एक्सप्लोरर

Debit Card Insurance: आपके डेबिट कार्ड में छिपा होता है इंश्योरेंस कवर, जानिए कैसे उठा सकते हैं इसका लाभ

Accident Insurance: अधिकतर बैंक डेबिट कार्ड के साथ एक्सीडेंटल इंश्योरेंस कवर भी देते हैं. अगर आप इससे जुड़ी सभी शर्तों को जानते हैं तो दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति में नॉमिनी को आसानी हो जाएगी.

Accident Insurance: देश के कई बैंक डेबिट कार्ड पर भी इंश्योरेंस देते हैं. मगर, ज्यादातर लोग जानकारी के अभाव में इसका फायदा नहीं उठा पाते हैं. अगर आप थोड़ी सी जानकारी और कागज तैयार रखें तो डेबिट कार्ड के साथ उपहार के तौर पर मिलने वाले इस बीमा का लाभ आसानी से उठा सकते हैं. तो आइए समझ लेते हैं कि कैसे डेबिट कार्ड के साथ आने वाले इस बीमा का लाभ उठाया जा सकता है. 

सभी प्रमुख बैंक देते हैं यह सुविधा 

कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक और डेवलपमेंट बैंक ऑफ सिंगापुर कुछ ऐसे प्रमुख बैंक हैं, जो अपने डेबिट कार्ड के साथ इंश्योरेंस कवर भी ऑफर करते हैं. इसके लिए आपको कुछ शर्तें भी पूरी करनी होती हैं. इन शर्तों को पूरा करने के बाद ही आप इस लाइफ इंश्योरेंस के हकदार बन पाते हैं. इसके बाद दुर्भाग्यपूर्ण स्थति में एक्सीडेंट से मृत्यु के बाद आपके परिजनों को इस बीमा का लाभ मिल जाता है. 

ट्रांजेक्शन से जुड़े नियम जानना बेहद जरूरी 

इन्हीं शर्तों में से एक है तय समय के अंदर कार्ड के जरिए पैसों का लेनदेन करना. आपको अपने बैंक से यह जानना बेहद जरूरी है कि आखिरकार कितने पैसों का ट्रांजेक्शन करने से आप लाइफ इंश्योरेंस के हकदार हो जाएंगे. दूसरा सवाल यह उठता है कि कार्डधारक की मृत्यु के बाद कैसे नॉमिनी क्लेम कर पाएगा. बैंक आपको यह इंश्योरेंस कवर ग्रुप इंश्योरेंस पॉलिसी के तहत देता है. इसमें आपको एक्सीडेंट कवर, परचेज प्रोटेक्शन, एयर एक्सीडेंट, कार्ड फ्रॉड आदि से सुरक्षा मिल जाती है. इनमें आपको अलग से पॉलिसी नंबर नहीं मिल पाता. चूंकि, आपके पास पॉलिसी नंबर नहीं होता इसलिए इसका क्लेम करना थोड़ा सा मुश्किल है. कई बैंक इसके तहत एक करोड़ रुपये तक बीमा कवर दे देते हैं. 

इन शर्तों को पूरा करने के बाद मिलेगा क्लेम 

बैंकों की तरफ से पहली शर्त मिनिमम ट्रांजेक्शन की रखी जाती है. कोटक महिंद्रा बैंक पिछले 60 दिनों के अंदर कम से कम 500 रुपये के 6 ट्रांजेक्शन की शर्त रखता है. डीबीएस बैंक 90 दिन में एक ट्रांजेक्शन की मांग करता है. एचडीएफसी बैंक 30 दिनों में 1 ट्रांजेक्शन की शर्त रखता है. इसलिए आपको अपने बैंक से इसकी शर्तें जान लेना चाहिए. 

कैसे करना होगा क्लेम 

एक्सीडेंट में मृत्यु की परिस्थिति में नॉमिनी को तय समय के अंदर सभी डाक्यूमेंट्स के साथ बैंक से संपर्क करना होगा. क्लेम 60 दिनों के अंदर हो जाना चाहिए. हर बैंक के इस संबंध में अलग-अलग नियम हैं. नॉमिनी को क्लेम फॉर्म के साथ कस्टमर का मृत्यु प्रमाणपत्र और केवायसी से जुड़े दस्तावेज जमा कराने होंगे. इन्हें बैंक ब्रांच या कस्टमर केयर को कॉल करके ईमेल के जरिए भी भेजा जा सकता है. 

किन डाक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत 

  • नॉमिनी का पता और कॉन्टेक्ट डिटेल्स 
  • इंश्योरेंस क्लेम फॉर्म 
  • ओरिजिनल डेथ सर्टिफिकेट 
  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट 
  • एफआईआर या पंचनामा (एक्सीडेंट की स्थिति में)
  • स्पॉट पंचनामा, एक्सीडेंट स्पॉट और गाड़ी की फोटो 
  • अखबारों की कटिंग 
  • इलाज के दौरान मौत होने पर अस्पताल से मिले पेपर  
  • सैलरी स्लिप या बिजनेस का प्रकार 
  • ड्राइविंग लाइसेंस 
  • नॉमिनी न होने पर उत्तराधिकारी सर्टिफिकेट

ये भी पढ़ें 

Marsons Ltd: 15 रुपये वाला पेनी स्टॉक, रोज लग रहा अपर सर्किट, 3 सप्ताह में इन्वेस्टर्स का पैसा डबल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Flipkart ला रहा 'Eat-in by Minutes', क्या है फूड डिलिवरी प्लान?
Flipkart ला रहा 'Eat-in by Minutes', क्या है फूड डिलिवरी प्लान?
रिटायर्ड प्रिंसिपल से 3.73 लाख की ठगी, हाई कोर्ट के आदेश पर SBI लौटाएगा
रिटायर्ड प्रिंसिपल से 3.73 लाख की ठगी, हाई कोर्ट के आदेश पर SBI लौटाएगा
UPI-ATM या कार्ड फेल पर पैसा अटका? रोज 100 रुपए हर्जाना देगा बैंक
UPI-ATM या कार्ड फेल पर पैसा अटका? रोज 100 रुपए हर्जाना देगा बैंक
देश में बिजली संकट, रात में अंधेरा छाएगा? 9 राज्यों ने मांगी एक्स्ट्रा बिजली
देश में बिजली संकट, रात में अंधेरा छाएगा? 9 राज्यों ने मांगी एक्स्ट्रा बिजली

वीडियोज

Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget