एक्सप्लोरर

क्या होता है 'ब्लैक बजट', आजाद भारत में क्यों सिर्फ एकबार ही किया गया है पेश? जानिए सबकुछ

बजट से संबंधित कई ऐसे सवाल हैं जिसके जवाब आपको शायद न मालूम हो. ऐसा ही एक सवाल है कि आखिर यह 'ब्लैक बजट' क्या होता है. आइए आज हम आपको इसका जवाब देते हैं.

नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 5 जुलाई को संसद में पूर्ण बजट पेश करने जा रही हैं. बजट को लेकर संसद में बजट सत्र भी शुरू हो गया है. सरकार विभिन्न संस्थानों से मुलाकात कर बजट पर उनके सुझाव भी ले रही है. इस बीच आम आदमी में बजट को लेकर कितनी जानकारी है, इसके लेकर वित्त मंत्रालय ने ट्विटर पर एक प्रतियोगिता शुरू की है. वित्त मंत्रालय के ट्विटर हैंडल पर बजट से संबंधित सवाल दिए जा रहे हैं. इन सवालों के जवाब देकर आप अपने बजट के ज्ञान को और बढ़ा सकते हैं. बजट से संबंधित कई ऐसे सवाल हैं जिसके जवाब आपको शायद न मालूम हो. ऐसा ही एक सवाल है कि आखिर यह 'ब्लैक बजट' क्या होता है. आइए आज हम आपको इसका जवाब देते हैं.

जानिए क्या होता है 'ब्लैक बजट'?

जब सरकार का खर्च उसकी कमाई की तुलना में बहुत ज्यादा होता है. जिस वजह से सरकार पिछले साल के मुकाबले बजट में कटौती करती है. तब जो बजट पेश किया जाता है उसे 'ब्लैक बजट' कहा जाता है. जैसे की माना लें सरकार की कमाई 10 रुपये की है लेकिन, उसका खर्च 15 रुपये का है. तब सरकार इस घाटे को पूरा करने के लिए 'ब्लैक बजट' पेश करती है.

1973-74 के बजट को इसी वजह से 'ब्लैक बजट' कहा जाता है. भारत ने दो साल पहले ही पाकिस्तान के साथ युद्ध लड़ा था और फिर देश में सूखा पड़ गया था. इस वजह से सरकार ने आजाद भारत का पहला और एकमात्र 'ब्लैक बजट' पेश किया था.

'ब्लैक बजट' को पेश करते हुए तत्कालीन वित्त मंत्री यशवंतराव चव्हाण ने अपने भाषण में कहा था कि देश में सूखे के कारण पैदा हुए हालात और खाद्यान्न उत्पादन में भारी कमी की वजह से बजटीय घाटा बढ़ गया है.

इतने तरह के होते हैं बजट

ब्लैक बजट आजाद भारत के इतिहास में मात्र एकबार ही पेश किया गया है. आमतौर पर भारत में आम बजट ही पेश किया जाता है. इसके अलावा निष्पादन बजट, शून्य-आधारित बजट और अंतरिम बजट भी बजट के प्रमुख प्रकार हैं. आम बजट को संविधान के अनुच्छेद 112 के तहत संसद में पेश किया जाता है. अंतरिम बजट को अनुच्छेद 116 के तहत पेश किया जाता है. अंतरिम बजट में सरकार कोई नीतिगत फैसला नहीं लेती है और न ही कोई नया टैक्स लगाती है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए ऊपर से लगाई छलांग
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए ऊपर से लगाई छलांग
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
Embed widget