एक्सप्लोरर

शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 350 अंकों से ज्यादा लुढ़का, निफ्टी में भी गिरावट

इससे पहले बुधवार को सेंसेक्स 599.64 अंक यानी 1.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ 39,922.46 अंक पर और निफ्टी 159.80 अंक यानी 1.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 11,729.60 अंक पर बंद हुआ था.

मुंबई: कोरोना वायरस महामारी के संक्रमण के बढ़ते मामलों से वैश्विक बाजारों में गिरावट के कारण आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 350 अंक से ज्यादा लुढ़क गया. अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से संबंधित अनिश्चितता के कारण भी निवेशकों की धारणा पर असर रहा. कारोबारियों ने कहा कि अक्टूबर डेरिवेटिव के अनुबंधों का समय समाप्त होने के चलते निवेशक सतर्क रहे.

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 365.19 अंक यानी 0.91 प्रतिशत गिरकर 39,557.27 अंक पर रहा. इसी तरह एनएसई का निफ्टी भी 106.90 अंक यानी 0.91 प्रतिशत की गिरावट के साथ 11,622.70 अंक पर रहा.

सेंसेक्स की कंपनियों में टाइटन में सर्वाधिक चार प्रतिशत से अधिक की गिरावट रही. इसके अलावा एलएंडटी, ओएनजीसी, टेक महिंद्रा, बजाज ऑटो, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड और नेस्ले इंडिया के शेयरों में भी गिरावट रही. इनसे उलट एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट और एचसीएल टेक के शेयर लाभ में रहे.

आपको बता दें कि इससे पहले बुधवार को सेंसेक्स 599.64 अंक यानी 1.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ 39,922.46 अंक पर और निफ्टी 159.80 अंक यानी 1.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 11,729.60 अंक पर बंद हुआ था.

रिलायंस सिक्योरिटीज के संस्थागत व्यवसाय के प्रमुख अर्जुन यश महाजन के अनुसार, अमेरिका और यूरोपीय संघ में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी आने से वहां शेयर बाजारों में तेज गिरावट रही. जर्मनी और फ्रांस में महामारी पर नियंत्रण के लिये लगाई गई नई पाबंदियों से भी निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई. अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में अब छह दिन बचे हैं और अभी भी अनिश्चितता बरकरार है. इसके चलते भी निवेशक सतर्क हैं.

एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कोस्पी और जापान का निक्की कारोबार के दौरान गिरावट में चल रहा था. चीन का शंघाई कंपोजिट बढ़त में था.

अमेरिका के वॉल स्ट्रीट में तीन प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली. इस बीच कच्चा तेल का अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.13 प्रतिशत लुढ़ककर 39.59 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था.

ये भी पढ़ें:

अफसरों पर भड़के केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, कहा- ‘जिनके काम में देरी हुई, उनके फोटो टांग दें’ 

भारत में दिन दूनी रात चौगुनी गति से बढ़ती है नेताओं की कमाई, करप्शन इंडेक्स में भारत 80वें नंबर पर 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?
त्योहारी सीजन में होगी धनवर्षा, 7 लाख करोड़ के पार पहुंचेगा देश का कारोबार
त्योहारी सीजन में होगी धनवर्षा, 7 लाख करोड़ के पार पहुंचेगा देश का कारोबार

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, महाराष्ट्र साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget