एक्सप्लोरर

Byju Raveendran: बायजू रवींद्रन ने कर्मचारियों से मांगी माफी, बोले- जल्द दूर होगी दिक्कत, हो गया पैसों का प्रबंध

BYJU's Insolvency Process: एडटेक कंपनी बायजूज के सामने संकट का पहाड़ खड़ा हो चुका है. कंपनी अभी इनसॉल्वेंसी की प्रक्रिया से गुजर रही है...

एडटेक सेक्टर की स्टार्टअप कंपनी Byju's इन दिनों अभूतपूर्व संकट में फंसी हुई है. कर्ज संकट से जूझ रही कंपनी की मुसीबतों का पहाड़ लगातार बड़ा होता जा रहा है. कंपनी के ऊपर हजारों करोड़ रुपये की देनदारी है. कंपनी के खिलाफ इनसॉल्वेंसी की प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है. इस बीच कंपनी के फाउंडर बायजू रवींद्रन ने कर्मचारियों से माफी मांगी है.

बायजू रवींद्रन ने अपनी कंपनी के कर्मचारियों और साथ में जुड़े शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि वह उन सभी से माफी चाहते हैं. रवींद्रन ने कहा कि कंपनी कर्मचारियों को उनके काम के बदले पैसे (सैलरी) देने में सक्षम नहीं हो पाई, जिसके चलते उन्हें (कर्मचारियों को) परेशानियां उठानी पड़ीं. इस कारण वह सभी कर्मचारियों से माफी चाहते हैं.

मुश्किल हालात में जुटाए पैसे

रवींद्रन ने माफी मांगने के साथ ही कंपनी के सभी कर्मचारियों को भरोसा दिलाने का भी प्रयास किया. उन्होंने कहा कि सारी परिस्थितियां खिलाफ हो जाने के बाद भी वह कुछ पैसे जुटाने में सफल रहे हैं. जल्दी ही कर्मचारियों को भुगतान मिलने वाला है. हालांकि कर्मचारियों को अभी उनका पूरा बकाया नहीं मिल पाएगा. रवींद्रन ने कर्मचारियों से कहा है कि जल्दी ही उनकी परेशानियों का अंत होने वाला है.

वीकेंड तक पेमेंट का दिया भरोसा

बायजू रवींद्रन ने कहा- यह (भुगतान) ज्यादा नहीं होगा, लेकिन आपमें से हर किसी को इस वीकेंड तक कुछ न कुछ पेमेंट मिलेगा. आप जो डिजर्व करते हैं, यह उसके आस-पास भी नहीं है, लेकिन अभी मैं इससे ज्यादा दे भी नहीं सकता हूं. मैं आपसे वादा करता हूं, जिस दिन कंपनी का कंट्रोल वापस हमारे पास आएगा, आपको आपके उचित शेयर से ज्यादा मिलेगा. उन्होंने कहा कि मुश्किल समय में कंपनी और विद्यार्थियों के साथ खड़े रहने वाले शिक्षकों को रिकॉग्नाइज किया जाएगा. उन्होंने कंपनी के शिक्षकों से कहा कि वे विद्यार्थियों को पढ़ाना बंद न करें. यह अपील वह फाउंडर होने के नाते नहीं बल्कि साथी शिक्षक होने के नाते कर रहे हैं.

300 करोड़ रुपये से ज्यादा बकाया

इनसॉल्वेंसी की प्रक्रिया से गुजर रही कंपनी के ऊपर उसके कर्मचारियों के 300 करोड़ रुपये से ज्यादा बकाया हैं. बायजूज की पैरेंट कंपनी थिंक एंड लर्न के ऊपर इनसॉल्वेंसी प्रक्रिया के तहत उसके मौजूदा व पूर्व कर्मचारियों के बकाए के दावे का आंकड़ा 300 करोड़ रुपये के पार निकल चुका है. करीब 1,800 कर्मचारियों ने मिलकर 301 करोड़ रुपये के बकाए का दावा पेश किया है. कई सीनियर एक्जीक्यूटिव ने कंपनी के ऊपर 50 करोड़ रुपये से ज्यादा के दावे किए हैं. वहीं मिड लेवल कर्मचारियों की ओर से 10 से 30 करोड़ रुपये के रेंज में क्लेम आए हैं.

ये भी पढ़ें: 300 करोड़ रुपये के पार निकला बायजू के ऊपर कर्मचारियों का बकाया, इनसॉल्वेंसी में सामने आए क्लेम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्लाइट कैंसल तो वापस मिलेगा GST, ट्रिब्यूनल ने एयरलाइंस को दी राहत
फ्लाइट कैंसल तो वापस मिलेगा GST, ट्रिब्यूनल ने एयरलाइंस को दी राहत
सरकारी कर्मचारियों को 1 करोड़ का बीमा, बेटी की शादी, बड़े बैंक ने किए ऐलान
सरकारी कर्मचारियों को 1 करोड़ का बीमा, बेटी की शादी, बड़े बैंक ने किए ऐलान
HDFC लाया नया EV लोन, कार की बॉडी और बैटरी के लिए मिलेगा अलग-अलग कर्ज
HDFC लाया नया EV लोन, कार की बॉडी और बैटरी के लिए मिलेगा अलग-अलग कर्ज
कर्ज के दलदल में दुनिया! जानें भारत से लेकर फ्रांस तक किस पर कितना बोझ
कर्ज के दलदल में दुनिया! जानें भारत से लेकर फ्रांस तक किस पर कितना बोझ

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget