एक्सप्लोरर

सिर्फ 45 मिनट में पाएं 5 लाख का लोन, 6 महीने नहीं भरनी होगी EMI, SBI लेकर आया ये खास ऑफर

एसबीआई के इस ऑफर के तहत आपको 5 लाख रुपये तक का लोन बेहद कम ब्याज़ पर मिल सकता है. खास बात ये है कि लोन लेने के बाद पहले 6 महीने तक आपको कोई ईएमआई भी नहीं भरनी होगी.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी के चलते देशभर में लॉकडाउन लागू किया गया है. इस वजह से हज़ारों लाखों लोगों के सामने आर्थिक चुनौती आ खड़ी हुई है. कई लोगों की नौकरी चली गई है, तो कईयों की सैलरी में कटौती की खबरें आ रही हैं. ऐसे में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया इमरजेंसी पर्सनल लोन का बेहतरीन ऑफर लेकर आई है.

एसबीआई के इस ऑफर के तहत आपको 5 लाख रुपये तक का लोन बेहद कम ब्याज़ पर मिल सकता है. खास बात ये है कि लोन लेने के बाद पहले 6 महीने तक आपको कोई ईएमआई भी नहीं भरनी होगी. इस मुश्किल वक्त में आपकी आर्थिक ज़रूरतों को पूरा करने के लिए ये लोन ऑफर काफी फायदेमंद साबित हो सकता है.

जैसा कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने जानकारी दी है. आपको ये लोन घर बैठे ही मिल जाएगा. इसके लिए आपको घर से ही आवेदन करना होगा. बैंक के मुताबिक सिर्फ 45 मिनट में ही ये लोन सैंक्शन कर दिया जाएगा. इस ऑफर के तहत लिए जाने वाले लोन पर बैंक 10.5 फीसदी ब्याज़ लेगी. अन्य पर्सनल लोन पर लगने वाले ब्याज़ के मुकाबले इस लोन पर कम ब्याज़ लग रहा है.

इस ऑफर में 2 लाख रुपये तक का पर्सनल लोन लिया जा सकता है. इसके अलावा 2.5 लाख रुपये आप पेंशन लोन के अंतर्गत ले सकते हैं और 5 लाख रुपये का लोन आप सर्विस क्लास के तौर पर ले सकते हैं.

ऐसे पता करें कितना लोन मिल सकता है लोन लेने के लिए बैंक में आवेदन करने से पहले आप 567676 पर एक SMS करें. इसका फॉर्मेट इस तरह होगा. “PAPL लिखने के बाद स्पेस दें और फिर अपने बैंक अकाउंट नंबर का आखिरी चार अंक लिखें. इसके बाद इसे 567676 पर SMS करें. इसके बाद बैंक की ओर से आपको बताया जाएगा कि आपको कितना लोन मिल सकता है.

लोन के लिए कैसे करें आवेदन लोन के लिए आवदेन करना बेहद आसान है. SBI की आधिकारिक वेबसाइट्स onlinesbi.com और sbi.co.in पर इसको लेकर जानकारियां दी गई हैं. इसके मुताबिक इच्छुक ग्राहक YONO एप पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. अगर आपके फोन में SBI का YONO एप नहीं है तो पहले आपको डाउनलोड करना होगा. फिर प्री-अप्रूव्ड लोन सेक्शन पर क्लिक करें और लोन की अवधि और राशि चुनें. इसके बाद बैंक आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीबी भेजेगा. इस ओटीपी को आप एप में जहां भरने को कहा गया है वहां पर दर्ज करें. इतना करते ही आपके बचत खाते में लोन की राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget