एक्सप्लोरर

Budget 2019, Early Highlights: 2 हेक्टेयर से कम जमीने वाले किसानों को मिलेंगे 6 हजार रुपये

Budget 2019 : आम लोगों को भी इस वजट से काफी उम्मीदें हैं. वित्त मंत्री पीयूष गोयल सुबह 11 बजे से अंतरिम बजट पेश कर रहे हैं. आपको बताते हैं कि बजट में अब तक (11.30 बजे) वित्त मंत्री ने क्या अहम बातें कहीं हैं.

Budget 2019 : आज मोदी सरकार अपना संसद में अंतरिम बजट पेश कर रही है. लोकसभा चुनाव (Lok Sabah Election 2019) से कुछ ही समय पहले पेश हो रहा ये बजट काफी अहम है. आम लोगों को भी इस वजट से काफी उम्मीदें हैं. वित्त मंत्री पीयूष गोयल सुबह 11 बजे से अंतरिम बजट पेश कर रहे हैं. इस बजट में सरकार की उपलब्धियां गिनाने के साथ-साथ वित्त मंत्री ने बड़ा ऐलान किया. उन्होंने बताया कि सरकार किसानों के खाते में सीधे 6 हजार रुपये हर साल देगी. इसका फायदा उन किसानों को मिलेगा जिनकी जमीन 2 हेक्टेयर से कम है.

आपको बताते हैं कि बजट में अब तक (11.30 बजे) वित्त मंत्री ने क्या अहम बातें कहीं हैं.

यहां पढ़ें Budget 2019 LIVE

  • आज बजट की शुरुआत ही पीयूष गोयल ने किसानों के साथ की. उन्होंने कहा कि सरकार 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करना चाहती है. यहां ये गौर करने वाली बात कि इससे पहले सरकार ये बात कई बार कह चुकी है. सरकार ने पिछले बजट में भी कहा था कि 2022 में किसानों की आमदनी दोगुनी करेगी. कल राष्ट्रपति ने भी अपने अभिभाषण में भी कहा था.
  • किसानों के लिए बड़ा ऐलान करते हुए वित्त मंत्री ने कहा, ''2 हेक्टेयर वाले किसानों के खाते में सीधा 6 हजार रुपये प्रतिवर्ष के हिसाब से देने का निर्णय सरकार ने किया है. इसके तरह 12 करोड़ किसानों को फायदा मिलेगा. हर महीने किसानों के अकाउंट में पांच सौ रुपये भेजे जाएंगे. एक दिसंबर के बाद छोटे किसानों को ये पैसा मिलना शुरु हो जाएगा.''
  • किसान सम्मान निधि योजना से 12 करोड़ किसानों को फायदा होगा. किसान क्रेडिट कार्ड के तहत सभी किसानों को लाने के लिए नियमों को आसान बनाया जा रहा है और फॉर्म भरने को आसान बनाया जा रहा है. इसके अलावा सभी किसान जो गंभीर प्राकृतिक आपदाओं के चलते फसल के नुकसान का सामना करेंगे उन्हें पूरे समय के लिए 2 फीसदी और अन्य समय के लिए 3 फीसदी की दर से ब्याज में राहत दी जाएगी.
  • पीयूष गोयल ने संसद में बजट पेश करते हुए कहा, ''पीएम मोदी के नेतृत्व में स्थिर सरकार दी, हमने देश का आत्मविश्वास बढ़ाया, भारत विकास की पटरी पर दौड़ रहा है.
  • वित्त मंत्री ने कहा, ''हमारी सरकार ने कमरतोड़ महंगाई की कमर ही तोड़ दी. महंगाई गरीबी पर टैक्स की तरह है. हम महंगाई को डबल डिजिट से नीचे लाए. अगर हमने इस महंगाई पर काबू नही किया होता तो हर परिवार का खर्चा 35 से 40 फीसद ज्यादा होता. पिछली सरकारों के मुकाबले सबसे कम महंगाई दर.''
  • पीयूष गोयल ने संसद में सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा, ''हम जीएसटी लेकर आए सआथ ही दूसरे टैक्सों में भी संबंधित सुधार किए. भारत में विदेशी निवेश भी बढ़ा.''
  • वित्त मंत्री ने कहा, ''सरकारी बैंकों को मजबूत बनाने के लिए पैसे लगाए. आर्थिक भगोड़ो के लिए कानून लाए. भगोड़ों की संपत्तियां सरकार के कब्जे में है.
  • वित्त मंत्री ने कहा, ''स्वच्छ भारत राष्ट्रीय आंदोलन बना. गांवों को खुले शौच से मुक्ति मिल रही है. हजारों की संख्या में गावों को ओडीएफ घोषित किया गया है. लोगों की सोच में परिवर्तन आया है.''
  • वित्त मंत्री ने कहा, ''मनरेगा के लिए बजट 60 हजार करोड़ा का आवंटन किया गया है. जरुरत पड़ने पर और भी आमदनी उपलब्ध करा दी जाएगी.''
  • वित्त मंत्री ने कहा, ''साल 2014 तक देश में ढाई करोड़ परिवार बिना बिजली के थे. सौभाग्य योजना से हमने हर घर को मुफ्त कनेक्शन उपलब्ध कराया. 143 करोड़ LED बल्ब उपलब्ध कराए हैं. इससे बिजली के बिलों में सलाला 150 करोड़ की बचत हो जाएगी.''
  • वित्त मंत्री ने कहा, ''आयुष्मान भारत से के जरिए 50 करोड़ लोगों के इलाज की व्यवस्था इसके तहत की गई है. इतने कम समय में 10 लाख लोगों का इलाज सरकार करा चुकी है. लगभग तीन हजार करोड़ रुपये गरीब लोगों के बचे हैं.''
  • वित्त मंत्री ने कहा, ''देश में 21 एम्स काम कर रहे हैं. इसमें 2014 के बाद से 14 एम्स की घोषणा की गई. 22वां एम्स हरियाणा में बनने जा रहा है. देश के 115 ऐसे जिले हैं जहां हम नई योजना के तहत काम कर रहे हैं. इसमें स्वास्थ्य और शिक्षा सहित कई अहम क्षेत्र हैं.''
  • महिलाएं ही विकास के काम को आगे बढ़ाएंगी. अब तक हम 6 करोड़ गैस कनेक्शन दे चुके हैं, इसे बढ़ाकर आठ करोड़ करने का लक्ष्य, उज्जवला योजना अपने आप में सफलता की कहानी है. उज्ज्वला योजना में 6 करोड़ गैस कनेक्शन दिए गए हैं.

