एक्सप्लोरर

BUDGET 2017: रेलवे के लिए हुए ये बड़े ऐलान जिनसे बदलेगी रेलवे की सूरत

नई दिल्लीः देश के बजटीय इतिहास में पहली बार रेल बजट और आम बजट एक साथ पेश किए गए हैं. वित्त मंत्री अरुण जेटली ने रेलवे के लिए काफी बड़े ऐलान किए और कहा कि सरकार की आर्थिक नीतियों के केंद्र में रेलवे है और रेलवे की स्वायत्ता बनी रहेगी. रेलवे बजट को आम बजट में शामिल करना ऐतिहासिक कदम है और इसके फायदे भी आगे जाकर देखने को मिलेंगे. जैसा कि अनुमान था रेलवे यात्री किराए ना बढ़ाकर वित्त मंत्री ने यात्रियों को राहत दी है.

ऑनलाइन टिकट बुकिंग होगी सस्ती रेलवे के लिए किए गए ऐलानों में सबसे बड़ा ऐलान तो ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग पर दी गई राहत है. ऑनलाइन माध्यम से टिकट बुक करने वालों को अब सर्विस चार्ज नहीं देना होगा और इससे ई-टिकट सस्ते होंगे. ई-टिकट से सर्विस चार्ज खत्म किया गया है. रेलवे के लिए 1 लाख 31 हजार करोड़ रुपये का फंड जारी किया.

रेलवे के लिए हुए ये बड़े ऐलान

  • रेलवे के लिए 1 लाख करो़ड़ रुपये से रेल रक्षा कोष बनाया जाएगा जिससे यात्री सुरक्षा में सुधार होगा.
  • इसके अलावा एक बड़ा ऐलान ये हुआ है कि IRCTC भी शेयर बाजार में लिस्ट होगी, रेलवे कंपनियों को शेयर बाजार में लिस्ट किया जाएगा.
  • रेलवे में डिजिटल पेमेंट बढ़ाने पर सरकार का फोकस है तो इस साल रेलवे में डिजिटल पेमेंट को 55 फीसदी से बढ़ाकर 68 फीसदी तक ले जाने का लक्ष्य है.
  • इस साल 25 स्टेशनों का रीडेवलपमेंट किया जाएगा.
  • कोच की शिकायतों के लिए कोच मित्र योजना लाई जाएगी और SMS से क्लीन माई कोच सेवा ली जा सकेगी.
  • 2019 तक सारे ट्रेनों में बायो टॉयलेट लगेंगे.
  • 2020 तक चौकीदार वाले फाटक खत्म किए जाएंगे
  • 2000 रेलवे स्टेशनों को पूरी तरह सोलर पावर से चलाने योग्य बनाया जाएगा.
  • 500 रेलवे स्टेशनों को दिव्यांगों के लिए डिसएबल्ड फ्रेंडली बनाया जाएगा.
  • 500 किलोमीटर रेल लाइन बनेगी पर्यटन और तीर्थ के लिए नई ट्रेने आएंगी.
  • 3500 किलोमीटर नई रेलवे लाइन बनेगी

ऐसे बढ़ेगी रेलवे की कमाई इसमें रेलवे की ब्रान्डिंग से लेकर रेल स्टेशनों का मॉर्डनाइजेशन किया जाने से लेकर ट्रेनों के बाहर और अंदर विज्ञापन लगाए जाएंगे. सरकार नॉन फेयर रेवेन्यू बढ़ाने पर जोर दे रही है जिसके चलते रेल किराए नहीं बढ़़ाए गए हैं. लेकिन भारतीय रेलवे की री-ब्रांडिंग की जाएगी और रेलवे स्टेशनों पर भी विज्ञापन के लिए नए माध्यम ढूंढें जाएंगे. जैसे डिस्पले बोर्ड बढ़ाना, रेल कोच के बाहर विज्ञापन बढ़ाना आदि.

एक ऐसी घोषणा जो ना होने से यात्रियों को राहत मिली है वो है रेल टिकट महंगे ना होने का ऐलान. यात्रियों के लिए किसी भी तरह के किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई. सरकार नॉन फेयर रेवेन्यू बढ़ाने पर जोर दे रही है जिसके चलते रेल किराए नहीं बढ़़ाए गए हैं.

मीनाक्षी प्रकाश इस समय abp न्यूज में बिजनेस सेक्शन के कामकाज को देख रही हैं. इन्होंने अपने पत्रकारिता के करियर की शुरुआत देश के सबसे बड़े आर्थिक पोर्टल मनीकंट्रोल डॉटकॉम के हिंदी संस्करण हिंदी.मनीकंट्रोल डॉटकॉम के साथ की थी. भारतीय अर्थव्यवस्था के साथ भारतीय राजनीति से जुड़े विषयों पर भी इनकी नजर रहती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

G-20 समिट में पुतिन को इनवाइट नहीं करेगा यूके, PM बर्नहम ने किया ऐलान
G-20 समिट में पुतिन को इनवाइट नहीं करेगा यूके, PM बर्नहम ने किया ऐलान
कांग्रेस पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह, 'पूरे देश में आपने BJP की...'
AAP सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस को दी नसीहत, 'अपने अंदर झांक कर देखिए'
'मैं अरब से ज्यादा ''मानद भारतीय'' हूं', मिशिगन के नए सीनेटर अब्दुल अल सैयद का वीडियो वायरल
'मैं अरब से ज्यादा ''मानद भारतीय'' हूं', मिशिगन के नए सीनेटर अब्दुल अल सैयद का वीडियो वायरल
PM मोदी की पैरा एशियाई पदक विजेताओ से मुलाकात, बोले- 'आपसे से प्रेरणा मिलती है'
PM मोदी की पैरा एशियाई पदक विजेताओ से मुलाकात, बोले- 'आपसे से प्रेरणा मिलती है'

वीडियोज

UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत
UP Politics 2027: यूपी की लड़ाई...'श्रीकृष्ण' पर आई! | BJP | SP | BSP | Akhilesh Yadav | Breaking
UP Elections 2027: 22 में श्रीराम, 27 में श्रीकृष्ण बनाएंगे काम? | CM Yogi | Akhilesh Yadav
Bollywood News: Ramayana Part 1 देखकर क्या बोले दर्शक? Ranbir के Ram Avatar में कितना दम? (05.11.26)
Yeh Fitoor Tera:🫣Jeet ने Saumya के लिए तैयार की बाइक! स्पेशल सीट लगाकर जताया अपना प्यार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
G-20 समिट में पुतिन को इनवाइट नहीं करेगा यूके, PM बर्नहम ने किया ऐलान
G-20 समिट में पुतिन को इनवाइट नहीं करेगा यूके, PM बर्नहम ने किया ऐलान
कांग्रेस पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह, 'पूरे देश में आपने BJP की...'
AAP सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस को दी नसीहत, 'अपने अंदर झांक कर देखिए'
'मैं अरब से ज्यादा ''मानद भारतीय'' हूं', मिशिगन के नए सीनेटर अब्दुल अल सैयद का वीडियो वायरल
'मैं अरब से ज्यादा ''मानद भारतीय'' हूं', मिशिगन के नए सीनेटर अब्दुल अल सैयद का वीडियो वायरल
PM मोदी की पैरा एशियाई पदक विजेताओ से मुलाकात, बोले- 'आपसे से प्रेरणा मिलती है'
PM मोदी की पैरा एशियाई पदक विजेताओ से मुलाकात, बोले- 'आपसे से प्रेरणा मिलती है'
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
Explained: ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Embed widget