एक्सप्लोरर

Demat खाताधारकों के लिए जरूरी खबर! SEBI ने टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन की बढ़ाई तारीख, यहां चेक करें नई डेडलाइन

Demat Account: अगर आप स्टॉक एक्सचेंज (Share Market) में निवेश करना चाहते हैं तो आपके पास डीमैट खाता होना जरूरी है. इसके बिना शेयर नहीं खरीद सकते हैं.

Two-Factor Authentication for Demat Account: बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने डीमैट अकाउंट होल्डर्स को बड़ी राहत दी है. एक सर्कुलर जारी कर जानकारी दी है कि डीमैट खाते पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (Two-Factor Authentication) को फिलहाल लागू नहीं किया जा रहा है. अभी SEBI इस मामले पर नए नियमों को बनाने के बाद इसे 1 अप्रैल 2023 से लागू करेगा.

ध्यान देने वाली बात ये है कि 14 जून 2022 को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने करोड़ो डीमैट अकाउंट होल्डर्स के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया था. इस नोटिफिकेशन में कहा गया था कि सभी डीमैट खाताधारकों को 30 सितंबर 2022 तक अपने खाते का टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन इनेबल करना होगा. ऐसा न करने की स्थिति में खाताधारक अपने खाते में लॉगिन नहीं कर पाएंगे, लेकिन अब SEBI ने इसकी समय सीमा को बढ़ा दिया है.

क्या है  डीमैट अकाउंट?
अगर आप स्टॉक एक्सचेंज (Share Market) में निवेश करना चाहते हैं तो आपके पास डीमैट खाता जरूरी होना चाहिए. इसके बिना आप शेयर खरीद नहीं सकते हैं. इसके साथ ही अगर आप म्यूचुअल फंड (Mutual Fund),बॉन्ड (Bond) आदि निवेश ऑप्शन में पैसे डिजिटली रूप से लगाना चाहते हैं तो आपको डीमैट खाते की आवश्यकता पड़ेगी.

टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन क्या है?
डीमैट खाते में टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन के बारे में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (National Stock Exchange) ने जून में एक सर्कुलर जारी कर दिया था. अब इसके मेंबर्स को अपने डीमैट अकाउंट में लॉगिन करने के लिए एक ऑथेंटिकेशन फैक्टर के तौर पर बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन का उपयोग करना है. वहीं दूसरा ऑथेंटिकेशन नॉलेज फैक्टर हो सकता है.

टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन क्यों है जरूरी?
बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन (Biometric Authentication) में फिंगरप्रिंट स्कैनिंग, चेहरे की पहचान या आवाज की पहचान का उपयोग किया जाता है. नॉलेज फैक्टर में पासवर्ड, पिन या कोई पजेशन फैक्टर शामिल किया जा सकता है. इसकी जानकारी सिर्फ यूजर को होती है. क्लाइंट्स को SMS और ई-मेल दोनों के जरिए ओटीपी मिल जाएगा.

आपको बता दें कि पिछले कुछ वक्त से साइबर अपराध के मामलों में बहुत तेजी से बढ़त हुई है. ऐसे में अपने डीमैट खाताधारकों को साइबर अपराध से सुरक्षित रखने के लिए NSE ने टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन को लागू करने की कोशिश कर रहा है. इससे कोई भी साइबर अपराधी आपके खाते में लॉगिन नहीं कर पाएंगा क्योंकि इसमें दोगुनी सुरक्षा होती है. इस टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन को बहुत से डीमैट अकाउंट होल्डर्स फिलहाल इस्तेमाल कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें-

Indian Railway: रेलवे कर्मचारियों को दिवाली से पहले मिली बड़ी खुशखबरी! 78 दिनों की सैलरी के बराबर मिलेगा बोनस

CRED ने अपने ग्राहकों के लिए शुरू की नई सुविधा! 'Scan & Pay' के जरिए आप कर पाएंगे UPI पेमेंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीनी पर सरकार का बड़ा फैसला, 1000 क्विंटल से ज्यादा नहीं रख सकेंगे स्टॉक
चीनी पर सरकार का बड़ा फैसला, 1000 क्विंटल से ज्यादा नहीं रख सकेंगे स्टॉक
पटना का टिकट 25 हजार के पार, बड़े शहरों में 227% तक बढ़े फ्लाइट के दाम
पटना का टिकट 25 हजार के पार, बड़े शहरों में 227% तक बढ़े फ्लाइट के दाम
अब सर्फ-साबुन भी महंगे, HUL ने Surf Excel, Rin और Wheel के बढ़ाए दाम
अब सर्फ-साबुन भी महंगे, HUL ने Surf Excel, Rin और Wheel के बढ़ाए दाम
चीनी की कीमतों को लेकर हालात गंभीर, पिछले साल से 20% हुई महंगी
चीनी की कीमतों को लेकर हालात गंभीर, पिछले साल से 20% हुई महंगी

वीडियोज

Scout OP को Love Gill के लिए Feelings? Yung DSA की बात से बढ़ा सवाल, Team ने दिया Clarification
Salman Khan ने ‘I Love You Bhai’ पर दी प्यारी Smile, Paparazzi के साथ Moment हुआ Viral
Rhiti Tiwari ने Qazi Touqeer से रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Salman Khan की सलाह का किया खुलासा
Kapil Sharma के ‘Jail’ Joke से मचा Buzz, क्या Samay Raina पर था इशारा?
Avinash Mishra ने जीती Khatron Ke Khiladi 15 की Trophy, 10 साल बाद पूरा हुआ सपना

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिथुन चक्रवर्ती को CM शुभेंदु ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा
मिथुन चक्रवर्ती को CM शुभेंदु ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
बारिश ने बर्बाद कर दी फसल? इन तरीकों से किसान कर सकते हैं नुकसान की भरपाई
बारिश ने बर्बाद कर दी फसल? इन तरीकों से किसान कर सकते हैं नुकसान की भरपाई
90 घंटे का उपवास, मुंबई के सीईओ ने जन्मदिन पर व्रत से सबको चौंकाया
90 घंटे का उपवास, मुंबई के सीईओ ने जन्मदिन पर व्रत से सबको चौंकाया
PlayStation Portal में बड़ा अपग्रेड! नए मॉडल में मिल सकती है OLED स्क्रीन
PlayStation Portal में बड़ा अपग्रेड! नए मॉडल में मिल सकती है OLED स्क्रीन
Embed widget