यहां देखें हिंदी में बजट LIVE

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
पंजाब चुनाव AAP की बड़ी तैयारी, कई सीटों पर बदलेंगे उम्मीदवार
पंजाब चुनाव AAP की बड़ी तैयारी, कई सीटों पर बदलेंगे उम्मीदवार
दूसरे टेस्ट में जायसवाल ने बनाए '0', पडिक्कल-जुरेल ने टीम इंडिया को संभाला; पढ़ें डे रिपोर्ट
दूसरे टेस्ट में जायसवाल ने बनाए '0', पडिक्कल-जुरेल ने टीम इंडिया को संभाला; पढ़ें डे रिपोर्ट
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
पंजाब चुनाव AAP की बड़ी तैयारी, कई सीटों पर बदलेंगे उम्मीदवार
पंजाब चुनाव AAP की बड़ी तैयारी, कई सीटों पर बदलेंगे उम्मीदवार
दूसरे टेस्ट में जायसवाल ने बनाए '0', पडिक्कल-जुरेल ने टीम इंडिया को संभाला; पढ़ें डे रिपोर्ट
दूसरे टेस्ट में जायसवाल ने बनाए '0', पडिक्कल-जुरेल ने टीम इंडिया को संभाला; पढ़ें डे रिपोर्ट
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
Luxury Bedroom: घर के बेड को बनाना है 5-स्टार होटल जैसा? नोट करें 5 आसान तरीके
घर के बेड को बनाना है 5-स्टार होटल जैसा? नोट करें 5 आसान तरीके
Whatsapp Storage: व्हाट्सएप की ये 3 सेटिंग बदलें, कभी नहीं भरेगी स्टोरेज
व्हाट्सएप की ये 3 सेटिंग बदलें, कभी नहीं भरेगी स्टोरेज
Embed widget