एक्सप्लोरर

Budget Gold Silver Down: बजट के ऐलान से सोना-चांदी हुए धड़ाम, 4000 रुपये तक सस्ता मिल रहा गोल्ड

Budget Gold Silver Down: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश किया. बजट के बाद सोने-चांदी के दाम में रिकॉर्ड गिरावट देखने को मिल रही है.

Budget Gold Silver Down: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा मंगलवार को बजट पेश करने के बाद सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है. वित्त मंत्री ने आज अपने बजट भाषण में सोने-चांदी पर कस्टम ड्यूटी घटकर 6 फीसदी करने का ऐलान किया. उसके बाद से ही वायदा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट देखने को मिल रही है. MCX पर सोना जहां 4100 रुपये प्रति 10 ग्राम तक लुढ़का है, वहीं चांदी के दाम में 4300 रुपये प्रति किलोग्राम तक की गिरावट आई है.

सोने के दाम में आई 4100 रुपये से ज्यादा की गिरावट

मंगलवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (Multi Commodity Exchange) पर सोने की कीमतों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली और यह कल के मुकाबले 5.72 फीसदी यानी 4,158 रुपये सस्ता होकर 68,560 रुपये तक आ गया है. सोना आज बजट के पेश होने के बाद से लगातार गिर रहा है और यह एक समय पर 68,500 रुपये के स्तर तक आ गया था.

चांदी भी हुई धड़ाम

सोने के अलावा मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है और यह सोमवार के मुकाबले रिकॉर्ड 4,304 रुपये प्रति किलोग्राम तक सस्ती होकर 84,899 रुपये पर आ गई है. सरकार द्वारा बजट में चांदी में कस्टम ड्यूटी के कम किए जाने के ऐलान के बाद आज चांदी न्यूनतम 84,275 रुपये के निचले स्तर पर आ गई थी.

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट के पीछे की क्या है वजह

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को अपने बजट भाषण में सोने-चांदी पर कस्टम ड्यूटी घटाने का ऐलान किया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में सोना और चांदी के ऊपर कस्टम ड्यूटी को घटाकर 6 फीसदी करने का प्रस्ताव किया है. इसके अलावा प्लैटिनम के लिए भी कस्टम ड्यूटी को घटाकर 6.4 फीसदी कर दिया गया है. सरकार के इस फैसले के असर सोने, चांदी और प्लैटिनम की कीमतों पर दिख रहा है.

एक्सपर्ट ने सरकार के फैसले का किया स्वागत

Kama Jewelry के एमडी कॉलिन शाह ने सोने-चांदी पर कस्टम ड्यूटी घटाने के सरकार के फैसले का स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि सोने, चांदी और प्लैटिनम पर कस्टम शुल्क घटाना एक स्वागत योग्य फैसला है. उन्होंने कहा कि लंबे वक्त से ज्वैलरी इंडस्ट्री की यह मांग थी जिसे अब सरकार ने पूरा किया है. इंडस्ट्री पहले से ही बहुत चुनौतियों से जूझ रही है. ऐसे में इस फैसले का पॉजिटिव असर देखने को मिलेगा. इससे देश में सोने-चांदी की तस्करी के मामलों में गिरावट आएगी और घरेलू बाजार में इसकी मांग बढ़ेगी. 

ये भी पढ़ें-

Budget 2024: वित्त मंत्री ने बजट में महिलाओं को दिया बड़ा तोहफा, वुमन स्कीम्स के लिए 3 लाख करोड़ रुपये का ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget