एक्सप्लोरर

Budget 2019: रेलवे में बढ़ेगा PPP मॉडल, FDI को बढ़ावा, छोटे दुकानदारों को पेंशन की योजना

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि 3 करोड़ छोटे दुकानदारों को पेंशन दिया जाएगा. उन्होंने रेलवे को लेकर कहा कि पीपीपी मॉडल के तहत काम किया जाएगा, जिससे पैसे आएंगे.

Budget 2019: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश कर रही हैं. उन्होंने 5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का लक्ष्य रखा. वित्त मंत्री ने कहा कि बीमा और मीडिया में विदेशी निवेश की सीमा बढ़ेगी. उन्होंने छोटे दुकानदारों को राहत देने की बात कही और 3 करोड़ दुकानदारों को पेंशन देने का प्लान बताया.

5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था: सीतारमण ने कहा, ''2014 के समय में हमारी अर्थव्यवस्था अनुमानत: 1.85 ट्रिलियन डॉलर थी, पिछले 5 वर्षों के दौरान 2.7 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंची. चालू वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था बढ़कर 3 ट्रिलियन डॉलर की हो जाएगी. हमारा लक्ष्य 5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का है.''

FDI: बीमा क्षेत्र में 100 फीसदी विदशी निवेश होगा. मीडिया और एविऐशन में विदेशी निवेश को बढ़ाया जाएगा. सिंगल ब्रांड रिटेल में एफडीआई की सीमा बढेगी. एफीडीआई फेवरिट डेस्टिनेशन बनाने का लक्ष्य है.

बिजली: वित्त मंत्री ने कहा कि वन नेशन, वन ग्रिड के लिए हम आगे बढ़ रहे हैं, जिसका ब्लूप्रिंट तैयार किया जा रहा है. राज्यों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं.

रेलवे: निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार रेलवे में निजी भागेदारी को बढ़ाने पर जोर दे रही है. रेलवे के विकास के लिए PPP मॉडल को लागू किया जाएगा. रेल ढांचे में विकास के लिए 50 लाख करोड़ रुपये के निवेश की जरूरत है.

गांव, गरीब और किसान: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि गांव, गरीब और किसान हमारी योजना का केन्द्र है. 2022 तक गांव के हर घर को बिजली और गैस कनेक्शन मुहैया कराया जाएगा. पीएम आवास योजना के तहत 2022 तक सबको घर देने का लक्ष्य है.

सड़कें: वित्त मंत्री ने कहा कि सवा लाख किलोमीटर रोड को अपग्रेड किया जाएगा. पिछले 1000 दिनों में 135 किमी सड़क हर रोज बन रहा है. हमारा लक्ष्य देश के अंदर ही जल मार्ग शुरू करने का है, साथ ही हम इलेक्ट्रॉनिक वाहनों को भी बढ़ावा दे रहे हैं.

दुकानदारों को पेंशन: सीतारमण ने कहा कि प्रधानमंत्री श्रम योगी मान धन योजना के तहत करीब तीन करोड़ खुदरा व्यापारियों और दुकानदारों के लिये पेंशन योजना दी जाएगी.

गांव, गरीब और किसान: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि गांव, गरीब और किसान हमारी योजना का केन्द्र है. अन्नदाता को ऊर्जादाता बनाने के लिए हमारे कई कार्यक्रम हैं. डेयरी के लिए बाजार बनाने की कोशिश कर रहे हैं. 2024 तक हर घर नल और हर घर जल का लक्ष्य है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget