एक्सप्लोरर

मॉनसून में ये 5 ऐड-ऑन कवर आएंगे बड़े काम, कार की नहीं होगी टेंशन

Add-On Covers for Cars in Monsoon: मॉनसून में आपनी कार को सुरक्षित रखने के लिए आप कुछ ऐड-ऑन कवर्स ले सकते हैं. इस लेख में आज ऐसे ही उपयोगी ऐड-ऑन्‍स की चर्चा कर रहे हैं.

Car Insurance Add-On Covers: मॉनसून चिलचिलाती गर्मी से राहत तो देता है, लेकिन अपने साथ कुछ चुनौतियां भी लेकर आता है, खास तौर पर कार मालिकों के लिए. भारी बारिश, जलभराव और अप्रत्याशित मौसम की स्थिति आपके वाहन पर कहर बरपा सकती है, जिससे आपके कार की मरम्मत का खर्चा काफी महंगा हो सकता है. यह सुनिश्चित करने के लिए कि आप अच्छी तरह से तैयार हैं और वित्तीय रूप से सुरक्षित हैं, मॉनसून के मौसम के दौरान अपनी कार इंश्योरेंस पॉलिसी के लिए खास ऐड-ऑन (Add-On Covers for Car Insurance) पर विचार करना आवश्यक है.

पॉलिसीबाजार डॉट कॉम में हेड-मोटर इंश्योरेंस, नितिन कुमार ने कहा,  “मॉनसून के मौसम के लिए अपनी कार को तैयार करने में सिर्फ नियमित रखरखाव के अलावा और भी बहुत कुछ शामिल होता है. इंजन सुरक्षा कवर, जीरो डेप्रिसिएशन कवर, रिटर्न टू इनवॉइस जैसे आवश्यक ऐड-ऑन पर विचार करके, आप अपनी कार का इंश्योरेंस कवरेज बढ़ा सकते हैं और मॉनसून से संबंधित नुकसान के वित्तीय प्रभावों से भी खुद को बचा सकते हैं."
5 जरूरी ऐड-ऑन जो आपके वाहन को सुरक्षित रखने में आपकी मदद कर सकते हैं- 

इंजन सुरक्षा कवर (Engine Protection Cover)

इंजन आपकी कार का दिल है, और मॉनसून के दौरान इसके क्षतिग्रस्त होने की संभावना बहुत ज्यादा होती है. सड़कों पर बहुत अधिक जलभराव के कारण इंजन का खराब होना कई कार मालिकों के सामने आने वाली एक आम समस्या है. जिसके मरम्मत की लागत काफी ज्यादा हो सकती है. कोई भी व्यक्ति ऐसी अचानक आने वाली वित्तीय परेशानियों से खुद को सुरक्षित रखने के लिए इंजन सुरक्षा ऐड-ऑन का विकल्प चुन सकता है. यह ऐड-ऑन इंजन में होने वाले नुकसान के मामले में मरम्मत और रिपलेस्मेंट लागत को कवर करेगा, साथ ही उन्हें मानसिक शांति भी प्रदान करेगा.

जीरो डेप्रिसिएशन कवर आपके वाहन के लिए पूर्ण कवरेज (Zero Dep. Cover)

जब कार क्षति के लिए इंश्योरेंस का क्लेम करने की बात आती है, तो क्लेम राशि निर्धारित करने में डेप्रिसिएशन महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. आप मॉनसून के दौरान अपना कवरेज बढ़ाने के लिए जीरो डेप्रिसिएशन ऐड-ऑन पर विचार कर सकते हैं. यह ऐड-ऑन ट्यूब, बैटरी और टायर को छोड़कर सभी वाहन घटकों को 100 प्रतिशत पर कवर करता है, जो 50 प्रतिशत पर कवर होते हैं. यह सुनिश्चित करता है कि आपके वाहन को हुए कुल नुकसान या क्षति के लिए आपको पर्याप्त मुआवजा प्राप्त हो.

24x7 रोड साइड असिस्‍टेंस (Road Side Assistance)

भारी बारिश के दौरान सड़क पर फंसे रहना बहुत ही मुश्किल से भरी स्थिती होती है. ऐसी स्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए, आप 24x7 रोड साइड असिस्‍टेंस ऐड-ऑन का विकल्प चुन सकते हैं. यह ऐड-ऑन इमरजेंसी के दौरान अमूल्य सहायता प्रदान करेगा, जैसे टोइंग, ऑन-द-स्पॉट मरम्मत, ईंधन की आवश्यकताएं और वैकल्पिक परिवहन की व्यवस्था करना.  जब आपको इसकी सबसे अधिक आवश्यकता होती है तो ये एड-ऑन यह सुनिश्चित करता है कि आपको समय पर सहायता प्राप्त हो, इस प्रकार आपको मॉनसून के मौसम के दौरान मानसिक शांति और सुविधा मिलती है.

रिटर्न टू इनवॉइस (Return To Invoice)

ऐसे मामलों में जहां आपकी कार को काफी नुकसान हुआ है या आपकी कार मरम्मत योग्य नहीं है, मरम्मत की लागत अक्सर वाहन के बीमाकृत घोषित मूल्य (आईडीवी) से अधिक हो सकती है. यहीं पर "रिटर्न टू इनवॉइस" ऐड-ऑन काफी लाभदायक साबित हो सकता है.
तीन साल तक पुरानी कारों के लिए, रिटर्न टू इनवॉइस ऐड-ऑन सुनिश्चित करता है कि आपको कुल नुकसान की स्थिति में क्लेम राशि के रूप में पूरा चालान मूल्य प्राप्त होगा. यह ऐड-ऑन आपके निवेश को सुरक्षित रखने में भी मदद करेगा और यह सुनिश्चित करेगा कि किसी महत्वपूर्ण नुकसान की स्थिति में आप अपनी कार को नई कार से बदल सकें.

दैनिक भत्ता और उपभोग्य वस्तुएं

मॉनसून के दौरान, आपकी कार को मरम्मत की आवश्यकता हो सकती है जिससे यह कुछ दिनों के लिए बेकार हो सकती है. इस अवधि के दौरान वैकल्पिक वाहन किराए पर लेने की लागत को कवर करने के लिए, आप दैनिक भत्ता ऐड-ऑन पर विचार कर सकते हैं. यह ऐड-ऑन आपको एक निश्चित दैनिक सीमा तक वैकल्पिक वाहन किराए पर लेने की लागत की भरपाई करता है. बीमाकर्ताओं के बीच दैनिक सीमा अलग-अलग होती है, इसलिए नियमों और शर्तों की समीक्षा करना आवश्यक है.

इनके अलावा, आप उपभोग्य वस्तुओं के ऐड-ऑन (Add-On Covers) पर भी विचार कर सकते हैं, जो इंजन ऑयल, नट और बोल्ट, मड फ्लैप और ब्रेक जैसी आवश्यक वस्तुओं के खर्चों को कवर करता है. ये खर्च आम तौर पर व्यापक योजनाओं के अंतर्गत शामिल नहीं होते हैं, लेकिन उपभोग्य सामग्रियों का ऐड-ऑन सुनिश्चित करता है कि आप मॉनसून के मौसम के दौरान अतिरिक्त लागतों से सुरक्षित रहें.

क्लेम प्रक्रिया (Claim Process)

कार के क्षतिग्रस्त होने या दुर्घटना की दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति में, बीमाकर्ता को वाहन की स्थिति के बारे में सूचित करना और तुरंत क्लेम फाइल करना महत्वपूर्ण है. तस्वीरों और वीडियो के रूप में क्षति या दुर्घटना का सबूत जमा करने से क्लेम प्रक्रिया काफी आसान हो सकती है. परेशानी मुक्त समाधान सुनिश्चित करने के लिए घटना का दस्तावेजीकरण (Documentation) करना महत्वपूर्ण है.

यह भी पढ़ें: LIC धन वृद्धि स्कीम: सिंगल प्रीमियम में टैक्स छूट, गारंटीड रिटर्न-बचत का लाभ, इस डेट तक पैसा लगाने का मौका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget