एक्सप्लोरर

Budget 2024: बजट तैयार बनाने वाली टीम को जानें जिसके ऊपर करोड़ों उम्मीदों का भार, वित्त मंत्री के साथ ये लोग भी तैयार

Budget 2024 Team: वित्त मंत्रालय की अगुवाई में जो टीम देश का बजट तैयार करती है, वो देश के हर एक नागरिक की उम्मीदों और अपेक्षाओं को सामने रखकर इस कार्य को पूरा करती है. जाने बजट तैयार करने वाली टीम को.

Budget 2024: केंद्र की मोदी सरकार आने वाले वित्त वर्ष के लिए अपनी योजनाओं और इसके क्रियान्वयन के लिए पैसे की आमद कहां से होगी, इसका खाका पेश करेगी. बजट 2024 के जरिए इस खाके को संसद में देश के सामने रखा जाएगा. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का शायद निर्णायक बजट पेश करेंगी. हर साल की तरह इस साल भी बजट को तैयार करने की प्रक्रिया बेहद खास है. भले ही ये पूर्ण बजट नहीं है लेकिन इस अंतरिम बजट को भी हर साल की तरह बड़े पैमानों पर कसकर जांचा गया गया है और देश के सामने रखने के लिए तैयार किया गया है.

बजट तैयार करने वाली टीम के बारे में जानें

भारत जैसे विशाल देश के लिए बजट तैयार करने की प्रक्रिया कितनी जटिल होती है, ये बार-बार दोहराने की जरूरत नहीं है. हालांकि वित्त मंत्रालय की अगुवाई में जो टीम इसे तैयार करती है, वो देश के हर एक नागरिक, हर एक जिले, हर एक राज्य और हर एक सेक्टर की उम्मीदों और अपेक्षाओं को सामने रखते हुए बजट को संपूर्ण समावेशी बनाने की कोशिश करती है. यहां हम आपको उसी बजट टीम के बारे में बता रहे हैं जो कि देश का बजट तैयार करती है और इस बड़े काम को अंजाम देती है.

वित्त मंत्री की अगुवाई में जो बजट टीम हर साल बजट तैयार करती है, उसमें मुख्य रूप से वित्त मंत्रालय के शीर्ष अधिकारी शामिल होते हैं. देश के मुख्य आर्थिक सलाहकार से लेकर वित्त सचिव, राजस्व सचिव से लेकर आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव आदि का योगदान बजट को तैयार करने में मुख्य रूप से रहता है. इस साल कौन-कौन अधिकारी और नेता बजट 2024 को तैयार करने की प्रक्रिया में शामिल हैं, ये आपको यहां पता चल सकता है.

वित्त मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों के नाम शामिल

चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर वी अनंत नागेश्वरन, फाइनेंस सेक्रेटरी टीवी सोमनाथन, रेवेन्य सेक्रेटरी संजय मल्होत्रा, डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेज के सेक्रेटरी विवेक जोशी, डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक अफेयर्स के सेक्रेटरी अजय सेठ, डिपार्टमेंट ऑफ इंवेस्टमेंट एंड पब्लिक ऐसेट मैनेजमेंट के सेक्रेटरी तुहिन कांत पांडेय बजट 2024 को तैयार करने में आगे रहे हैं.  

प्रधानमंत्री कार्यालय के ये अधिकारी बजट 2024 को तैयार करने की प्रक्रिया में शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव या प्रिंसिपल सेक्रेटरी पीके मिश्रा के अलावा चार और एडिशनल सेक्रेटरी इस बजट को तैयार करने की प्रक्रिया में शामिल रहे हैं. एडिशनल सेक्रेटरी में आतिश चंद्रा, पुण्य सलिला, अरविंद श्रीवास्तव और हरि रंजन राव के नाम इस बजट तैयार करने वाली टीम के सहयोगी के तौर पर शामिल हैं.

जानें बजट सत्र की महत्वपूर्ण तारीखें

इस तरह इन सभी बड़े-बड़े अधिकारियों की कड़ी मेहनत और निर्देशन में बजट 2024 को तैयार किया जा रहा है और इसके साथ-साथ ये देश की आर्थिक स्थिति का लेखा-जोखा बताने वाला आर्थिक सर्वेक्षण के निर्माण में भी अपना योगदान देते हैं. देश का आर्थिक सर्वेक्षण 31 जनवरी 2024 को संसद के पटल पर रखा जाएगा और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इसे लोकसभा और राज्यसभा में पेश करेंगी. 1 फरवरी को संसद में बजट पेश किया जाएगा.

ये भी पढ़ें

Budget 2024: बजट में असंगठित सेक्टर के वर्कर्स को मिल सकती है सौगात! बढ़ सकता है पेंशन का दायरा 

मीनाक्षी प्रकाश इस समय abp न्यूज में बिजनेस सेक्शन के कामकाज को देख रही हैं. इन्होंने अपने पत्रकारिता के करियर की शुरुआत देश के सबसे बड़े आर्थिक पोर्टल मनीकंट्रोल डॉटकॉम के हिंदी संस्करण हिंदी.मनीकंट्रोल डॉटकॉम के साथ की थी. भारतीय अर्थव्यवस्था के साथ भारतीय राजनीति से जुड़े विषयों पर भी इनकी नजर रहती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI MDR फ्रेमवर्क में संशोधन जरूरी, रिपोर्ट में IIT बॉम्बे
UPI MDR फ्रेमवर्क में संशोधन जरूरी, रिपोर्ट में IIT बॉम्बे
महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल

वीडियोज

दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
Embed widget