एक्सप्लोरर

मेट्रो किराये में बढ़ोतरी पर हरकत में दिल्ली सरकारः बढ़ोतरी रोकने का हल खोजने का आदेश

अपने आदेश में परिवहन मंत्री ने कहा है कि मेट्रो किराये में प्रस्तावित बढोतरी से दिल्ली में बड़ी संख्या में आवाजाही करने वाले लोग प्रभावित होंगे और दिल्ली सरकार ऐसे किसी भी कदम के खिलाफ है.

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मेट्रो के किराये में वृद्धि को ‘‘जन विरोधी’’ बताते हुए परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत को एक हफ्ते के भीतर इसे लागू होने से रोकने के लिये कोई हल निकालने के निर्देश दिए. दिन में केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, ‘‘मेट्रो के किराये में वृद्धि जन विरोधी है. परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत को एक सप्ताह के भीतर मेट्रो के किराये में वृद्धि को रोकने का हल खोजने के निर्देश दिए गए हैं.’

दिल्ली सरकार ने परिवहन विभाग की जांच पूरी होने तक डीएमआरसी से मेट्रो किरायों में प्रस्तावित किराया वृद्धि रोकने को कहा है. सरकार ने कहा कि मेट्रो किराये बढ़ाने का फैसला लेते समय राज्य सरकार के दृष्टिकोण पर विचार किया गया या नहीं ये पता लगाया जरूरी है. अपने आदेश में परिवहन मंत्री ने कहा है कि मेट्रो किराये में प्रस्तावित बढोतरी से दिल्ली में बड़ी संख्या में आवाजाही करने वाले लोग प्रभावित होंगे और दिल्ली सरकार ऐसे किसी भी कदम के खिलाफ है.

किराया बढ़ोतरी पर दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के प्रमुख मंगू सिंह ने आज परिवहन मंत्री गहलोत से मुलाकात की जिसके बाद यह निर्देश आया है. अक्टूबर से मेट्रो के किराये बढ़ने वाले हैं. इस साल मेट्रो के किरायों में दूसरी बार इजाफा किया जा रहा है. इससे पहले मई में किराये बढ़े थे. अगले महीने से मेट्रो के किराये में अधिकतम 10 रुपये की बढ़त हो जाएगी.

कैलाश गहलोत ने आदेश में कहा है, ‘‘यह साफ नहीं है किराया निर्धारण कमेटी ने दिल्ली सरकार के रूख पर विचार किया गया या नहीं. दिल्ली सरकार समूचे मामले पर गौर कर रही है. ’’आदेश में कहा है, ‘‘इस बीच दिल्ली मेट्रो को दिल्ली सरकार द्वारा अपनी जांच पूरी करने और इस मामले पर एक विचार बनाने तक किराये बढ़ोतरी को रोकने का निर्देश दिया जाता है. ’’पूछे जाने पर डीएमआरसी ने मुद्दे पर टिप्पणी करने से मना कर दिया.

दिल्ली मेट्रो रेलवे (परिचालन और रखरखाव) कानून 2002 के मुताबिक किराया निर्धारण पैनल की सिफारिश मेट्रो रेल प्रशासन पर बाध्यकारी है. गहलोत ने कहा कि डीएमआरसी प्रमुख के साथ बैठक में उन्होंने किराया वृद्धि से जुड़ी सभी फाइलों का निरीक्षण किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RBI MPC: ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान
Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान
Surf Excel और Vim में पाए गए हार्मफुल कैमिकल्स, दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा मामला
Surf Excel और Vim में पाए गए हार्मफुल कैमिकल्स, दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा मामला
क्रेडिट कार्ड पेमेंट पर लगा 1200 का जुर्माना? अब आया HDFC का बयान
क्रेडिट कार्ड पेमेंट पर लगा 1200 का जुर्माना? अब आया HDFC का बयान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget