एक्सप्लोरर

'एडवरटाइजिंग कोकीन की तरह...' क्यों विज्ञापन से दूर भागता है Zerodha , कंपनी के CEO ने बताई वजह

Zerodha: ब्रोकिंग सर्विस प्लेटफॉर्म जेरोधा के अरबपति सीईओ नितिन कामथ का कहना है कि कंपनी पैसों के लिए विज्ञापन से नहीं बचती, बल्कि यह हमारी फिलोसॉफी है.

Zerodha: स्टॉक ब्रोकर और फाइनेंशियल सर्विस कंपनी जेरोधा को-फाउंडर और अरबपति सीईओ नितिन कामथ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया. इसके जरिए उन्होंने कहा कि 1.6 करोड़ से अधिक भारतीय Zerodha पर ट्रेडिंग और इंवेस्ट करते हैं. इस प्लेटफॉर्म पर कस्टमर्स की 6 लाख करोड़ की संपत्ति सुरक्षित है. नितिन का कहना है कि जेरोधा ने यह मुकाम विज्ञापन पर एक रुपया भी खर्च किए बिना हासिल किया. 

भारत में कमाई मुश्किल: नितिन

कंपनी के सीईओ ने कहा, ''भारत में कमाई करना मुश्किल है, अगर हमने भी विज्ञापन दिए होते तो हमारा ज्यादातर प्रॉफिट Google और Meta को जाता.'' Zerodha के ज्यादातर कस्टमर रेफरल के जरिए आते हैं. ET को दिए एक इंटरव्यू में नितिन कामथ ने कहा, ''आप विज्ञापन देखकर स्टॉक में इंवेस्ट नहीं करते. आप ऐसा अपने किसी दोस्त या परिवार के सदस्य की बातों से प्रभावित होकर करते हैं. जेरोधा में हर महीने दो से चार लाख नए अकाउंट्स जुड़ रहे हैं. लोग एक-दूसरे से जानने या सुनने के बाद ही जेरोधा से जुड़ रहे हैं.'' 

'एडवरटाइजिंग कोकीन की तरह'

नितिन आगे कहते हैं, ''एडवरटाइजिंग कोकीन की तरह है. अगर एक बार किसी बिजनेस को इसकी आदत पड़ जाती है, तो वह इसी पर डिपेंड होकर रह जाता है.'' हाल ही में नितिन ने सोशल मीडिया पर एक स्कैम का खुलासा करते हुए यूजर्स को सावधान रहने की हिदायत दी. उन्होंने बताया कि आजकल कई स्कैमर्स इमरजेंसी कॉल करने के बहाने आपसे आपका फोन मांगते हैं और जैसे ही आप उन्हें अपना फोन सौंप देते हैं, तो उनके बिछाए जाल में फंस जाते हैं. 

ये आपसे एक बार फोन लेकर इसके साथ कई तरीके से छेड़छाड़ कर बैंक अकाउंट से लेकर आपकी कई पर्सनल डिटेल निकाल लेते हैं और आप धोखाधड़ी के शिकार हो जाते हैं. उन्होंने कहा कि अगर आप किसी को जरूरत पड़ने पर अपना फोन देते भी हैं, तो उसे फोन स्पीकर पर रखकर बात करने के लिए कहें. 

ये भी पढ़ें:

Upcoming IPO: पैसा रखें तैयार, जल्द 6 नए IPO की होगी लॉन्चिंग; सेबी ने दिखाई हरी झंडी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या प्लास्टिक के नोट भी ज्यादा दिन तिजोरी में रखने पर गल जाएंगे?
क्या प्लास्टिक के नोट भी ज्यादा दिन तिजोरी में रखने पर गल जाएंगे?
किश्तों में सैलरी दे रही SpiceJet, रोजाना उड़ रहीं सिर्फ इतनी फ्लाइट
किश्तों में सैलरी दे रही SpiceJet, रोजाना उड़ रहीं सिर्फ इतनी फ्लाइट
डिटर्जेंट, पेंट, साबुन, नमक और बर्तन सब होगा महंगा, अगस्त से ही बढ़ेंगे दाम
डिटर्जेंट, पेंट, साबुन, नमक और बर्तन सब होगा महंगा, अगस्त से ही बढ़ेंगे दाम
अब मामूली खर्चे में देखें नेटफ्लिक्स, फ्लिपकार्ट पर शॉपिंग से ऐसे मिलेगा प्लान
अब मामूली खर्चे में देखें नेटफ्लिक्स, फ्लिपकार्ट पर शॉपिंग से ऐसे मिलेगा प्लान

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget