एक्सप्लोरर

Byju Aakash: दीपक मेहरोत्रा बनेंगे नए सीईओ, बायजू आकाश की लीडरशिप में होने जा रहा बदलाव 

Aakash Educational Services: बायजू की कंपनी आकाश एजुकेशनल सर्विसेज को नया सीईओ जल्द ही मिलने वाला है. सितंबर, 2023 में अभिषेक माहेश्वरी के जाने के बाद से ही यह पद खाली था.

Aakash Educational Services: एडटेक कंपनी बायजू (Byju) के मालिकाना हक वाली कोचिंग कंपनी आकाश की लीडरशिप में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. पियरसन इंडिया के पूर्व एमडी दीपक मेहरोत्रा (Deepak Mehrotra) आकाश एजुकेशनल सर्विसेज (Aakash Educational Services) के सीईओ बनने वाले हैं. ऐसा माना जा रहा था कि कोचिंग कंपनी के प्रमोटर आकाश चौधरी (Aakash Chaudhry) सीईओ की जिम्मेदारी नहीं संभालेंगे. 

2023 तक आशीर्वाद पाइप्स के एमडी थे दीपक मेहरोत्रा

सूत्रों के हवाले से मनीकंट्रोल ने दावा किया है कि दीपक मेहरोत्रा को अब यह जिम्मेदारी मिलने वाली है. लगभग 7 महीने से बायजू आकाश के पास कोई सीईओ नहीं है. दीपक मेहरोत्रा इससे पहले साल 2018 से 5 साल तक आशीर्वाद पाइप्स के एमडी का पद संभाल रहे थे. उन्होंने यह पद सितंबर, 2023 में छोड़ दिया था. रिपोर्ट के मुताबिक, उनके नाम की घोषणा जल्द ही की जा सकती है. 

घाटा कम करने को आकाश का पैसा यूज कर रही बायजू 

बायजू ने आकाश को अप्रैल, 2021 में खरीदा था. यह एक इक्विटी और कैश डील थी. इसमें 70 फीसदी कैश और 30 फीसदी इक्विटी का हिस्सा था. इसके चलते आकाश के प्रमोटरों और प्राइवेट इक्विटी फर्म ब्लैकस्टोन को बायजू की पैरेंट कंपनी थिंक एंड लर्न (Think & Learn) के शेयर मिले थे. ब्लैकस्टोन के पास आकाश की 12 फीसदी हिस्सेदारी थी. इसके बाद से बायजू ने अपने घाटा कम करने के लिए लगातार आकाश के पैसे का इस्तेमाल किया था. कंपनी को व्हाइटहैट जूनियर और ओस्मो के अधिग्रहण से काफी नुकसान उठाना पड़ा है. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बायजू ग्रुप के सीएफओ नितिन गोलानी ने स्वीकारा था कि आकाश के पैसों का इस्तेमाल करना कोई बड़ी बात नहीं थी. 

सितंबर में सीईओ अभिषेक माहेश्वरी ने छोड़ दिया था पद 

सितंबर, 2023 सीईओ अभिषेक माहेश्वरी और सीएफओ विपिन जोशी ने भी शेयरधारकों से विवाद के चलते इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद आकाश ने नया सीईओ चुनने के लिए कमेटी का गठन किया था. आकाश चौधरी की वापसी को लेकर बात नहीं बन सकी. बायजू इस समय कई संकटों में फंसी हुई थी. दीपक मेहरोत्रा पियरसन इमर्जिंग मार्केट्स, माइक्रोमैक्स इंफॉर्मेटिक्स, एलीआक्सिस ग्लोबल, इफको किसान और एयरटेल मोबिलिटी में बड़े पदों पर रह चुके हैं.

ये भी पढ़ें 

Wipro: थियरी डेलपोर्ट के इस्तीफे की वजहें आई सामने, विप्रो में चल रहे कई संकट 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना
Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना
महाराष्ट्र में खुले मसालों की बिक्री पर बैन, FDA का सख्त फैसला
महाराष्ट्र में खुले मसालों की बिक्री पर बैन, FDA का सख्त फैसला
पेट्रोल में मिलावट के लिए तेल कंपनियों को मिला 9.87 अरब लीटर Ethanol, बना रिकॉर्ड
पेट्रोल में मिलावट के लिए तेल कंपनियों को मिला 9.87 अरब लीटर Ethanol, बना रिकॉर्ड
यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी
यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget