एक्सप्लोरर

जानें, बजट सत्र के साथ कब-कब और क्यों होता है राष्ट्रपति का अभिभाषण, क्या है प्रक्रिया

प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली केंद्रीय मंत्रिपरिषद और उसके सहयोगी राष्ट्रपति को सलाह देते हैं और उसी सलाह के मुताबिक राष्ट्रपति अपनी शक्तियों और अधिकारों का इस्तेमाल करते हैं और फैसले लेते हैं.

नई दिल्लीः कल यानी 31 जनवरी से बजट सत्र शुरू हो रहा है. कल राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का संसद में अभिभाषण होगा और इसके तहत वे संसद के दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधित करेंगे. राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ साल 2019 का संसद का पहला सत्र आरंभ हो जाएगा. बजट सत्र 31 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा और बजट सत्र के दूसरे दिन यानी 1 फरवरी को बजट पेश किया जाएगा.

राष्ट्रपति का अभिभाषण भारत की सभी कार्यकारी शक्तियों का संचालन देश के राष्ट्रपति के पास होता है. प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली केंद्रीय मंत्रिपरिषद और उसके सहयोगी राष्ट्रपति को सलाह देते हैं और उसी सलाह के मुताबिक राष्ट्रपति अपनी शक्तियों और अधिकारों का इस्तेमाल करते हैं और फैसले लेते हैं.

कब-कब होता है राष्ट्रपति का अभिभाषण संविधान की धारा 87 के तहत दो बार ऐसे मौके आते हैं जब राष्ट्रपति संसद के सत्र को संयुक्त रूप से संबोधित करते हैं. देश के राष्ट्रपति हर आम चुनाव के बाद संसद के पहले सत्र की शुरुआत में राज्य सभा और लोकसभा को संयुक्त रूप से संबोधित करते हैं. इसमें पहली बार निचले सदन की बैठक होती है.

इसके अलावा राष्ट्रपति प्रत्येक वर्ष संसद के प्रथम अधिवेशन के दिन राज्यसभा और लोकसभा के दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधित करते हैं.

राष्ट्रपति के भाषण में क्या होता है राष्ट्रपति के अभिभाषण में मुख्य तौर पर सरकार की नीतियों, प्राथमिकताओं और आने वाले साल के लिए सरकार की योजनाओं का समावेश होता है. राष्ट्रपति के भाषण के जरिए सरकार के काम करने के एजेंडा और दिशा को लेकर एक खाका सामने आता है.

कहां होता है राष्ट्रपति का अभिभाषण संसद के सेंट्रल हॉल में राष्ट्रपति का अभिभाषण आयोजित किया जाता है और इसके तहत केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा तैयार किए हुए भाषण को राष्ट्रपति पढ़ते हैं. राष्ट्रपति के स्वागत और सेंट्रल हॉल में आने के बाद सबसे पहले राष्ट्रगान गाया जाता है, इसके बाद राष्ट्रपति का अभिभाषण होता है. राष्ट्रपति अभिभाषण हिंदी या अंग्रेजी में पढ़ते हैं.

BUDGET 2019: मिडिल क्लास को टैक्स, लोन के मोर्चे पर मिल सकती है ये बड़ी राहत

Budget 2019: सरकार की परीक्षा, इनके सहारे पार पाने की होगी कोशिश

केंद्र की सफाई: चुनाव के बीच पूरा बजट नहीं, अंतरिम बजट ही पेश करेगी मोदी सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार MLC चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार MLC चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget