एक्सप्लोरर

Demat Accounts: देश में डिमैट खातों की संख्या हुई 11 करोड़ के पार, जनवरी 2023 में खुले 22 लाख नए अकाउंट

Share Market: शेयर बाजार में गिरावट के बाद भी रिटेल निवेशकों का उत्साह बरकरार है. जनवरी 2023 में 22 लाख नए डिमैट खाते खुले हैं.

Demat Accounts: जनवरी 2023 में भले ही शेयर बाजार ( Share Market) में भारी उतार-छढ़ाव देखने को मिला हो. लेकिन बाजार में निवेश करने की चाहत रखने वाले निवेशकों का जोश ठंडा नहीं पड़ा है. जनवरी 2023 में कुल 22 लाख नए निवेशकों ने शेयर बाजार में निवेश करने के लिए डिमैट खाता ( Demat Accounts) खुलवाये हैं जिसके बाद देश में डिमैट खाताधारकों की संख्या बढ़कर 11 करोड़ के पार जा पहुंची है. 

सीडीएसएल (CDSL) और एनएसडीएल  (NSDL) की ओर से उपलब्ध कराये गए डाटा के मुताबिक देश में कुल डिमैट खाताधारकों की संख्या बढ़कर 110 मिलियन यानि 11 करोड़ से ज्यादा हो गई है. डाटा के मुताबिक केवल नए वर्ष 2023 के पहले महीने जनवरी में 22 लाख नए डिमैट खाते खुले हैं जो अगस्त 2022 के बाद सबसे ज्यादा है. हालांकि जनवरी 2022 के मुकाबले ये कम है जब 34 लाख लोगों ने एक ही महीने में डिमैट खाते खुलवाये थे जो बीते एक साल में सर्वाधिक है. 

हालांकि ये भी माना जा रहा है कि अडानी इंटरप्राइजेज के एफपीओ ( Adani Enterprises FPO) में आवेदन करने की हसरत पाले लोगों ने डिमैट खाते खुलवाये लेकिन ये अलग बात है कि हिंडनबर्ग के अडानी समूह के खिलाफ जारी रिसर्च रिपोर्ट के बाद कंपनी को 20,000 करोड़ रुपये का अपना एफपीओ वापस लेना पड़ा था क्योंकि अडानी इंटरप्राइजेज के शेयर का प्राइस एफपीओ प्राइस लेवल से काफी नीचे जा फिसला था.    

आपको बता दें शेयर बाजार में ट्रेडिंग करने के लिए डिमैट खाते का होना बेहद जरुरी है. शेयर बाजार ने कोरोना काल के दौरान और उसके बाद नई ऊंचाईयों को छूआ और निवेशकों ने इस अवधि जमकर पैसे बनाये हैं. लेकिन ज्यादातर लोग इस तेजी को भूनाने में पीछे रह गए. आने वाले दिनों में शेयर बाजार के नई ऊंचाईयों के छूने की भविष्यवाणी की जा रही है ऐसे मे निवेशक पीछे नहीं रहना चाहते हैं इसलिए डिमैट खाता खुलवाने की होड़ मची है. 

यह भी पढ़ें 

New Tax Regime: सालाना 7 से 7.29 लाख रुपये कमाने वालों की मुश्किल, नए इनकम टैक्स रिजिम में नहीं मिलेगा टैक्स छूट का लाभ!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज सोने के साथ-साथ चांदी भी हुई महंगी, जानें 10 ग्राम की कितनी बैठेगी कीमत?
आज सोने के साथ-साथ चांदी भी हुई महंगी, जानें 10 ग्राम की कितनी बैठेगी कीमत?
Ethanol: E20 से डरे लोग, दोगुनी हुई प्रीमियम पेट्रोल की सेल, रिपोर्ट में खुलासा
Ethanol: E20 से डरे लोग, दोगुनी हुई प्रीमियम पेट्रोल की सेल, रिपोर्ट में खुलासा
दिल्ली में 942 और पटना में 1000 के पार पहुंची गैस सिलेंडर की कीमत, जानें अपने शहर का रेट
दिल्ली में 942 और पटना में 1000 के पार पहुंची गैस सिलेंडर की कीमत, जानें अपने शहर का रेट
कितनी बढ़ी आज पेट्रोल की कीमत, डीजल का क्या चल रहा भाव? जानें फ्यूल रेट पर ताजा अपडेट
कितनी बढ़ी आज पेट्रोल की कीमत, डीजल का क्या चल रहा भाव? जानें फ्यूल रेट पर ताजा अपडेट

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
अजित पवार के बेटे पार्थ की कायनात संग हुई सगाई, कई दिग्गज हुए शामिल
अजित पवार के बेटे पार्थ की कायनात संग हुई सगाई, कई दिग्गज हुए शामिल
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC ने पाकिस्तान के दो गेंदबाजों पर कसा शिकंजा, वेनियम तोड़ने पर मिली सजा
ICC ने पाकिस्तान के दो गेंदबाजों पर कसा शिकंजा, नियम तोड़ने पर मिली सजा
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, 32 लाख किसानों का कर्ज होगा माफ
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, 32 लाख किसानों का कर्ज होगा माफ
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
BPSC TRE-4  के 32388 पदों के लिए भेजा गया प्रस्ताव, नोटिफिकेशन जल्द
BPSC TRE-4  के 32388 पदों के लिए भेजा गया प्रस्ताव, नोटिफिकेशन जल्द
Embed widget