इसके बाद जर्मनी के सबसे बड़े बैंक ड्यूश बैंक (Deutsche Bank) की आर्थिक हालात को लेकर भी चिंता जताई जाने लगी, लेकिन बैंक ने पहली तिमाही में अपेक्षा से अधिक लाभ प्राप्त किया है. इसके बाद भी ड्यूश बैंक ने अपने खर्च में कटौती करने के लिए 800 कर्मचारियों की छंटनी का प्लान बनाया है.

छंटनी पर सीईओ ने कहीं यह बात

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार जर्मनी के सबसे बड़े बैंक जब अच्छे रिजल्ट्स प्राप्त किए हैं जब बैंकों को अमेरिका और स्विट्जरलैंड में बचाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है. ड्यूश बैंक ने कर्मचारियों की छंटनी ( Deutsche Bank Layoffs) का प्लान इसलिए बनाया है ताकी वह इस माहौल में अपने खर्च में कटौती कर सके. छंटनी पर किए गए सवाल पर ड्यूश बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रिश्चियन स्विंग ने कहा हम छंटनी के फैसले को और तेजी से लागू करेंगे और यह फैसला इस समय की जरूरत है.

खर्च में कटौती पर है फोकस

सीईओ क्रिश्चियन स्विंग ने कहा कि इस छंटनी के जरिए बैंक 500 मिलियन यूरो के खर्च को बचाने में सफल होगी. छंटनी के अलावा कंपनी और भी अलग-अलग तरीकों से खर्च में कटौती की प्लानिंग कर रही है. बिजनेस टुडे में छपी रिपोर्ट के मुताबिक बैंक में पहली तिमाही के अंत तक कुल 86,712 लोगों का वर्कफोर्स है.

उम्मीद से बेहतर रहा बैंक का प्रदर्शन

ड्यूश बैंक के प्रदर्शन की बात की जाए तो यह लगातार 11वीं तिमाही में प्रॉफिट में रहा है. ऐसे में इस समय बैंकिंग सेक्टर में यह प्रदर्शन बहुत अच्छा माना जा रहा है. खत्म हुई पहली तिमाही में शेयरधारकों को कुल 1.158 बिलियन यूरो का लाभ हुआ है. यह लाभ अपेक्षा की तुलना में बहुत बेहतर है. वहीं पिछले साल इस दौरान बैंक के शेयर धारकों को कुल 1.060 बिलियन यूरो का लाभ मिला था.

बैंक के बेहतर प्रदर्शन के बाद सीईओ ने अपने कर्मचारियों मेमो जारी करके कहा कि हमने यह रिजल्ट्स कड़ी मेहनत के बाद प्राप्त किया है. गौरतलब है कि जहां बैंक के प्रॉफिट में इजाफा हुआ है वहीं दूसरी ओर इसके इन्वेस्टमेंट बैंकिंग रेवेन्यू में कुल 19 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. ऐसे में जेपी मॉर्गन (JP Morgan) ने इस तिमाही के रिजल्ट को 'मिला जुला' करार दिया है.

ये भी पढ़ें-

अब गोदरेज बेचेगी कामसूत्र और पार्क एवेन्यू परफ्यूम, इतने हजार करोड़ में होने वाली है डील!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब विदेश से आएगा आटा, तेल, सोयाबीन और मक्का, सूखे से देश के हालात बुरे!
अब विदेश से आएगा आटा, तेल, सोयाबीन और मक्का, सूखे से देश के हालात बुरे!
15 रेस्टोरेंट्स ने बदला नियम, डिनर के वक्त फोन इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे ग्राहक
15 रेस्टोरेंट्स ने बदला नियम, डिनर के वक्त फोन इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे ग्राहक
7 गुना तक बढ़े फ्लाइट टिकटों के दाम, दिल्ली-कोलकाता का किराया 78000 के पार
7 गुना तक बढ़े फ्लाइट टिकटों के दाम, दिल्ली-कोलकाता का किराया 78000 के पार
दीवाली से पहले नहीं घटे चीनी-प्याज के दाम, 4 महीने में हुए सबसे महंगे
दीवाली से पहले नहीं घटे चीनी-प्याज के दाम, 4 महीने में हुए सबसे महंगे

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, HC ने नहीं दी इजाजत
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, HC ने नहीं दी इजाजत
Amla Storage Tips: आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
Embed widget