एक्सप्लोरर

Byju’s Alpha: बायजू अमेरिका ने दिवालिया होने की अपील की, मुसीबतों में फंसी एडटेक कंपनी को सबसे बड़ा झटका 

Byju’s Bankruptcy: बायजू अल्फा ने दिवालिया होने की याचिका में कहा है कि उसके पास मुकदमा लड़ने के लिए पैसा नहीं है. इस कदम से कंपनी का संकट और गहरा गया है.

Byju’s Bankruptcy: संकट में फंसी एडटेक कंपनी बायजू (Byju’s) के सामने एक के बाद एक मुसीबतें आती जा रही हैं. एक दिन पहले ही निवेशकों ने बायजू के सीईओ बायजू रविंद्रन (Byju Raveendran) को बोर्ड से बाहर करने का प्रयास किया और अब कंपनी की अमेरिकी यूनिट बायजू अल्फा (Byju’s Alpha) ने दिवालिया होने की याचिका दाखिल कर इस संकट को और बढ़ा दिया है. एक दिन पहले ही खबर आई थी कि कंपनी के कर्मचारियों को जनवरी का वेतन भी मिलने में देरी होगी. 

बायजू अल्फा 1.2 अरब डॉलर का कर्ज चुकाने में असफल

एडटेक कंपनी बायजू अल्फा 1.2 अरब डॉलर का कर्ज चुकाने में असफल रही है. इसके चलते उसने दिवालियापन के लिए आवेदन दिया है. रायटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, फाइलिंग में कंपनी ने कहा है कि वह फ्लोरिडा में एक हेज फंड पर केस करने की योजना बना रही है. हेज फंड पर बायजू की पेरेंट कंपनी को 50 करोड़ डॉलर कैश छिपाने में गलत तरीके से मदद करने का आरोप है. यह रकम कर्जदारों के पास जानी चाहिए थी.

कंपनी के पास मुकदमा लड़ने के लिए नहीं है पैसा 

मिंट के अनुसार, अदालत की तरफ से नियुक्त अल्फा इंक के सीईओ टिमोथी पोहल ने डेलवेयर कोर्ट में चैप्टर 11 के तहत दिवालियापन कार्यवाही शुरू की. इसमें कहा गया है कि कंपनी के पास मुकदमों से लड़ने के लिए पैसा नहीं है. दस्तावेज के अनुसार, अल्फा की संपत्ति 50 करोड़ डॉलर से 1 अरब डॉलर के बीच है. इसे कर्ज देने वालों की संख्या 100 से 199 के बीच है. 

बायजू रवींद्रन को हटाने के लिए शेयरहोल्डर्स की इमरजेंसी मीटिंग

गुरुवार को जनरल अटलांटिक, प्रोसस वेंचर्स, पीक एक्सवी और चान जकरबर्ग इनिशिएटिव सहित प्रमुख इनवेस्टर्स ने बायजू रवींद्रन सहित कंपनी के शीर्ष नेतृत्व को हटाने और बोर्ड को रीस्ट्रक्चर करने के लिए शेयरहोल्डर्स की एक इमरजेंसी मीटिंग बुलाई थी. हफ्ते की शुरुआत में बायजू की पैरेंट कंपनी थिंक एंड लर्न (Think & Learn) प्राइवेट लिमिटेड ने अपने निवेशकों से करीब 20 करोड़ डॉलर जुटाने की कोशिश की थी. 

बायजू को मिल सकती है कुछ समय के लिए राहत 

विशेषज्ञों के अनुसार, अल्फा द्वारा दिवालिया याचिका दाखिल करने से बायजू को थोड़ी राहत मिल सकती है. इसके चलते बायजू को अमेरिका में इसके खिलाफ सभी कार्यवाही रोकने में मदद मिलेगी. चैप्टर 11 की याचिका तब की जाती है, जब कोई कंपनी वित्तीय जरूरतों और मुकदमों से बचने में असमर्थ होती है.

ये भी पढ़ें 

IPO Update: 5000 करोड़ रुपये का आईपीओ लाएगी सस्ते घरों को फाइनेंस करने वाली यह कंपनी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

50 Rupee: 100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट
100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट
Plastic Note: भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
India-China Border Trade: 6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना
6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget