एक्सप्लोरर

Coal Mine Auction: अगले महीने कोयला खदानों की नीलामी, ऑफर में आ सकते हैं 30 नए ब्लॉक

New Coal Mines: केंद्र सरकार देश में कोयला के उत्पादन को बढ़ाने और आयात पर निर्भरता समाप्त करने के लिए तेजी से नए कोयला खदानों की नीलामी कर रही है...

देश में कोयले का उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकार जल्दी ही खदानों की नई नीलामी कर सकती है. इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि कोयला खदानों की अगली नीलामी अगले महीने यानी मई में की जा सकती है, जिसमें 30 नए कोल ब्लॉक ऑफर किए जा सकते हैं.

इतने खदानों के लिए लगेगी बोली

ईटी की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कोयला मंत्रालय कोयला खदानों की अगले दौर की नीलामी 10 मई तक कर सकता है. नए दौर की नीलामी में 30 नए कोल ब्लॉक ऑफर किए जा सकते हैं. वहीं पिछले दौर की नीलामी में जिन 50 खदानों के लिए बोलियां नहीं मिल पाई थीं, उन्हें भी अगले दौर की नीलामी में शामिल किया जा सकता है.

चुनाव आयोग से मिली मंजूरी

रिपोर्ट में मंत्रालय के अधिकारियों क हवाले से बताया गया है कि अगले महीने कोयला खदानों की नीलामी के लिए चुनाव आयोग से मंजूरी ले ली गई है. दरअसल देश में आज से लोकसभा चुनावों की शुरुआत हो गई है. आज पहले चरण का मतदान किया जा रहा है. लोकसभा चुनाव सात चरणों में हो रहे हैं. अंतिम चरण की वोटिंग 1 जून को होगी और उसके बाद 4 जून को नतीजे जारी किए जाएंगे. चुनाव के चलते आचार संहिता लागू होने से नीलामी के लिए चुनाव आयोग की मंजूरी जरूरी है.

केंद्र सरकार कर रही ये प्रयास

केंद्र सरकार लगातार देश में कोयला उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रयास कर रही है. इसके लिए सरकार ने कोयले के घरेलू उत्पादन का बड़ा लक्ष्य तय किया है. उसे हासिल करने के लिए तेजी से नए कोयला खदानों की नीलामी हो रही है, ताकि घरेलू स्तर पर उत्पादन बढ़ सके, जो अंतत: आयात पर देश की निर्भरता को कम करने में मददगार साबित होगा.

मार्च में हुई थी पिछली नीलामी

इससे पहले कोयला खदानों की आखिरी नीलामी मार्च महीने में हुई थी. उस नीलामी में मध्य प्रदेश स्थित महान कोल माइन के लिए जेके सीमेंट ने सबसे बड़ी बोली लगाई थी. झारखंड के दामुदा के लिए रुंगटा संस और दुनी सेंट्रल के लिए बुल माइनिंग ने सबसे बड़ी बोली लगाई थी. सरकार का लक्ष्य थर्मल पावर प्लंट की जरूरतों के लिए कोयला आयात को अगले दो वित्त वर्ष में शून्य पर लाने का है.

ये भी पढ़ें: इजरायल-ईरान तनाव से बाजार में हाहाकार, खुलते ही सेंसेक्स-निफ्टी चारों खाने चित्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के 'आइंस्टीन' तैयार कर रहा अडानी ग्रुप! RSI-India 2026 में देश के छात्रों को मिली फ्री साइंटिफिक ट्रेनिंग
भारत के 'आइंस्टीन' तैयार कर रहा अडानी ग्रुप! RSI-India 2026 में देश के छात्रों को मिली फ्री साइंटिफिक ट्रेनिंग
PM Modi News: न कैश, ना क्रेडिट कार्ड, जानिए पीएम मोदी विदेशी दौरों पर कैसे पेमेंट करते हैं
PM Modi News: न कैश, ना क्रेडिट कार्ड, जानिए पीएम मोदी विदेशी दौरों पर कैसे पेमेंट करते हैं
Ethanol Rice: सरकारी राशन में हेराफेरी! एथेनॉल बनाने वाला FCI का सरकारी चावल प्राइवेट मिल को बेचा
Ethanol Rice: सरकारी राशन में हेराफेरी! एथेनॉल बनाने वाला FCI का सरकारी चावल प्राइवेट मिल को बेचा
8th Pay Commission: रेलवे इंजीनियरों की बड़ी हुंकार, फाइनल रिपोर्ट से पहले वेतन ढांचे में बड़े बदलाव की मांग
रेलवे इंजीनियरों की बड़ी हुंकार, फाइनल रिपोर्ट से पहले वेतन ढांचे में बड़े बदलाव की मांग

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget