एक्सप्लोरर

जानिए बजट से पहले कैसा रहेगा शेयर बाजार का हाल, क्या स्ट्रेटेजी बना सकते हैं निवेशक

अब जब बजट आने में 3 दिन का वक्त बचा है तो शेयर बाजार में भी उत्साह लगातार जारी है. यहां जानिए कि शेयर बाजार की चाल बजट सप्ताह में कैसी रह सकती है.

नई दिल्लीः अब जबकि मोदी सरकार 2 के पहले बजट को पेश होने में 3 दिन का वक्त बचा है तो वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के लिए काफी अहम समय है. शेयर बाजार को भी देखें तो उम्मीदों के चढ़ने से स्टॉक मार्केट उछाल भर रहा है. आज के कारोबार को देखें तो सेंसेक्स में 291 अंकों का उछाल देखा गया और ये 39,686 पर बंद हुआ, वहीं एनएसई का निफ्टी 76 अंकों की तेजी के साथ 11,865 पर बंद होने में कामयाब रहा है.

जानें पिछले बजट से इस बजट तक का सफर 1 फरवरी 2019 को जब मोदी सरकार का आखिरी बजट पेश हुआ था उस समय सेंसेक्स 36,469 पर था और तब से लेकर अब तक इसमें 8.82 फीसदी का उछाल देखा जा चुका है. वहीं निफ्टी इस दौरान 8.92 फीसदी की तेजी दिखा चुका है.

अब जब आने वाले शुक्रवार को बजट पेश होने वाला है तो देखें कि इस हफ्ते सेंसेक्स और निफ्टी कैसा प्रदर्शन कर सकते हैं

इस बार का बजट शेयर मार्केट के अनुकूल हो सकता है और इसके चलते बाजार में लगातार उछाल जारी है. बाजार के नजरिए से निचली बॉन्ड यील्ड सकारात्मक है. हालांकि बाजार में वॉल्यूम ज्यादा अनुकूल नहीं देखा जा रहा है. इसके अलावा सामान्य से कम मानसून रहने का डर भी बाजार पर हावी हो सकता है. हालांकि बाजार के जानकारों का मानना है कि उम्मीदों और लिक्विडिटी के चलते बाजार में बजट तक तेजी जारी रह सकती है. हालांकि अगर बजट से बाजार की उम्मीदें पूरी नहीं हो पाती हैं तो बाजार में शार्प करेक्शन यानी गिरावट देखी जा सकती है.

इस साल सेंसेक्स-निफ्टी का हाल इस साल की शुरुआत से सेंसेक्स को देखें तो इसमें 10.03 फीसदी का उछाल अभी तक देखा जा चुका है और निफ्टी में भी इस दौरान 9.23 फीसदी की बढ़त देखी जा चुकी है.

जानकारों के मुताबिक बजट सप्ताह में कैसा रहेगा शेयर बाजार जानकारों के मुताबिक निफ्टी में ऊपरी तरफ बढ़ने का ट्रेंड यानी अपट्रेंड चल रहा है जो कि बाजार के मानकों के आधार पर भी देखा जा सकता है. बाजार के कुछ जानकारों का मानना है कि निफ्टी में अपट्रेंड जारी रहेगा और इसके 12,300-12400 तक जाने की भी उम्मीदें हैं. बाजार के लिए 11,500 पर सपोर्ट देखा जा रहा है और बजट रैली के जारी रहने की संभावना भी शेयर बाजार के जानकार जता रहे हैं.

वैश्विक संकेतों का भी दिखेगा बाजार पर असर अमेरिका-चीन के बीच जारी ट्रेड वार्ताओं को देखते हुए भी बाजार पर कुछ असर आने की संभावना है. मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का भी ग्लोबल स्टॉक मार्केट के ऊपर प्रतिकूल असर देखा जा सकता है और भारत भी इसकी चपेट में आ सकता है. लिहाजा बजट से पहले शेयर बाजार के काफी अस्थिर रहने की भी संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है.

क्या स्ट्रेटेजी बनाई जा सकती है जानकारों के मुताबिक इस समय बाजार में तेजी की पोजीशन बनाई जा सकती है. हालांकि बाजार में कोई भी निवेश का बड़ा फैसला लेने से पहले बजट के नतीजों का इंतजार कर लेना चाहिए. जानकारों के मुताबिक ये बजट भी मोदी सरकार के पिछले अंतरिम बजट जैसा ही होने वाला है लिहाजा कोई बड़े एलान होने की उम्मीद कम ही है. हालांकि वित्तीय घाटे के लक्ष्य पर जरूर सबकी निगाहें रहेंगी जिसके ऊपर देश की इकोनॉमी की वास्तविक तस्वीर का खाका हमें मिल सकता है.

बजट 2019: सेवाओं के निजीकरण से लेकर फंड्स के आवंटन तक, ये हैं हेल्थकेयर सेक्टर की वित्त मंत्री से उम्मीदें

ATF के दाम में हुई कटौती, 5.8% घटकर 4 साल के निचले स्तर पर, सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर 3 रुपये सस्ता

बजट 2019: भंडारण सिस्टम से लेकर सब्सिडी कार्यक्रम तक किसानों के लिए उठाए जा सकते हैं ये बड़े कदम बजट 2019: आसान भाषा में समझिए बजट से जुड़े इन 12 शब्दों का मतलब बजट 2019: भारतीय रेलवे की मानव रहित रेलवे क्रासिंग को पूरी तरह खत्म करने की तैयारी, जानें कुछ ऐसे ही प्रस्ताव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget