एक्सप्लोरर

SVB Crisis: चीन के सेंट्रल बैंक ने SVB के डूबने पर दिया अहम बयान, ब्याज दरों में तेजी से बढ़ोतरी बैंकिंग संकट का कारण

SVB Collapse: अमेरिका के सिलिकॉन वैली बैंक के डूबने के बाद से ही ग्लोबल इकोनॉमी को बहुत बड़ा झटका लगा है. ऐसे में अब चीन के केंद्रीय बैंक के डिप्टी गवर्नर जुआन चांगनेंग ने एक अहम बयान दिया है.

China Central Bank on SVB Crisis: अमेरिका से शुरू हुआ बैंकिंग संकट (Bank Crisis) अब यूरोप तक पहुंच गया है. अमेरिका के सिलिकॉन वैली बैंक और सिग्नेचर बैंक (Signature Bank) के दिवालिया होने के बाद इसका असर स्विट्जरलैंड के क्रेडिट सुइस बैंक (Credit Suisse Bank) पर दिख है. ऐसे में दुनियाभर में बढ़ रहे इस बैंकिंग संकट पर चीन के केंद्रीय बैंक ने एक अहम बयान दिया है. चाइना सेंट्रल बैंक (China Central Bank) ने इस मामले पर आधिकारिक बयान देते हुए कहा कि इस मौजूदा बैंकिंग संकट के पीछे मुख्य कारण है ब्याज दर में बढ़ोतरी. गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों में अमेरिका के फेड रिजर्व समेत दुनिया के कई केंद्रीय बैंकों ने अपनी ब्याज दरों में तेजी से इजाफा किया है. ऐसे में पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना के डिप्टी गवर्नर जुआन चांगनेंग ने कहा कि इसका असर कुछ वित्तीय संस्थानों पर ज्यादा पड़ा है.

बैंक संकट का कारण है ब्याज दरों में लगातार बढ़ोतरी

इकोनॉमिक टाइम्स में छपी रिपोर्ट के मुताबिक जुआन चांगनेंग ने कहा कि पिछले कुछ सालों में कई बैंक और संस्थान कम ब्याज दरों पर ही काम कर रहे हैं. ऐसे में वह अब इसके आदी हो चुके हैं. ऐसे में मौद्रिक सख्ती के कारण उन संस्थानों में दूरदर्शिता की कमी नजर आती है. सिलिकॉन वैली बैंक के बारे में उन्होंने कहा कि ब्याज दरों में ज्यादा बढ़ोतरी के कारण बैंक की बैलेंस शीट पर बहुत बुरा असर पड़ा. यह बैंक के डूबने का अहम कारण बना है.

ग्लोबल इकोनॉमी के लिए पैदा हुई नए खतरे

इसके साथ ही जुआन ने यह भी कहा कि पिछले कुछ समय में केंद्रीय बैंकों द्वारा लगातार बढ़ाई गई ब्याज दर दरों ने ग्लोबल इकोनॉमी (Global Economy) के लिए नए खतरे पैदा कर दिए हैं. अभी भी देशों में महंगाई को लेकर अनिश्चितता दिखाई दे रही है, मगर ब्याज दरों में लगातार बढ़ोतरी ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल दिया है. ऐसे में मॉनिटरी पॉलिसी के कारण दुनिया के कई बड़े बैंकों में आर्थिक मुश्किल पड़ गए हैं.

बैंकिंग संकट ने ग्लोबल मार्केट पर डाला बुरा असर

अमेरिका के सिलिकॉन वैली बैंक और सिग्नेचर बैंक के दिवालिया होने के बाद से ही फाइनेंशियल मार्केट में हड़कंप मचा हुआ है. इसके बाद से अमेरिकी बैंक के चीन स्थित ज्वाइंट वेंचर के ग्राहकों में भी बेचैनी देखी जा रही है. ऐसे में ग्राहकों का बैंकिंग सिस्टम पर दोबारा विश्वास बहाल करने के लिए बैंक ने बयान जारी करते हुए कहा है कि उसका कारोबार पूरी तरह से स्वतंत्र है और ग्राहकों के पैसे को कोई खतरा नहीं है. 

ये भी पढ़ें-

PAN Aadhaar Link: IT डिपॉर्टमेंट ने टैक्सपेयर्स को किया अलर्ट! 31 मार्च से पहले पैन आधार को करें लिंक, वरना नहीं कर पाएंगे ITR फाइल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गर्मी में महंगाई के हीट स्ट्रोक का कहर.. ईरान वार का आपके एसी पर भी जबरदस्त असर
गर्मी में महंगाई के हीट स्ट्रोक का कहर.. ईरान वार का आपके एसी पर भी जबरदस्त असर
वेस्ट एशिया तनाव से जारी 3 दिनों के शेयर बाजार में गिरावट पर ब्रेक, 939 अंक चढ़ा सेंसेक्स, उछले ये शेयर
वेस्ट एशिया तनाव से जारी 3 दिनों के शेयर बाजार में गिरावट पर ब्रेक, 939 अंक चढ़ा सेंसेक्स, उछले ये शेयर
हलचल भरे स्टॉक मार्केट में जोर से झटका दे गया शेयर, ईरान वॉर के बीच निवेशकों को कर गया कंगाल
हलचल भरे स्टॉक मार्केट में जोर से झटका दे गया शेयर, ईरान वॉर के बीच निवेशकों को कर गया कंगाल
आई ऐसी खबर कि पकड़ लेंगे अपना सिर, महंगाई के नए डेटा ने बढ़ाई टेंशन; क्या बिगड़ जाएगा किचन का बजट?
आई ऐसी खबर कि पकड़ लेंगे अपना सिर, महंगाई के नए डेटा ने बढ़ाई टेंशन; क्या बिगड़ जाएगा किचन का बजट?

वीडियोज

LPG संकट पर सरकार के खिलाफ Mamata Banerjee का प्रदर्शन
Jagadhatri: 😱Jagdhatri का ब्रह्म, क्या Shivya हो जाएगा Jagdhatri से हमेशा के लिए दूर? #sbs
Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारतीय जहाजों को मिली होर्मुज से जाने की इजाजत तो चिढ़े PAK एक्सपर्ट, बोले- जंग में साथ हम दें और खामेनेई....
भारतीय जहाजों को मिली होर्मुज से जाने की इजाजत तो चिढ़े PAK एक्सपर्ट, बोले- जंग में साथ हम दें और खामेनेई....
Rajya Sabha Election Results 2026 Live: बिहार में NDA क्लीन स्वीप! हरियाणा में फंस सकता है गेम, अभी तक नहीं शुरु हुई काउंटिंग
Live: बिहार में NDA क्लीन स्वीप! हरियाणा में फंस सकता है गेम, अभी तक नहीं शुरु हुई काउंटिंग
अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर कब होंगे साइन? मिडिल ईस्ट में जंग के बीच भारत सरकार ने दिया ये जवाब
अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर कब होंगे साइन? मिडिल ईस्ट में जंग के बीच भारत सरकार ने दिया ये जवाब
IPL के सामने भिखारी है पाकिस्तान का PSL, जानें दोनों की ब्रांड वैल्यू में कितना अंतर?
IPL के सामने भिखारी है पाकिस्तान का PSL, जानें दोनों की ब्रांड वैल्यू में कितना अंतर?
1 घंटे 49 मिनट की एक्शन फिल्म का OTT पर तहलका, 39 मिलियन व्यूज के साथ 83 देशों में है नंबर 1
1 घंटे 49 मिनट की एक्शन फिल्म का OTT पर तहलका, 39 मिलियन व्यूज के साथ 83 देशों में है नंबर 1
US-Israel-Iran War Live: 'घबराने की जरूरत नहीं', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप ने फिर शेयर की व्हाइट हाउस की पोस्ट; भारत पहुंचा 'शिवालिक'
Live: 'घबराने की जरूरत नहीं', ट्रंप ने फिर शेयर की व्हाइट हाउस की पोस्ट, भारत पहुंचा 'शिवालिक'
कीमत 10 लाख से कम, कल भारत में लॉन्च होने जा रही मोस्ट अवेटेड Renault Duster, खास होंगे फीचर्स
कीमत 10 लाख से कम, कल भारत में लॉन्च होने जा रही मोस्ट-अवेटेड Duster, खास होंगे फीचर्स
सेमेस्टर एग्जाम में जवाब की जगह शायरी और गालियां! 5 हजार कॉपियां देखकर चौंकी यूनिवर्सिटी
सेमेस्टर एग्जाम में जवाब की जगह शायरी और गालियां! 5 हजार कॉपियां देखकर चौंकी यूनिवर्सिटी
Embed widget